Workers Protest Archives - Udit Vani

आदित्यपुर में फूटा मजदूरों का गुस्सा: रामकृष्णा फोर्जिंग के गेट पर धरना, पुराने कर्मियों ने मांगा अपना हक
उदित वाणी ,आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पूर्ववर्ती जेएमटी प्राइवेट लिमिटेड, जो कि अब रामकृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड 2 के नाम से संचालित हो रही है, के गेट के समक्ष मंगलवार को पूर्व कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है.

रोजगार और सेटलमेंट का वादा अधूरा

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने बताया कि जेएमटी बंद होने के बाद जब कंपनी का अधिग्रहण हुआ था, तब प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम पर रखा जाएगा. लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो रोजगार दिया गया और न ही कोई सेटलमेंट किया गया. मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन यह कहकर टालमटोल कर रहा है कि कंपनी पूरी तरह चालू नहीं हुई है, जबकि उनके अनुसार कंपनी में मशीनें चल रही हैं और बाहरी राज्यों के लोगों को काम पर रखा जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया, लेकिन अब_तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

बाहरी लोगों को काम देने का आरोप

प्रदर्शन में शामिल मजदूरों ने अपनी आर्थिक स्थिति को बेहद दयनीय बताते हुए कहा कि उनके समक्ष अब अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रबंधन से लेकर उपायुक्त और मंत्री तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं निकला. मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उन्हें काम पर नहीं रखा गया अथवा उनका उचित सेटलमेंट नहीं किया गया, तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. प्रदर्शन में महिला मजदूरों को भी देखा गया.

The post आदित्यपुर में फूटा मजदूरों का गुस्सा: रामकृष्णा फोर्जिंग के गेट पर धरना, पुराने कर्मियों ने मांगा अपना हक appeared first on Udit Vani.