
उदित वाणी, जमशेदपुर: सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फ़ॉर वोलंटरी एक्शन (युवा) की ओर हिंसा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. हम सब की आवाज “मुझे नही मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो” 16 दिवसीय अभियान के तहत पोटका के कस्तुरबा गाॅधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्लस टू की किशोरियों के साथ पोस्टर राइटिंग प्रतियोगिता की गई.
इसका उद्देश्य था कि लड़कियां अपने अधिकारों को जानें और लड़कियों, महिलाओं विकलांग लड़कियों के साथ हो रहे भेदभाव को पहचाने एवं उनके साथ हो रही हिंसा को पहचाने.
किशोरियों ने रचनात्मक तरीके से पोस्टर बनाकर शिक्षा को लेकर लड़कियों के साथ हो रहे अंतर, खेल कूद में भेदभाव, जल्द विवाह, डायन प्रथा को लेकर अंधविश्वास, विकलांग लड़कियों के साथ बलात्कार अपनी पसंद और सपनों की उड़ान को चित्र बनाकर बयान किया. इस प्रतियोगिता में कुल 70 किशोरियों ने भाग लिया और 21 शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए.
प्रतियोगिता में चयनित लड़कियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान प्रथम पुरस्कार मामूनी कैवत, पूर्णिमा टुडू, द्वितीय स्थान सुषमा गोप सीमा गोप, तृतीय स्थान सुष्मिता सिंह और पूनम नायक और चौथा स्थान बेजें हेमरोम, दूली सोरेन एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया.

