Women Safety Jharkhand Archives - Udit Vani

JHARKHAND: गिरिडीह में महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला शक्ति पेट्रोलिंग’ की शुरुआत: अब मनचलों की खैर नहीं
उदित वाणी,गिरिडीह : गिरिडीह में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” का आगाज किया है। इस पहल के जरिए शहर के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

5 स्कूटी और 10 महिला कमांडो संभालेंगी कमान

इस विशेष अभियान के तहत वर्तमान में 5 स्कूटी पर 10 महिला पुलिसकर्मियों की टीम को तैनात किया गया है। यह टीम शहर के उन संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करेगी जहाँ महिलाओं की उपस्थिति अधिक रहती है।

इन अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी कौसर अली, इंस्पेक्टर मंटू कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

इन जगहों पर रहेगी पैनी नजर

पुलिस प्रशासन द्वारा गठित यह टीम विशेष रूप से निम्नलिखित स्थानों पर निगरानी रखेगी:

महिला कॉलेज और निजी स्कूल

कोचिंग सेंटर

भीड़भाड़ वाले बाजार और चौक-चौराहों

इसका मुख्य उद्देश्य छेड़खानी, ईव टीजिंग और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है।

आपात स्थिति के लिए डायल 112 सक्रिय

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं और छात्राएं तुरंत डायल 112 या जिला कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकती हैं। सहायता मांगते ही महिला पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँचेगी।

पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन और पैदल मार्च

इसी कड़ी में सर जेसी बोस स्कूल के पास पुलिस सहायता केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के बाद पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने आरके महिला कॉलेज तक पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

The post JHARKHAND: गिरिडीह में महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला शक्ति पेट्रोलिंग’ की शुरुआत: अब मनचलों की खैर नहीं appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, आरोपी पति गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित नेशनल स्कूल रोड नंबर 15 से दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां रहने वाली नवजोत कौर ने अपने पति धर्मजीत सिंह के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता के अनुसार, 19 अप्रैल को उसके पति ने दहेज के लिए उस पर दबाव बनाया और मांग पूरी न होने पर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. नवजोत का आरोप है कि पति ने उसे इतना मारा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद किसी तरह मामला थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की.

मानगो पुलिस ने पहले पीड़िता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार कराया गया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति धर्मजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नवजोत कौर ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से दहेज को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी. बार-बार की हिंसा और दबाव से तंग आकर आखिरकार उसने पुलिस की शरण ली.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की कुरीति और उससे जुड़ी हिंसा को उजागर कर दिया है, जिस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बनी हुई है.

The post Jamshedpur Crime : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, आरोपी पति गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. दानिश और उसके सहयोगी मो. फहद मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने इन्हें पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से उस समय गिरफ्तार किया, जब वे भागने की फिराक में थे. इसके अलावा, घटना की साजिश में शामिल छात्रा की सहेली को भी रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है.

रांची के सीनियर एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों का पीछा किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. इस टीम का नेतृत्व कांके थाना प्रभारी साक्षी जमुआर कर रही थीं.

पीड़िता के बयान के अनुसार, यह वारदात बीते 9 अप्रैल को रांची के हरमू स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान हुई. छात्रा को उसकी सहेली ने यह कहकर बुलाया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी.

आरोप है कि पार्टी में दिए गए केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाया गया था, जिसे खाने के बाद छात्रा बेहोशी की अवस्था में चली गई. इसी का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी मो. दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद अगली सुबह जब छात्रा की हालत बिगड़ी और रक्तस्राव शुरू हुआ, तो उसे रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल के जरिए सूचना मिलने पर लालपुर पुलिस ने पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दानिश हिंदपीढ़ी और फहद लोअर बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं.

पुलिस इस मामले में चौथे आरोपी शादाब की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है, जो फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी और मामले में स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Chaibasa: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, 12 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर, इलाके में दहशत
उदित वाणी, चाईबासा : चाईबासा शहर के कल्याणपुर  गुटुसाईं में आनंद मार्ग स्कूल गली में बुधवार की रात में एक युवती पर अज्ञात युवक ने बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस घटना से चाईबासा शहर में सनसनी फैल गई है. घायल युवती का नाम शिल्पी मोदक है, जो न्यू कॉलोनी नीमडीह की रहने वाली है. उसका घर सदर थाना क्षेत्र में है जबकि घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई है. उसके घर से घटनास्थल की दूरी महज चार 500 मीटर है. बताया जा रहा है कि वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. युवक ने युवती के पीठ और हाथ पर करीब 12 बार चाकू से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी.

घटना के बाद हमलावर युवती को मृत समझकर मौके से फरार हो गया. इधर, राहगीरों ने जब उसे खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा देखा, तो तत्काल उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया.

परिजनों के अनुसार, शिल्पी एक बेहद गरीब परिवार से आती है. उसके पिता अनिल चंद्र मोदक ई रिक्शा चालक हैं. शिल्पी अपने घर की बड़ी बेटी है और परिवार की मदद के लिए ट्यूशन पढ़ाकर सहयोग करती थी. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ ऐसा किसने और क्यों किया.

फिलहाल, हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है.

इस वारदात ने पूरे चाईबासा शहर को झकझोर कर रख दिया है. लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. साथ ही, शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

The post Chaibasa: चाईबासा में ट्यूशन पढ़ा कर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, 12 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में जमशेदपुर रेफर, इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.