
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो पुल पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों ने आंदोलन का रास्ता चुना है.सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनसेवा ट्रस्ट के बैनर तले पांच सदस्य एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ हैं.
ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष मुखर्जी ने बताया कि आए दिन मानगो पुल पर लगने वाले जाम से उनके अलावे हजारो लोग परेशान होते हैं. इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर उक्त पुल के अलग-बगल अथवा दूसरी ओर नया पुल बनाए. आशीष मुखर्जी ने बताया कि संस्था की ओर से मुख्यमंत्री समेत वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में कई बार मांग पत्र सौंपकर अवगत कराया गया.
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. उन्होंने कहा कि अगर मानगो की जनता की मांगें नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालिन अनशन शुरु किया जाएगा.
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में आशीष मुखर्जी के अलावे गौतम मुखर्जी, गणेश दास, मनतोष गोप समेत अन्य शामिल हैं.

