
उदितवाणी, जमशेदपुर : बरौनी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम कराये जाने के कारण कटिहार-टाटा और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन को मार्ग बदलकर चलाने की घोषणा की गयी है. कटिहार से टाटा की तरफ आने वाली (28182) ट्रेन को 6 दिसंबर को मार्ग बदलकर खगड़िया, सबदलपुर, मूंगेर, जमालपुर और किऊल स्टेशन होकर टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी.
टाटा-कटिहार (28181) एक्सप्रेस ट्रेन को 7 दिसंबर को भाया कियूल, जमालपुर और खगड़िया स्टेशन होकर चलेगी. इस बीच ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से गंतव्य को पहुंची. ट्रेन का मार्ग बदले जाने के कारण रेल यात्रियों को भी परेशानी होगी.
Advertisement
<

