
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्र एलएलबी सेमेस्टर-3 से सेमेस्टर-4 में प्रमोट नहीं किए जाने से नाराज हैं. छात्रों ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया. विद्यार्थी बिना ऑफलाइन परीक्षा के सेमेस्टर-3 में प्रमोट कर दिए जाने की मांग कर रहे हैं.
पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से इस बाबत विद्यार्थियों को आश्वस्त किया गया था, लेकिन अबतक उन्हें प्रमोट नहीं किया गया. सत्र 2020-23 के विद्यार्थियों की शिकायत है कि पहले से ही उनका सत्र विलंब चल रहा है.
ऐसे में पूर्व में कोल्हान विवि की ओर से कोरोना संक्रमण काल को मद्देनजर रखते हुए सत्र 2020-23 के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा अबतक नहीं किया गया.
सोमवार को लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थियों ने सेमेस्टर-3 से सेमेस्टर-4 में उन्हें प्रमोट करने की मांग की. इसके लिए 34 छात्रों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा गया है.
ज्ञापन सौंपने वाले विद्यार्थियों में कौशिक पॉल, आफताब आलम, एस बलराम पोद्दार, जोय मुखर्जी, हेमंत कुमार अग्रवाल, सुनील कुमार यादव आदि शामिल थे.

