
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला समाजम मॉडल स्कूल में हुलाडेक लिमिटेड द्वारा घरों से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के सही तरीके के बाद उसकी रीसाइक्लिंग प्रक्रिया के बारे में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया.
हुल्लाडेक लिमिटेड के व्यापारिक सहयोगियों, आरती शर्मा और राजकमल सिंह ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के ई-कचरे के बारे में जागरूक किया, जो उनके निपटान के गलत तरीकों के कारण पर्यावरणीय खतरों का कारण बनते हैं.
छात्रों को स्कूल से ई-कचरा संग्रह करने के साथ-साथ घर-घर जाकर संग्रह के बारे में भी बताया गया. बातचीत के दौरान रीसाइक्लिंग प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया.
स्कूल परिसर के भीतर हुल्लादेक द्वारा एक बिन भी उपलब्ध कराया गया है, जहां छात्रों को स्कूल के पर्यावरण क्लब द्वारा पूरे वर्ष नियमित अंतराल पर ई-कचरा जमा करने के लिए निर्देशित किया जाता है.

