Winner Archives - Udit Vani

‘गोल्डेन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने जीता ‘एनसी क्लासिक 2025’
उदित वाणी, बेंगलुरु : ओलंपिक चैंपियन और दो बार के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू हुए ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीत लिया है. उन्होंने 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया.

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इवेंट में भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन 82.99 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में बढ़त बना ली. भारतीय जैवलिन स्टार ने 86.16 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ इवेंट का सबसे लंबा थ्रो फेंका. उनका यह थ्रो देख बेंगलुरु की भीड़ को रोमांचित हो उठी. उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था. पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.07 मीटर और छठे प्रयास में 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका.

टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीतने के बाद कहा, “यहां आने के लिए बेंगलुरु का धन्यवाद. हमारे लिए हवा का रुख विपरीत था, इसलिए थ्रो की दूरी ज्यादा नहीं रही. लेकिन यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था, मुझे प्रतिस्पर्धा के अलावा कई अलग-अलग चीजें करनी थीं. हम और अधिक स्पर्धाएं जोड़ने की कोशिश करेंगे. मैं आज रात बहुत खुश हूं, मेरा परिवार भी यहां है.”

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ को आयोजित किया था. इसे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मान्यता दी थी. यह देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहला जैवलिन थ्रो (गोल्ड लेवल) टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

(आईएएनएस)

The post ‘गोल्डेन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने जीता ‘एनसी क्लासिक 2025’ appeared first on Udit Vani.

पंजाब FC ने मिनर्वा अकादमी को 1-0 से हराकर अंडर-15 जूनियर लीग चैंपियन का खिताब जीता
उदित वाणी, जमशेदपुर : पंजाब एफसी ने मंगलवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में मिनर्वा अकादमी एफसी पर 1-0 की जीत के साथ एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग का खिताब जीता. निर्णायक क्षण 40वें मिनट में आया जब केशम विकास सिंह ने गोल करके मैच का विजेता गोल किया. पंजाब के बीच खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने मजबूत रणनीति और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया.

मिनर्वा, जो अपने आक्रामक कौशल के लिए जानी जाती है, को पंजाब के संगठित और अनुशासित डिफेंस ने पीछे छोड़ दिया. कुछ मौकों के बावजूद मिनर्वा बराबरी का गोल नहीं कर पाई. पंजाब ने आखिरी सीटी बजने तक अपनी पकड़ बनाए रखी और ऐतिहासिक जीत दर्ज करके राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया. यह इस वर्ष युवा वर्ग में पंजाब एफसी का दूसरा खिताब है, क्योंकि उनकी अंडर-17 टीम ने गुवाहाटी में आयोजित फाइनल में जमशेदपुर एफसी को हराकर एआईएफएफ एलीट लीग जीती थी.

The post पंजाब FC ने मिनर्वा अकादमी को 1-0 से हराकर अंडर-15 जूनियर लीग चैंपियन का खिताब जीता appeared first on Udit Vani.

Tata Steel इंटर JDC चैंपियन का विजेता ब्लास्ट फर्नेस रहा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील इंटर जेडीसी कैरम चैंपियनशिप का विजेता ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी बना है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष तथा एच ब्लास्ट फर्नेस से कमेटी मेंबर रहे हरिशंकर सिंह ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा है कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि टीम के कौशल, फोकस और खेल कौशल का प्रमाण है. विजेता टीम के सदस्य जय शंकर (आई ब्लास्ट फर्नेस), परितोष मंडल (आई ब्लास्ट फर्नेस), आलोक (जी ब्लास्ट फर्नेस) तथा शुभम कुमार पांडेय (ए-एफ फर्नेस) थे. उन्होंने जेडीसी चेयरमैन संजय सिंह तथा उपसमिति अध्यक्ष डी भानु के साथ ब्लास्ट फर्नेस विभाग को गौरवान्वित किया है.

The post Tata Steel इंटर JDC चैंपियन का विजेता ब्लास्ट फर्नेस रहा appeared first on Udit Vani.

JSCA Election Result 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न, अजय नाथ शाहदेव बने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
उदित वाणी, रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA ) के रविवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव ने अपने प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को शिकस्त दी है. यह मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा था, लेकिन शाहदेव ने निर्णायक बढ़त लेते हुए जीत दर्ज की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव में अजय नाथ शाहदेव की ‘टी टीम’ को व्यापक सफलता मिली है. अध्यक्ष पद के साथ-साथ टीम के अधिकांश उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. हालांकि आधिकारिक नतीजों की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.

कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न, ध्रुवा स्टेडियम बना केंद्र

रांची के ध्रुवा स्थित जेएससीए स्टेडियम में पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा. सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई. मतदान के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली.

जीत के बाद जश्न का माहौल, समर्थकों में उत्साह

जैसे ही अजय नाथ शाहदेव की जीत की खबर फैली, उनके समर्थकों ने उत्साह में जश्न मनाना शुरू कर दिया. ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ स्टेडियम परिसर में विजय उल्लास का वातावरण बन गया.

The post JSCA Election Result 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न, अजय नाथ शाहदेव बने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: खेलो इंडिया में झारखंड की बेटी का स्वर्णिम पदार्पण, दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते
चतरा: झारखंड के चतरा जिले की 18 वर्षीय सबीना कुमारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपने पहले ही प्रयास में तीन पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया है. एक दिहाड़ी मजदूर और गृहिणी की बेटी होने के बावजूद, सबीना ने विपरीत परिस्थितियों को पार करते हुए साइक्लिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.

दो स्वर्ण, एक कांस्य

सबीना ने केरिन और टीम स्प्रिंट स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते, जबकि 200 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक अपने नाम किया. उन्होंने साई मीडिया से कहा, “यह मेरा पहला खेलो इंडिया है और मैं तीन पदकों से बेहद खुश हूं. इनमें केरिन स्पर्धा मेरी सबसे अच्छी परफॉर्मेंस रही.”

साइक्लिंग से पहले नहीं था खेलों से कोई नाता

सबीना का खेलों की ओर रुझान एक संयोग था. वर्ष 2017 में उनके पिता ने झारखंड सरकार की सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड योजना के तहत एक फॉर्म भर दिया. सबीना बताती हैं, “उस समय मुझे खेलों के बारे में कुछ पता नहीं था. मेरे पिता चाहते थे कि मैं पढ़ाई और जीवनयापन में कुछ बेहतर करूं. वही छोटा कदम मेरी ज़िंदगी बदल गया.”

राम भट्ट के मार्गदर्शन में मिली नई दिशा

सबीना ने 12 वर्ष की उम्र में रांची स्थित जेएसपीएस अकादमी में साइक्लिंग शुरू की. जल्द ही वे कोच राम कपूर भट्ट के संपर्क में आईं, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें स्प्रिंट में प्रशिक्षण देने का फैसला किया. राम भट्ट खुद 2011 के राष्ट्रीय खेलों के विजेता रह चुके हैं.सबीना ने बताया, “2018 में मैंने राम सर के साथ ट्रेनिंग शुरू की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.” 2021 में उन्होंने जयपुर में पहली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते. तभी उन्हें विश्वास हुआ कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जा सकती हैं.

खेलो इंडिया बना संबल

वित्तीय संघर्षों के बावजूद, सबीना को ‘खेलो इंडिया योजना’ से निरंतर सहयोग मिला. उन्होंने कहा, “इसी योजना के कारण मैं आज यहां हूं. इससे मुझे खुद को साबित करने का मंच मिला.”

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली चमक

2024 में सबीना ने दिल्ली में एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया. फिलहाल वे दिल्ली स्थित साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फ्रांसीसी कोच केविन सिरो के मार्गदर्शन में तकनीकी दक्षता बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा, “मेरा अगला लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक खेलना है.”

पढ़ाई और प्रशिक्षण का संतुलन

सबीना इस समय 12वीं कक्षा की पढ़ाई स्व-शिक्षण के माध्यम से कर रही हैं और साइक्लिंग के गहन प्रशिक्षण को संतुलित रूप से आगे बढ़ा रही हैं. वे अपनी जड़ों और पहले कोच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं, “झारखंड में अब साइक्लिंग को लेकर जागरूकता बढ़ी है. राम सर के अधीन 25 से 30 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सही समय पर उनका मार्गदर्शन मिला.”

(IANS)

The post Jharkhand: खेलो इंडिया में झारखंड की बेटी का स्वर्णिम पदार्पण, दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते appeared first on Udit Vani.

Strength Lifting में झारखंड ने रचा इतिहास, टूटे चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड – अब नजरें सिक्किम पर
रांची: दार्जिलिंग में आयोजित ईस्टर्न इंडिया ज़ोनल स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने 9 पदक जीतकर राज्य के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा.

