
उदित वाणी, जमशेदपुर: कैश कांड में काेलकाता में गिरफ्तार किए गए झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोनगाड़ी और राजेश कच्छप को कलकत्ता हाई कोर्ट से ने रेगुलर बेल दे दिया है.
पूर्व में इन तीनों विधायकों को अंतरिम बेल मिला था लेकिन अदालत के निर्देश के कारण इन्हें कोलकाता से बाहर नहीं जाना था. अब तीनों विधायक कोलकाता से बाहर जा सकते हैं. कांग्रेस के तीनों विधायक आज गुरुवार रात जमशेदपुर पहुंचे.
यहां से रांची रवाना हुए, तीनो शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल भी होंगे.आज साकची पुराना किताब दुकान के सामने उनका कांग्रेसियो ने स्वागत भी किया.
Advertisement
<

