
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के द्वारा आयोजित राज्यपाल सह कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री के ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के आज सातवें दिन राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों व अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों ने अपनी मांगों रेगुलराइजेशन, यूजीसी रेगुलेशन के अनुसार न्यूनतम ग्रेड पे या ग्रॉस सैलरी फिक्सेशन, टर्मिनेट शिक्षकों का सेवा बहाल करने को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु राजभवन के सामने बैठे हैं.
डॉ एसके झा ने कहा कि घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों के समर्थन में कल 12 बजे राज्य के पद्म श्री सम्मान से सम्मानित मुकुंद नायक एवं मधुमंसूरी हंसमुख कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे.इसके अतिरिक्त जनजातीय परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य रतन तिर्की भी राजभवन के सामने अनुबंध सहायक प्राध्यापकों के हितार्थ कल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचेंगे.
इस दौरान डॉ नीरा वर्मा, डॉ उषा किरो, डॉ मल्लिका, डॉ गीता, डॉ सुधा ग्लादिस किस्कू, डॉ संगीता कुमारी, डॉ गुरुचरण पूर्ति, डॉ मनोज कच्छप, डॉ रेखा कुमारी, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ एसके झा डॉ बी.एन साहू, डॉ दीपक कुमार, डॉ अजय नाथ शाहदेव, डॉ सुभाष साहू, डॉ निरंजन कुमार महतो, डॉ त्रिभूवन शाही, डॉ मिराकल टेटे, डॉ सत्यनारायण उरांव, डॉ नीरा वर्मा, डॉ अंजुम आरा, डॉ संजू कुमारी, डॉ अशोक कुमार महतो, डॉ राम कुमार, डॉ बिलकस पन्ना आदि उपस्थित थे.

