WorldCup Archives - Udit Vani

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना है. खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. टी20 विश्व कप में भारतीय टीम आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है. दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मैच खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड के हाथ लगी है. आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं.

सूर्यकुमार यादव: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है. सूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 13 मुकाबलों में कुल 29 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही वह टी20 में भारत की ओर से कीवी टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

रोहित शर्मा: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 17 मुकाबलों में कुल 27 छक्के लगाए हैं. हालांकि, रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

कॉलिन मुनरो: न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कॉलिन मुनरो रहे हैं. मुनरो ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 12 मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं.

मार्टिन गप्टिल: भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्टिन गप्टिल चौथे नबंर पर मौजूद हैं. गप्टिल ने भारत के खिलाफ खेले 16 मुकाबलों में कुल 23 छक्के लगाए हैं.

टिम सीफर्ट: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे टिम सीफर्ट को भी भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है. वह 15 मुकाबलों में भारत के खिलाफ 21 छक्के लगा चुके हैं. सीफर्ट की गिनती न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है और वह अकेले दम पर किसी भी मैच को पलटने की काबिलियत रखते हैं.

(आईएएनएस)

The post भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज appeared first on Udit Vani.

T20 World Cup : खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भारत की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
उदित वाणी, नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी. खिताबी मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. भारतीय टीम ने चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है.

टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 16 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, 11 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक एक मैच में भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. दोनों टीमों के बीच टी20 विश्व कप में 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत न्यूजीलैंड को नसीब हुई है.

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए थे. संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली थी.

वहीं, शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए थे. भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 246 रन ही बना सकी थी. भारतीय टीम के पास फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. टी20 विश्व कप में आज तक कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत सकी है.

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हराया था. साउथ अफ्रीका से मिले 170 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने महज एक विकेट खोकर 12.5 ओवर में हासिल कर लिया था. फिन एलन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

एलन टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. वहीं, टिम सीफर्ट भी टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के मध्यक्रम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा है. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमेन रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. गेंदबाजी में रचिन रविंद्र ने सर्वाधिक 11 विकेट निकाले हैं. वहीं, मैट हेनरी ने नई गेंद से दमदार प्रदर्शन किया है.

(आईएएनएस)

The post T20 World Cup : खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भारत की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड appeared first on Udit Vani.

T-20 WORLD CUP: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है. वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

भारतीय टीम लगातार दो संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. इसके पहले रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल खेली थी. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम चैंपियन बनी थी.

भारत से पहले टी20 विश्व कप में लगातार दो बार फाइनल खेलने वाली टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका हैं.

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2007 और टी20 विश्व कप 2009 का फाइनल खेला था. 2007 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.

श्रीलंका 2012 और 2014 का फाइनल खेली है. 2012 के फाइनल में श्रीलंका को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता.

टी20 विश्व कप 2026 इस फॉर्मेट का 10वां संस्करण है. भारतीय टीम कुल चौथी बार फाइनल में पहुंची है.

2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले एडिशन में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता. 8 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है.

भारत (2007, 2024), इंग्लैंड (2010, 2022), और वेस्टइंडीज (2012, 2016) तीन ऐसी टीमें हैं जिन्होंने 2-2 बार टी20 विश्व कप जीता है. पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014), और ऑस्ट्रेलिया (2021) 1-1 बार जीत चुकी हैं. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को वनडे विश्व कप की तरह ही पहले टी20 विश्व कप खिताब का भी इंतजार है.

(आईएएनएस)

The post T-20 WORLD CUP: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी appeared first on Udit Vani.

टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी?
उदित वाणी, नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बनाई है. ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 से बाहर होना चौंकाने वाला है. वहीं पिछली बार सेमीफाइनल खेलने वाली अफगानिस्तान भी सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी है. आईसीसी ने सुपर-8 का शेड्यूल जारी कर दिया है.

सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज हैं. ग्रुप 2 में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हैं.

सुपर-8 के मुकाबलों पर नजर:

21 फरवरी: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मुकाबला खेला जाएगा.

22 फरवरी: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. दूसरा मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

23 फरवरी: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा.

24 फरवरी: पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शाम 7 बजे से होगा.

25 फरवरी: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबों में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच शाम 7 बजे से मैच होगा.

26 फरवरी: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा.

