Women Empowerment India Archives - Udit Vani

JHARKHAND: महिला उद्यमियों के लिए खुशखबरी! आरएएमपी योजना से मिलेगा वित्तीय और तकनीकी सहयोग
उदित वाणी,आदित्यपुर:  सरायकेला-खरसावां जिले की महिला उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें बाजार की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को आदित्यपुर स्थित होटल नोवांता में एक भव्य जिला स्तरीय अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित यह कार्यशाला आरएएमपी (RAMP) योजना के अंतर्गत महिला नेतृत्व वाले उद्यमों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित रही.

दिग्गजों ने किया कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जियाडा के रीजनल डेप्युटी डायरेक्टर श्री दिनेश रंजन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री रवि शंकर प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री वरुण चौधरी और नाबार्ड की डीडीएम सुश्री चंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि महिलाएं आज केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सफल उद्यमी बनकर अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रही हैं.

विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

रांची से आईं आरएएमपी योजना की विशेषज्ञ सुश्री इशा सिंह एवं सुश्री आदिती ने कार्यशाला में उपस्थित महिला उद्यमियों को सूक्ष्मता से उद्योग की बारीकियां सिखाईं. उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की:

उद्यम स्थापना और विस्तार: नए उद्योग लगाने से लेकर उन्हें बढ़ाने की तकनीकी जानकारी.

वित्तीय प्रबंधन: पूंजी का सही निवेश और हिसाब-किताब रखने के तरीके.

बाजार उपलब्धता: स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार और डिजिटल प्लेटफार्म से कैसे जोड़ें.

सरकारी योजनाएं: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय व तकनीकी सहायता की जानकारी.

महिलाओं की भारी भागीदारी

कार्यशाला में जिले भर से आईं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सदस्याएं और स्वतंत्र रूप से उद्योग चला रही महिला उद्यमी बड़ी संख्या में जुटीं. उन्हें उद्यमों के पंजीकरण (Udyam Registration), बैंकों से समन्वय और ऋण प्राप्ति की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया.

आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि विभाग का लक्ष्य जिले की हर प्रतिभाशाली महिला उद्यमी को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है. उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस प्रकार के मार्गदर्शक कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा.

The post JHARKHAND: महिला उद्यमियों के लिए खुशखबरी! आरएएमपी योजना से मिलेगा वित्तीय और तकनीकी सहयोग appeared first on Udit Vani.

Adityapur: महिला आरक्षण पर भाजपा की ‘साजिश’ को बेनकाब करेगी कांग्रेस, राज बागची ने बोला हमला
उदित वाणी, आदित्यपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बागची ने (भाजपा) द्वारा कांग्रेस को महिला आरक्षण का विरोधी बताए जाने वाले आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से ही महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक रही है। राज बागची के अनुसार, कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी।

2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण लागू करना भाजपा की साजिश

प्रेस वार्ता के दौरान राज बागची ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार क्षणिक लाभ के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने की साजिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार पहले वर्ष 2026 की नई जनगणना को पूरा कराए और उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर महिला आरक्षण बिल को लागू करे।

प्रखंड स्तर पर चलेगा जागरूकता अभियान

कांग्रेस ने घोषणा की है कि पार्टी प्रखंड स्तर पर आम लोगों के बीच जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य महिला आरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा फैलाई जा रही ‘अफवाहों’ और ‘साजिशों’ की विस्तृत जानकारी जनता को देना है। राज बागची ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संसद के वर्तमान स्वरूप में ही महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में है।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष संतोष सिंह और नगर निगम पार्षद अवधेश सिंह उपस्थित थे। इनके अलावा राणा सिंह, उपेन्द्र शर्मा, गंभीर प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, खिरोद सरदार, राहुल यादव, होपना हेंब्रम, रिजवान खान, वैद्य संजय कुमार, तसलीमा नसरीन, झरना मन्ना, कमल नयन, मुकेश कुमार, रुईदास चाकी और धीरज सिंह भी शामिल रहे।

The post Adityapur: महिला आरक्षण पर भाजपा की ‘साजिश’ को बेनकाब करेगी कांग्रेस, राज बागची ने बोला हमला appeared first on Udit Vani.

लोकसभा में मतदान से पहले पीएम मोदी की अपील, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें’
उदित वाणी नई दिल्ली:  लोकसभा में शुक्रवार शाम 4 बजे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें.

पीएम मोदी ने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.

पीएम मोदी ने लोकसभा में वोटिंग से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है. कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है. जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है. हर आशंका का समाधान किया गया है. जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं. किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है. अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें. आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं.”

पीएम मोदी ने कहा, ”अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, अपील करता हूं, कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा, कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारी शक्ति की भावनाएं आहत हों. देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.”

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ”मैं सभी सांसदों से कहूंगा. आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए. देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है. उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए. ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी. देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा. आइए, हम मिलकर आज इतिहास रचें. भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें.

The post लोकसभा में मतदान से पहले पीएम मोदी की अपील, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें’ appeared first on Udit Vani.