
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): होली पर्व के दौरान क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा कायम रखने को लेकर आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 4 बजे से आदित्यपुर थाना परिसर में आहूत की गई है।
थाना प्रशासन द्वारा बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य शामिल होंगे।
प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि सभी लोग होली पर्व को आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी बैठक में जारी किए जा सकते हैं।
Advertisement
<