27 फरवरी: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से मैच होगा.

28 फरवरी: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा.

1 मार्च: पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में शाम 3 बजे से और दूसरा मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच इडेन गार्डन, कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को, दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा.

(आईएएनएस)

The post टी20 विश्व कप: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानें कौन सी टीम किससे और कब भिड़ेगी? appeared first on Udit Vani.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर
उदित वाणी, नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है. शुभमन गिल को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है.

बीसीसीआई के सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टी20 विश्व कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. न्यूजीलैंड सीरीज में भी टी20 विश्व कप वाली टीम ही खेलेगी. इस अवसर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित 15 सदस्यीय टीम से शुभमन गिल की छुट्टी कर दी गई है. शुभमन लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे. गिल की जगह विश्व कप में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है.

टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. संभवत: अभिषेक शर्मा के साथ वही पारी की शुरुआत करेंगे. दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को टीम में जगह मिली है. किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शीर्ष स्कोरर रहे थे. किशन की लंबे समय बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई है.

तिलक वर्मा भी टीम में हैं, जबकि लंबे समय बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है.

ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल के अलावा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है. वहीं वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं.

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है.

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होगा.

टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

(आईएएनएस)

The post सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर appeared first on Udit Vani.

स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, PM मोदी ने बताया गौरव का पल
उदित वाणी, नई दिल्ली : चेन्नई में आयोजित स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने टॉप सीड हांगकांग, चीन को 3-0 से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे गौरव का पल बताया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “एसडीएटी स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचने और अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीतने के लिए भारतीय स्क्वैश टीम को बहुत-बहुत बधाई! जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने जबरदस्त लगन और पक्का इरादा दिखाया है. उनकी सफलता ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. इस जीत से हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता भी बढ़ेगी.”

यह भारत का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहला खिताब है. इससे पहले 2023 में भारत को कांस्य पदक मिला था, लेकिन इस बार टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला एशियाई देश बन गया है. फाइनल मुकाबला चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेला गया.

पहले मैच में अनुभवी जोशना चिनप्पा ने हांगकांग की का यी ली को 3-1 (7-3, 2-7, 7-5, 7-1) से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. 39 साल की जोशना ने अपनी बेहतरीन कोर्टक्राफ्ट और अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया. इसके बाद भारत के नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी अभय सिंह ने एलेक्स लाउ को सीधे सेटों में 3-0 (7-1, 7-4, 7-4) से मात देकर स्कोर 2-0 कर दिया.

निर्णायक मैच में 17 साल की युवा स्टार अनाहत सिंह ने टोमाटो हो को 3-0 (7-2, 7-2, 7-5) से हराकर जीत पक्की की. अनाहत टूर्नामेंट की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थीं और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. वेलवन सेंथिल कुमार भी टीम का हिस्सा थे, हालांकि फाइनल में उनकी जरूरत नहीं पड़ी.

टूर्नामेंट के सफर में भारत ने ग्रुप स्टेज में स्विट्जरलैंड और ब्राजील को 4-0 से हराया. क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-0 और सेमीफाइनल में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र को 3-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. पूरी टीम ने लगन, इरादा और टीमवर्क का बेहतरीन नमूना पेश किया.

(आईएएनएस)

The post स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, PM मोदी ने बताया गौरव का पल appeared first on Udit Vani.

FIDE world cup 2025 : महज 19 साल की उम्र में रचा इतिहास, सिंडारोव बने सबसे युवा चैंपियन
उदित वाणी, पणजी : उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंडारोव चेस वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने बुधवार को गोवा में एक नर्व-रैकिंग टाईब्रेक फिनाले में चीन के वेई यी को शिकस्त देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

एक ऐसे इवेंट में, जहां नॉकआउट स्टेज से पहले एक के बाद एक फेवरेट टीमें बाहर हो रही थीं, सिंडारोव ने टूर्नामेंट की शुरुआत 16वीं सीड के तौर पर की.

8 दिसंबर 2005 को जन्मे जावोखिर के लिए यह टाइटल जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं था. वेई यी और सिंडारोव ने चैंपियनशिप राउंड में पहुंचकर 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था.

जावोखिर ने दूसरे 15′ + 10″ रैपिड टाईब्रेक में जीत हासिल करने के बाद चीनी खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर टाइटल जीता.

