
उदित वाणी, जमशेदपुरः माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में 18 से 20 जुलाई तक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले की पूरी तैयारी हो चुकी है। अध्यक्ष उषा माहेश्वरी और सचिव शर्मिला झंवर ने बताया कि भाई-बहन के अनूठे त्योहार रक्षाबंधन और सिंधारा उत्सव के मौके पर यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है। उषा महेश्वरी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 40 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां एक ही छच के नीचे दैनिक जीवन में काम आने वाले इलेक्ट्रिक वस्तुओं के साथ ही जयपुर की चुनड़ी साड़ी, बैककॉग आयटम, साड़ी, सूट, चादर, एंटीक, ज्वेलरी, डायमंड, गिफ्ट आयटम, क्रोकरी, हैंडी क्रॉफ्ट के साथ ही पांच साल तक के बच्चे के लिए सभी सामान उपलब्ध रहेंगे। यहां 2 रूपए से 200 रुपए तक कीमत की आकर्षक राखियां उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी में जयपुर, राउरकेला, दिल्ली, उड़ीसा, कोलकाता, चक्रधरपुर, मुसाबनी, बिहार और रांची की महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस दौरान प्रतिदिन शाम को लकी ड्रॉ भी होगा। कल शाम 4 बजे इसका उद्घाटन इंद्रजीत घोष करेंगे।

