
उदित वाणी, रांची : संस्थापक दिवस में भाग लेने के लिए टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आज झारखंड (जमशेदपुर) आ रहे हैं. जमशेदपुर पहुंचने से पहले वे आज दोपहर करीब दो बजे रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात करेंगे.
इस दौरान टाटा स्टील के सीईओ सह मैनेजिंग डायरेक्टर टी.वी. नरेंद्रन भी मौजूद रहेंगे.
हेमन्त सोरेन, एन चंद्रशेखरन व टीवी नरेंद्रन रांची में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करेंगे.
संस्थापक दिवस समारोह का शुभारंभ
उल्लेखनीय है कि आज शाम जुबिली पार्क, जमशेदपुर में लाइटिंग के उद्घाटन के साथ संस्थापक दिवस समारोह की शुरुआत होगी. 3 मार्च को टाटा स्टील कारखाना परिसर में संस्थापक दिवस पर परेड और झांकी का आयोजन होगा. इस दौरान संस्थापक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. यह समारोह जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है.
थीम: “वन विजन, वन टाटा स्टील” – संगठन में एकता और एकीकरण को दर्शाता है.
विशेष आकर्षण: जुबिली पार्क में एक लाख फूलों से बना 18×22 फीट का रतन टाटा का ऊर्ध्वाधर चित्र, जो जेएन टाटा प्रतिमा के सामने स्थापित होगा. शहर के 20+ स्थानों पर रंगीन लाइटिंग होगी.
(Tata Founders Day 2026 Jamshedpur), (N Chandrasekaran Ranchi Visit) , (Hemant Soren Tata Chairman Meeting), (TV Narendran Tata Steel CEO) (Jubilee Park Lighting Ceremony), (Jamsetji Tata 187th Birth Anniversary)

