wife Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime : पत्नी की हत्या कर नदी में शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र से विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी पति राहुल शेख को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है.

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि 31 मार्च की रात वह अपनी पत्नी को गंगा नदी किनारे ले गया, जहां उसने पहले उसके गले पर चाकू से वार किया. इसके बाद उसे पानी में डुबोकर मार डाला और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में बहा दिया.

पुलिस के अनुसार, पूर्वी प्राणपुर के साहेबटोला गांव स्थित गंगा तट पर गुरुवार को सनतारा बीबी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल शेख को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि सनतारा बीबी की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व डकैत टोला निवासी राहुल शेख से हुई थी. दंपती का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है. शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ना और विवाहेतर संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और इधर-उधर छिपता फिर रहा था. हालांकि पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : पत्नी की हत्या कर नदी में शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum Crime : पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया घायल, गुवा सेल अस्पताल में भर्ती
उदित वाणी, गुवा : रामनगर स्थित सेवा नगर में गुरुवार देर शाम घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति संदीप करुवा का किसी बात को लेकर पत्नी सुरेखा करुवा से विवाद हो गया था. विवाद के दौरान गुस्से में आकर संदीप ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में सुरेखा के सिर में गहरी चोट आई है, साथ ही आंखों के नीचे और पैर में भी गंभीर घाव लगे हैं.

घटना के बाद घायल महिला किसी तरह गुवा थाना पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायल महिला को तुरंत गुवा सेल अस्पताल भेजवाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला आपसी घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

The post West Singhbhum Crime : पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर किया घायल, गुवा सेल अस्पताल में भर्ती appeared first on Udit Vani.

Seraikela Kharsawan : पत्नी ने हथौड़े से वार कर पति की ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित आदित्यपुर औद्योगिक इलाके में 15 जुलाई को हुए राजेश कुमार महथा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया.

सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजेश कुमार महथा और उसकी पत्नी पूजा तीन बच्चों के साथ आदित्यपुर के धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के मकान में किराए पर रहते थे. दोनों मूल रूप से गिरिडीह जिले के उधनाबाद के रहने वाले हैं.

एसपी के अनुसार, राजेश कुमार महथा का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था. वह अपनी पत्नी के सामने उस महिला से फोन पर लंबी बातें करता था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. 15 जुलाई की रात को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. रात में जब राजेश सो रहा था, तब पत्नी पूजा ने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद पूजा अपने तीन बच्चों को लेकर वहां से फरार हो गई. पुलिस ने उसे गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि इस मामले में मृतक के बड़े भाई उमेश महथा ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम का नेतृत्व सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया. टीम में आदित्यपुर थाने के प्रभारी विनोद तिर्की, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन, सुषमा कुजूर, सुधांशु कुमार, सुरेश राम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

आरोपी पूजा ने पुलिस की पूछताछ में पति की हत्या करने की बात कबूल ली. पुलिस ने हथौड़ा भी बरामद कर लिया. इसके अलावा दो स्मार्टफोन भी बरामद किए गए हैं. पूजा को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

(आईएएनएस)

The post Seraikela Kharsawan : पत्नी ने हथौड़े से वार कर पति की ले ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : पत्नी ने पत्थर और झाड़ू से किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन संख्या 5 में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. गुरुवार देर शाम पत्नी ने अपने ही पति पर पत्थर और झाड़ू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में घायल व्यक्ति सुबिदत बेहरा ने बताया कि उसकी पत्नी का व्यवहार मकान में रहने वाले पूर्व किरायेदार के साथ अत्यधिक घनिष्ठ था. इस कारण कई बार आपसी विवाद होते थे. जब उसने आपत्ति जताई तो पत्नी के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया. अंततः मजबूर होकर उसने किरायेदार से घर खाली करवा दिया. इसके बावजूद पत्नी उस व्यक्ति से मिलती-जुलती रही.

सुबिदत ने बताया कि गुरुवार शाम उसने पत्नी को एक बार फिर किरायेदार से मिलते हुए देख लिया. जब उसने इसका विरोध किया, तो पत्नी आगबबूला हो गई और घर में पड़ी झाड़ू और पत्थर से उस पर हमला कर दिया. हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया.

घायल व्यक्ति ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से दो संतानें हैं और वर्ष 2007 में उसने दूसरी शादी की थी.

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बिरसानगर थाना पुलिस का कहना है कि यह पारिवारिक विवाद है और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

The post Jamshedpur : पत्नी ने पत्थर और झाड़ू से किया हमला, पति गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : गर्भवती महिला ने पति और ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया थाना क्षेत्र के शंकरपुर की एक गर्भवती महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज की मांग, मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

शादी के बाद से शुरू हुई प्रताड़ना

महिला ने प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2023 को बोकारो जिले के चंद्रपुरा निवासी सुधाकर जोशी से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. विवाह के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. पति सुधाकर जोशी शराब पीकर मारपीट करता था, जबकि सास सुमित्रा देवी और ननद प्रिया मिश्रा उस पर दहेज के लिए मानसिक दबाव डालते थे.

दहेज की बढ़ती मांग और नई साजिश

पीड़िता ने बताया कि शादी के समय पांच लाख रुपये नकद, एक दोपहिया वाहन और घरेलू सामान की मांग की गई थी, जो मायके वालों ने कर्ज लेकर पूरा किया. बावजूद इसके, अब दो लाख रुपये और लाने का दबाव बनाया जा रहा है.