फिडे विश्व कप 2025 के 11वें संस्करण की शुरुआत 28 अक्टूबर को 206 खिलाड़ियों के साथ हुई थी. सिंडारोव ने सेमीफाइनल में अपने हमवतन नोडिर्बेक याकुब्बोएव को मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि वेई यी ने आंद्रेई एसिपेंको को शिकस्त दी थी.

मंगलवार के शुरुआती मैच में वेई यी ने पेट्रोव डिफेंस का इस्तेमाल किया, जिससे सिंडारोव एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए. वह सफेद मोहरों के साथ जीतने के मौके ढूंढ रहे थे. वेई की योजना लगभग काम कर गई थी. नतीजा निकालने की कोशिश में, चीनी ग्रैंडमास्टर बिशप-पॉन एंडगेम में चले गए जो थोड़ा फायदेमंद था.

हालांकि, सिंडारोव सतर्क रहे. उन्होंने हर छोटी चाल का गहरी कैलकुलेशन के साथ सही बचाव किया. 50 चालों के बाद, जब अंतर बहुत कम था, दोनों ड्रॉ पर सहमत हो गए, जिससे टाईब्रेक शोडाउन का माहौल बन गया.

बुधवार को जब तेजतर्रार खेल शुरू हुए, तो सिंदारोव का धैर्य निर्णायक साबित हुआ. उन्होंने दूसरे 15’ + 10” रैपिड टाईब्रेक में वेई यी को मजबूती और स्पष्ट रणनीति के साथ मात देते हुए अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीता. इस टाइटल को जीतने पर उन्हें 1,20,000 डॉलर की राशि मिली.

इस युवा खिलाड़ी की जीत शतरंज की दुनिया में एक बड़े बदलाव का संकेत है. डी. गुकेश की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत और दिव्या देशमुख की जीत के बाद, सिंडारोव एक साल से भी कम समय में कोई बड़ा वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले तीसरे टीनएजर बन गए हैं.

(आईएएनएस)

The post FIDE world cup 2025 : महज 19 साल की उम्र में रचा इतिहास, सिंडारोव बने सबसे युवा चैंपियन appeared first on Udit Vani.

भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब
उदित वाणी, ढाका : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया और खिताब अपने नाम किया. यह भारत का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब है, और इससे खेल में उनकी ताकत और साबित होती है.

हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच मनप्रीत सिंह ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, “विमेंस टीम ने ऐसा परफॉर्मेंस दिया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है. उनका विश्वास और टीमवर्क शानदार था. एक पूर्व इंडियन प्लेयर होने के नाते मैं समझता हूं कि इस लेवल तक पहुंचना कितना मुश्किल है. प्लेयर्स और स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई.”

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में थी. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने सभी ग्रुप मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां भारत ने ईरान को 33-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. चीनी ताइपे ने भी अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं गंवाया और सेमीफाइनल में मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया.

पुनेरी पल्टन के मुख्य कोच अजय ठाकुर ने कहा, “भारत के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने पास रखी. फाइनल और फिर ट्रॉफी तक उनका शानदार प्रदर्शन दिखाता है कि पिछले कुछ सालों में महिला कबड्डी टीम ने कितनी तरक्की की है.”

टूर्नामेंट में कुल 11 देशों ने हिस्सा लिया, जिससे पता चलता है कि दुनिया भर में महिला कबड्डी कितनी तेजी से बढ़ रही है.

भारतीय महिला टीम चार मैचों में जीत दर्ज कर आठ पॉइंट्स के साथ ग्रुप ए स्टैंडिंग में टॉप पर रही, जबकि मेजबान बांग्लादेश तीन जीत से छह पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे स्थान पर रहा. ग्रुप ए में थाईलैंड, युगांडा और जर्मनी दूसरी टीमें थीं.

चीनी ताइपे पांच मैचों में पांच जीत से 10 पॉइंट्स के साथ ग्रुप बी स्टैंडिंग में टॉप पर रही. ईरान चार जीत और पांच मैचों में एक हार से आठ पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा. ग्रुप बी में नेपाल, पोलैंड, केन्या और जांजीबार दूसरी टीमें थीं.

टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच गईं, जिसमें भारत ने ईरान को और चीनी ताइपे ने मेजबान बांग्लादेश को हराया.

(आईएएनएस)

The post भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब appeared first on Udit Vani.

