
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानको जाकिर नगर स्थित कबीर मेमोरियल उर्दू उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा समय-समय पर अपने शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रोत्साहित किया जाता रहा है.
इसी कड़ी में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सचिव मतीनुल हक़ अंसारी ने विद्यालय के सहायक शिक्षक मोहम्मद जै़नुल आबेदीन को सम्मानित किया.
मो. जैनुल ने गत वर्ष 16 आकस्मिक अवकाश में से केवल दो ही अवकाश उपयोग किया, शेष 14 अवकाश छात्रों के पठन -पाठन हेतु समर्पित कर दिया. प्रधानाध्यापक रिज़वान अहमद ने उनकी सराहना की और कहा कि यह अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है.
Advertisement
<

