
उदित वाणी, रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची से जयपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है. यह विमान सेवा टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर एशिया (Air Asia) ने शरू की है. सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री विगत एक वर्ष से जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की मांग उठा रही थी. विमान सेवा शुरू होने से बहुत से लोग लाभान्वित होंगे.
रांची जयपुर उड़ान विवरण:
▪राँची- जयपुर (Air Asia Flight No: I5-560) रांची से उड़ान संध्या 05:55 मिनट पर, जयपुर आगमन रात्रि 09:20 मिनट पर
▪️जयपुर- रांची (Air Asia Flight No: I5- 744) जयपुर से उड़ान सुबह 06:40 मिनट पर, रांची आगमन सुबह 10:20 मिनट पर
झारखंड राज्य से बड़ी संख्या में लोग राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में से आते हैं, विशेष रूप से जयपुर, सालासर, खाटू, झुनझुनू, अजमेर आदि। जयपुर के लिए कोई भी सीधी उड़ान नहीं थी, जिसके परिणामस्वरूप अनिवार्य रूप से ट्रेन में सवार होना पड़ता है या कोलकाता से उड़ानें लेनी पड़ती थी जो वास्तव में बहुत समय लेता था और आपात स्थिति में लोग जयपुर या राजस्थान के किसी भी हिस्से में समय पर नहीं पहुंच पाते थे। राजस्थान तीर्थ यात्रा के लिए धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी प्रसिद्ध है और यही कारण है कि रांची से जयपुर के लिए सीधी उड़ान अनिवार्य रूप से अति आवश्यक था। सीधी उड़ान (रांची झारखंड की राजधानी से जयपुर राजस्थान की राजधानी) शुरू होने से सभी लोग इसका लाभ ले सकेंगे।
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने की थी मांग:
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्य्क्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा की एक वर्ष से रांची से जयपुर तक के हवाई सेवा शुरू करने के लिए मांग उठा रही थी, जो अब पूरी हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत, झारखण्ड राज्यपाल रमेश बैश एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची से जयपुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया गया था, साथ ही झारखंड से सभी सांसदो, विधायकों से भी अनुरोध किया गया था। आज इसी का परिणाम है की सीधी विमान रांची से जयपुर आज शुरू हो पाया है।

