
- आम नागरिकों के सुहूलियत के मद्देनजर कार्यक्रम मे लगने वाले स्टॉल , सहयोगी चिकित्सक, वॉलिंटियर्स से की वार्ता दिए गए कई आवश्यक दिशा निदेश
- लोगो को सहयोग करने का सबसे बेहतर माध्यम है स्वास्थ्य शिविर, अपने अपने जिम्मेवारी का निर्वाहन करे
- उपायुक्त ने जिलेवासियो से की अपील कहा जिलेवासियो के लिए बेहतर अवसर नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप मे अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित हो लाभ उठाए।
उदितवाणी, कांड्रा: जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं टाटा स्टील के सहयोग से काशी साहू कॉलेज सरायकेला में आयोजित होने वाले निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप शिविर की तैयारियों का केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण कर जायजा लिया।
निरीक्षण क्रम में माननीय मंत्री के साथ जनजातीय कार्य मंत्रालय के वरीय पदाधिकारी एवं जिला के वरीय पदाधिकारी गण एवं अन्य उपस्थित रहे। निरीक्षण क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा शिविर में लगाए जा रहे विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया गया साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सहायक चिकित्सक एवं वालंटियर से वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों के लिए इस शिविर को वरदान बताया. उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति का मौलिक अधिकार होता है. लोगों ऐसे शिविरों में शामिल होकर इसका लाभ जरूर उठाना चाहिए. शिविर में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी.
इस दौरान उपायुक्त ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले मे काशी साहू कॉलेज मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है जिसमे विभिन्न बीमारियों के लगभग 200 मेडिकल स्पेशलिस्ट मौजूद होंगे जिनके द्वारा सभी लोगो कि निःशुल्क इलाज किया जायेगा ना केवल इलाज अपितु स्वास्थ्य सेवा / रूटीन चेकअप का लाभ ले सकते है और ना केवल मरीज बल्कि आम नागरिक अपना हेल्थ चेकअप करा सकते है इसके लिए 300 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं 300 शिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
यह कार्यक्रम 8 बजे से शाम 4-5 बजे तक यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है वहीं एनआईटी के एनएसएस के स्टूडेंट वालंटीयर के रूप मे कार्यरत होंगे। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि उक्त मेगा स्वास्थ्य कैंप मे भाग लेकर इसका लाभ ले।

