
उदित वाणी, मुसाबनी: मजदूरों को समायोजित करने की मांग को लेकर सुरदा ग्राम सभा के सदस्यों द्वारा पिछले तीन दिनों से गेट जाम किया गया था. आंदोलन वार्ता के बाद वापस ले लिया गया.
यह वार्ता दिन के 10 बजे लेकर 11 बजे तक चला. वार्ता में एचसीएल प्रबंधन ने झारखंड खान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन के साथ किए गये वार्ता का लिखित हवाला देते हुए कहा कि चालान मिलते ही सभी शेष मजदूरों को काम पर रख लेने पर सहमति बनी थी.
इस बात पर सुरदा ग्राम सभा के सदस्यों ने महासचिव सोमवार टुडू के कहने पर आंदोलन वापस ले लिया और कहा कि चालान मिलने ही दो दिनों के भीतर मजदूरों को समायोजित करना की प्रक्रिया शुरू हो जाना चाहिए, अन्यथा आदोंलन करने के पुनः ग्राम सभा बाध्य होगा.
Advertisement
<