नील अमृत त्रिपाठी का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन

टीम का नेतृत्व कर रहे नील अमृत त्रिपाठी ने 68 किलोग्राम जूनियर और सीनियर वर्ग में अद्भुत प्रदर्शन किया. टू हैंड कर्लिंग में 52.5 किलोग्राम भार उठाकर और हैकलिफ्ट में 265 किलोग्राम का कीर्तिमान स्थापित कर उन्होंने कुल 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े. इसके साथ ही उन्होंने दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए.

पदक तालिका में झारखंड सबसे आगे

झारखंड टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और कुल 9 पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. टीम का संयोजन, फिटनेस और रणनीति इस प्रतियोगिता में सबसे मजबूत नजर आया.

अगला पड़ाव: सिक्किम में ऑल इंडिया गेम्स

झारखंड के ये होनहार खिलाड़ी अब सिक्किम में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. राज्यवासियों को उम्मीद है कि वे वहां भी नया इतिहास रचेंगे.

The post Strength Lifting में झारखंड ने रचा इतिहास, टूटे चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड – अब नजरें सिक्किम पर appeared first on Udit Vani.

Sports: एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के साकेत मिंज ने जीता रजत, सऊदी अरब में दमदार प्रदर्शन
उदित वाणी, रांची: झारखंड के प्रतिभाशाली युवा एथलीट साकेत मिंज ने एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को गौरवान्वित किया. सऊदी अरब के रियाद में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में साकेत ने अपने दमदार प्रदर्शन से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया.

खेल जगत से मिल रही बधाइयां

साकेत की इस उपलब्धि की सराहना देश भर के खेल प्रेमियों, खेल संगठनों और एथलेटिक्स संघों द्वारा की जा रही है. झारखंड एथलेटिक्स संघ ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है.

भविष्य की उम्मीदें, सम्मान की तैयारी

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि साकेत के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है. राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से उन्हें शीघ्र ही सम्मानित किए जाने की संभावना है.

The post Sports: एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के साकेत मिंज ने जीता रजत, सऊदी अरब में दमदार प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: चाईबासा में 8 अप्रैल से शुरू होगी अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल 19 अप्रैल को
उदित वाणी, झारखंड: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार, 8 अप्रैल से चाईबासा में किया जाएगा.

प्रतियोगिता के सभी ग्रुप-बी के लीग मुकाबले चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके साथ ही सुपर डिवीजन के तीन मुकाबले और फाइनल मैच भी इसी मैदान में संपन्न होंगे.

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई शेड्यूल के अनुसार, उद्घाटन मुकाबले में 8 अप्रैल को बोकारो की टीम लोहरदगा से भिड़ेगी. 9 अप्रैल को रांची का मुकाबला लोहरदगा से होगा, जबकि 10 अप्रैल को बोकारो और रांची की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद 11 अप्रैल को लोहरदगा का सामना रामगढ़ से होगा, 12 अप्रैल को रांची और रामगढ़ की भिड़ंत होगी तथा अंतिम लीग मैच 13 अप्रैल को बोकारो और रामगढ़ के बीच खेला जाएगा.

सुपर डिवीजन के मैच 15 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाएंगे, जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है.

The post JHARKHAND: चाईबासा में 8 अप्रैल से शुरू होगी अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, फाइनल 19 अप्रैल को appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Golfer Arush Sabharwal Wins Hero Swing Challenge and Indian Open Pro-Am Title
Jamshedpur : In a landmark achievement that has made steel city Jamshedpur proud , local golfer Arush Sabharwal has clinched both the Hero Swing Challenge and the Hero Indian Open Pro-Am 2025 title.

The dual victory underscores a rising chapter in Indian amateur golf and places Sabharwal among the country’s most exciting new talents in the sport.

The Hero Indian Open, India’s premier professional golf tournament, is currently being held at the DLF Golf and Country Club in Gurugram from March 27 to 30.

As part of the DP World Tour’s Asian Swing, the $2.25 million event is a magnet for global talent and has historically served as a stepping stone for Indian golfers aiming to make their mark internationally.

This year’s edition introduced a significant innovation with the launch of the Hero Swing Challenge—a digital-first competition initiated by Hero MotoCorp, the tournament’s title sponsor.

The challenge invited amateur golfers across the country to submit videos showcasing their most creative or unconventional swings.

Out of hundreds of entries from across India, Sabharwal’s precise and inventive trick shot secured him one of just six coveted spots to compete in the Hero Indian Open Pro-Am, held on March 26.