ICC अंडर-19 विश्व कप: भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में नहीं होगा मुकाबला
उदित वाणी, नई दिल्ली : आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक खेला जाएगा. कुल 16 टीमों के बीच 41 मुकाबले खेले जाएंगे. आईसीसी के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे.

आईसीसी ने 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में विभाजित किया है. भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. इस वजह से लीग स्टेज में दोनों टीमें आपस में नहीं भिड़ेंगी. अक्सर आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत और पाकिस्तान के मैच लीग स्टेज में कराए जाते हैं. इससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता है, लेकिन आईसीसी ने इस बार भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में न रखकर लीग स्टेज में भिड़ंत के रोमांच को ही समाप्त कर दिया है.

एशिया कप 2025 (सीनियर) में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल सहित तीन मैच हुए थे. मैचों के दौरान दोनों देशों के कप्तानों और खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ था. इससे स्पष्ट है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी स्थिति सामान्य नहीं है. इसलिए ऐसी किसी भी असामान्य स्थिति से बचने के लिए आईसीसी ने अंडर-19 विश्व कप में दोनों टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा है.

विश्व कप के लिए 4 ग्रुप बनाए गए हैं.

ग्रुप ए में भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड है.

ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं.

ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका शामिल हैं.

ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है.

लीग स्टेज में भारत 15 जनवरी को अमेरिका, 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा.

विश्व कप के लिए जिम्बाब्वे और नामीबिया में पांच आयोजन स्थल चयनित किए गए हैं.

मैच जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में खेले जाएंगे.

(आईएएनएस)

The post ICC अंडर-19 विश्व कप: भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में नहीं होगा मुकाबला appeared first on Udit Vani.

Cricket : ICC ने Under-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम का किया ऐलान
उदित वाणी, दुबई : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 41 मैच खेले जाएंगे. फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. जिम्बाब्वे में मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.

वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में खेले जाएंगे. विश्व कप में टीमों को चार-चार टीमों के समूह में बांटा गया है. फाइनल का रास्ता सुपर सिक्स चरण और सेमीफाइनल होते हुए तय करना होगा. 2024 संस्करण में अपने प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों ने क्वालीफाई किया था. मेजबानी की वजह से जिम्बाब्वे हिस्सा है. अन्य पांच टीमों ने क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन स्पर्धाओं के माध्यम से अपनी जगह बनाई है. भारतीय टीम ग्रुप ए में है. इस ग्रुप में अन्य तीन टीमें बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड है. ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं.

ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका शामिल हैं. ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है. आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप लंबे समय से महानता का केंद्र रहा है. यह ऐसा टूर्नामेंट है जो न केवल क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी को, बल्कि दिग्गजों की अगली पीढ़ी को भी सामने लाता है. ब्रायन लारा और सनथ जयसूर्या से लेकर विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल तक, इस आयोजन ने लगातार हमारे खेल के भविष्य को आकार दिया है.

जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए हम तैयार और उत्साहित हैं.” उन्होंने कहा कि हमें तंजानिया का स्वागत करते हुए विशेष खुशी हो रही है क्योंकि वे अपनी शुरुआत कर रहे हैं और टीमों के एक वास्तविक वैश्विक क्षेत्र में शामिल हो रहे हैं. मैं सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे इस उल्लेखनीय यात्रा पर निकल रहे हैं और गर्व और वादे के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

अंडर-19 विश्व कप 2026 का कार्यक्रम

15 जनवरी: यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

15 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

15 जनवरी: तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक

16 जनवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

16 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

16 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

17 जनवरी: जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

18 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक

19 जनवरी: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 जनवरी: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

19 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

21 जनवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

22 जनवरी: आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

22 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

23 जनवरी: बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

23 जनवरी: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

24 जनवरी: ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल, विंडहोक

26 जनवरी: बी4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26 जनवरी: सुपर सिक्स सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

26 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी: सुपर सिक्स डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए3 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

30 जनवरी: सुपर सिक्स बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी: सुपर सिक्स बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

1 फरवरी: सुपर सिक्स बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

3 फरवरी: पहला सेमीफाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

4 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

6 फरवरी: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

(आईएएनएस)

The post Cricket : ICC ने Under-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के कार्यक्रम का किया ऐलान appeared first on Udit Vani.