
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के पूर्व विधायक हसन रिजवी ने शहर में टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ. जमशेद इरानी के नाम पर स्मारक स्थापित करने की मांग की है.
टाटा स्टील के वर्तमान एमडी टी वी नरेंद्रन को संबोधित एक पत्र में श्री रिजवी ने कहा है कि साकची आई हॉस्पीटल के सामने के पार्क को विकसित कर उसे डॉ. इरानी के स्मारक के रूप में परिवर्तित किया जाये या फिर दूसरी उपयुक्त जगह पर उनके नाम का स्मारक बनाया जाए.
रिजवी ने कहा है कि उनकी पहल पर 1 मई, 2001 को माइनॉरिटी फ्रंट की ओर से डॉ. इरानी को झारखंड विधानसभा के पहले अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के हाथों शान ए हिन्द का खिताब नवाजा गया था.
Advertisement
<

