
टाउन हॉल में होगा माईम शो, समय- शाम पांच से सात तक
मेला व माईम शो में बच्चों व अभिभावकों का प्रवेश नि:शुल्क
उदित वाणी, जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पहल पर सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में शनिवार 12 नवंबर से तीनदिवसीय बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है. सरयू राय ने एक बयान में जानकार दी है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शनिवार अपराह्न 3 बजे बाल मेले का उद्घाटन करेंगे. बच्चों के खेलकूद के अतिरिक्त माईम शो शनिवार के मेला कार्यक्रम का सर्वाधिक आकर्षक कार्यक्रम है. माईम शो बाल मेला के समीप स्थित टाउन हॉल में 5 बजे से शाम 7 बजे तक होगा. कोलकाता से आये हुए मॉडर्न माइम सेन्टर के निदेशक कमल नस्कर अपनी टीम के साथ आ रहे हैं. नस्कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के माईम कलाकार हैं. इन्हें देश और दुनिया में अनेक पुरस्कार मिले हैं.
जानिए क्या है माईम कला
माईम कला क्षेत्र की की एक ऐसी विधा है जिसमें कऱीब आधा दर्जन कलाकारों का समूह अपने हाथों और चेहरे की भाव भंगिमा से रोचक प्रस्तुति देते हैं और घंटो तक दर्शकों को बांधे रहते हैं. मेला में आने वाले बच्चे और उनके अभिभावक टाऊन हॉल में शनिवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक माईम शो का आनन्द ले सकते हैं.बाल मेला में प्रवेश नि:शुल्क है और माईम शो में भी प्रवेश नि:शुल्क है.
विवाद के बाद छठ तालाब से हटाया गया मंच
जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में बने छठ घाट के अंदर विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित हो रहे बाल मेला को लेकर मंच बनाया जा रहा था. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व चंद्रगुप्त सिंह के संरक्षण व भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षतावाली सूर्य मंदिर समिति ने छठ घाट तालाब में मंच बनाए जाने पर आपित्त की. मामले को लेकर मंदिर समिति की ओर से धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित शिकायत कर स्टेज के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गयी. इसके साथ ही समिति ने इस मामले पर स्थानीय सिदगोड़ा थाना एवं जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से भी शिकायत की गई. शिकायत में कहा गया है कि मंदिर समिति महसूस करती है कि हिन्दू आस्था के इस स्थल को कुछ लोग बर्बाद करने की मंशा लेकर सूर्यधाम की गतिविधियों में निरंतर व्यवधान डाल रहे हैं। एक बार फिर यहां चिल्ड्रेन पार्क में बाल मेला 2022 के उद्घाटन के नाम पर हिंदुओं के इस प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र से छेड़छाड़ कर लोगों की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करने की कोशिश की जा रही है। कहा गया कि सूर्यधाम परिसर स्थित दूसरे तालाब पर बाल मेला के लिए उद्घाटन मंच बनाने का कोई औचित्य नहीं है। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह सीधे-सीधे हमारे छठ घाट को बर्बाद करने की सोची समझी साजिश है। चिल्ड्रेन पार्क में बाल मेला का उद्घाटन मंच बनाने के लिए पर्याप्त जगह है, वहां उद्घाटन मंच बनाया जा सकता है. सूर्य तालाब पर मंच बनाना सीधे-सीधे तालाब को क्षतिग्रस्त करने और हिंदुओं को भावना को उकसाने की हरकत है। इधर, जानकारी मिलने पर मंदिर समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सूर्य मंदिर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। वहीं स्थिति की जमीनी हकीकत की पड़ताल करने के बाद प्रशासन के संकेत पर छठ तालाब में बनाए जा रहे मंच के निर्माण को रोकते हुए इसके लिए लाए गए सामान को वहां से हटा लिया गया. इस तरह के प्रशासन की सूजबूझ व त्वरिकत कार्रवाई से टकराव की आशंका टल गयी और बिल्कुल शांतिपूर्मक विवाद का समाधान हो गया.
इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंदिर प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, महासचिव गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, राकेश सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, मान्तु बनर्जी, कुलवंत सिंह बंटी, चिंटू सिंह, कमलेश साहू, छक्कन चौधरी, सरजू गोस्वामी, मिथिलेश सिंह, जयप्रकाश शिवा तिवारी, कुंदन सिंह, पिंटू सिंह, राजा सिंह, सुधीर सिंह, कुमार अभिषेक, बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, राजेश सिंह पप्पू, हलदर नारायण शाह, सतवीर सिंह सोम, मि_ु चौधरी, सिद्धार्थ पांडेय, प्रमोद मिश्रा, प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, मानोज श्रीवास्तव, सत्येंद्र रजक, मृत्यंजय यादव, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, साकेत कुमार, निर्मल गोप, सन्नी चौहान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