Sabharwal was paired with fellow Swing Challenge winner Deep Karan Singh of Jaipur, promising Indian amateur Shon Kipgen, and Eugenio López-Chacarra, a professional golfer from Spain who is fast becoming a recognized name on the DP World Tour.

The team displayed remarkable consistency and flair throughout the Pro-Am round, ultimately going on to win the event—a first for any Hero Swing Challenge participant.

The Pro-Am win is particularly significant given the high level of competition. Played on the same championship course that hosts the main event, the Pro-Am traditionally features an elite mix of professionals, industry leaders, and accomplished amateurs.

Sabharwal’s team emerged victorious by combining technical skill with on-course synergy, gaining praise from players and officials alike.

The success of this new format and the visibility it offers to amateurs is a testament to the long-standing vision of Pawan Munjal, Executive Chairman and CEO of Hero MotoCorp.

Under Munjal’s leadership, Hero has become one of the most influential supporters of golf in India and the Asia-Pacific region. His contributions to the sport have earned him accolades such as the Special Achievement Award for Outstanding Contribution to Golf in Asia and induction into the Asia Pacific Golf Hall of Fame.

Through strategic initiatives like the Hero Swing Challenge, Hero MotoCorp continues to create pathways for amateur golfers to engage with the highest levels of the sport. Sabharwal’s success exemplifies the effectiveness of this approach.

The main draw of the Hero Indian Open 2025 continues this week, featuring a strong international field including defending champion Keita Nakajima, past winner Marcel Siem, and Indian stars Shubhankar Sharma, Veer Ahlawat, Manu Gandas, and teenage sensation Kartik Singh. With free entry for spectators across all four days, the tournament promises to deliver world-class golf to fans and aspiring athletes alike.

Sabharwal’s triumph has sparked widespread excitement in Jamshedpur’s sporting community, with many hailing it as a proud moment for the city.

His victory not only highlights individual talent and dedication but also reflects the growing depth and potential of Indian golf beyond the traditional urban hubs.

As the Hero Indian Open moves forward, Arush Sabharwal’s name stands tall—not just as a winner of two prestigious titles, but as an inspiration for a new generation of golfers in India.

The post Jamshedpur Golfer Arush Sabharwal Wins Hero Swing Challenge and Indian Open Pro-Am Title appeared first on Udit Vani.

IIT ISM धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब जीता
टाटा स्टील की वार्षिक इनोवेशन चैलेंज ‘माइंड ओवर मैटर’ रिकॉर्ड भागीदारी के साथ संपन्न

उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने अपनी वार्षिक इनोवेशन चैलेंज ‘माइंड ओवर मैटर’ के 10वें संस्करण का सफल समापन किया. यह अनूठी पहल देश के शीर्ष संस्थानों के प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग छात्रों को स्टील मेकिंग और न्यू मटेरियल से जुड़े वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने की चुनौती देती है.7 मार्च 2025 को आयोजित रोमांचक वर्चुअल फाइनल में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी के रवु रवि तेजा प्रथम उपविजेता और कुरपाटी हर्षवर्धन द्वितीय उपविजेता बने. विजेता और उपविजेताओं को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार की नकद राशि पुरस्कार के रूप में मिली. इसके अलावा सभी को टाटा स्टील के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिले. अन्य फाइनलिस्टों को भी प्री-प्लेसमेंट इंटरव्यू का अवसर दिया गया. साथ ही टाटा स्टील विजेता टीमों को आमंत्रित करेगी, जहां वे कंपनी के आरएंडडी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपने विचारों के प्रोटोटाइप विकसित करेंगे.

विजेताओं को बधाई देते हुए टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी और ग्रैफीन) सुबोध पांडेय ने कहा, “माइंड ओवर मैटर के 10वें संस्करण ने देशभर के युवा इंजीनियरों की अद्भुत प्रतिभा और नवाचार की भावना को दर्शाया है. फाइनलिस्टों द्वारा प्रस्तुत समाधान न केवल उनकी तकनीकी दक्षता को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी विश्लेषणात्मक सोच और वास्तविक चुनौतियों से निपटने की क्षमता को भी उजागर करते हैं. टाटा स्टील में हम ऐसी प्रतिभाओं को संवारने और उनके विचारों को हकीकत में बदलने का मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली युवा स्टील और न्यू मटेरियल टेक्नोलॉजी के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.”

The post IIT ISM धनबाद की नमिता दुबे ने विजेता का खिताब जीता appeared first on Udit Vani.