गर्भवती होने पर भी नहीं मिली राहत

महिला ने बताया कि गर्भवती होने की सूचना देने पर पति ने साथ देने का वादा किया था, लेकिन एक जनवरी को वह उसे मायके छोड़कर भाग गया. अब सास और पति मिलकर जबरन गर्भपात कराने और दूसरी शादी रचाने की योजना बना रहे हैं.

थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, जांच शुरू

महिला ने अपने पति सुधाकर जोशी, सास सुमित्रा देवी, ननद प्रिया मिश्रा और ननद के पति शंभूनाथ मिश्रा को नामजद करते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की है. गम्हरिया थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

The post Seraikela-Kharsawan : गर्भवती महिला ने पति और ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : नशे में चूर पति का पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला
उदित वाणी, गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के हैंदलजूरी पंचायत अंतर्गत बृंदावनपुर गांव में सोमवार सुबह घरेलू हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है. यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी नोगेन मुर्मू को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

बेटी को बचाने के प्रयास में खुद बनी शिकार

घटना उस समय हुई जब पीड़िता श्रीमती मुर्मू की बेटी नमिता घर के आंगन में पौधे लगा रही थी. तभी आरोपी नशे की हालत में वहां पहुंचा और पौधों को उखाड़कर फेंक दिया. बेटी के विरोध करने पर वह उस पर हमला करने लगा. जब श्रीमती मुर्मू ने बेटी को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया.

वर्षों से झेल रही थी अत्याचार

पीड़िता ने गालूडीह थाना पहुंचकर पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. उनके बेटे अमित मुर्मू और बेटी नमिता भी साथ में थीं. श्रीमती मुर्मू ने बताया कि उनका पति लंबे समय से बेरोजगार है और मजदूरी के पैसों से भी शराब खरीदकर नशे में घर लौटता है. अक्सर वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है, जिससे उन्हें बार-बार घर छोड़कर भागना पड़ता है.

“मैं ही काम कर परिवार का पेट पालती हूं”, उन्होंने पुलिस को बताया.

गांव में भय और आक्रोश का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की सराहना की है और मांग की है कि ऐसे हिंसक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

गालूडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

The post East Singhbhum : नशे में चूर पति का पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan : पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर पति फरार
उदित वाणी, कोलाबीरा : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मुरूमडीह गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रविवार रात को सीताराम मार्डी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी फूलमनी मार्डी की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

सुबह खाट पर मिला खून से लथपथ शव

सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने फूलमनी को खाट पर खून से सना हुआ पाया. तुरंत ही इसकी सूचना राजनगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

पश्चिम बंगाल में है महिला का मायका

फूलमनी मार्डी का मायका पश्चिम बंगाल के डेबरा थाना क्षेत्र में स्थित है. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को भी दे दी है.

परिजनों ने जताई मानसिक विक्षिप्तता की आशंका

परिजनों के अनुसार, आरोपी सीताराम मार्डी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह सनकी स्वभाव का व्यक्ति था. उन्होंने बताया कि अक्सर वह छोटी-छोटी बातों पर उग्र हो जाता था.

The post Seraikela-Kharsawan : पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर पति फरार appeared first on Udit Vani.

बोड़ाम में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने कब्र से बरामद किया शव
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव में एक युवक चूना सबर (32) की पत्नी मिथिला सबर (30) के साथ रविवार की सुबह नशे की हालत में विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि उसने उसकी हत्या कर शव को शाम में अपने घर के पास जमीन में दफना दिया. इसकी सूचना मृतका मिथिला सबर की बहन के माध्यम से सोमवार को पुलिस को मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जमीन के अंदर से निकाला और शव को पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. शव को निकालने की प्रक्रिया करीब एक घंटे बतक चली और मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचलाधिकारी रंजीत रंजन व बीडीओ किकू महतो ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई.

मौके पर थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे. घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी. पुलिस द्वारा इस हत्याकांड की जांच की जा रही है. बताते हैं कि उसकी पत्नी पिछले करीब 2 माह पूर्व अपनी मायके (श्रीरामपुर, पटमदा) से आई थी. पुलिस द्वारा आरोपी चूना सबर से पूछताछ कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक युवक हमेशा शराब के नशे में रहता था और नशे की हालत में ही अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था. विवाद के कारण ही मिथिला मायके चली गई थी. उसके दो पुत्र हैं, बुद्धेश्वर सबर (7) एवं सूरज सबर (5) हैं. दूसरी ओर आरोपी चूना सबर का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है बल्कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है.

The post बोड़ाम में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दफनाया, पुलिस ने कब्र से बरामद किया शव appeared first on Udit Vani.

Hazaribagh: पत्नी को जला कर मारने वाले सदर SDO पद से हटाए गए, SIT ने तेज की जांच प्रक्रिया
उदित वाणी, जमशेदपुर:  झारखंड सरकार ने हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. उन्हें उनकी पत्नी अनीता की जलाकर हत्या के मामले में एसडीओ के पद से हटा दिया गया है. कार्मिक विभाग ने उन्हें अब अन्य विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया है. इस संबंध में विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब 26 दिसंबर को उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. इस मामले में अनीता के भाई ने एसडीओ और उनके परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

एसआईटी ने तेज की जांच प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, एसडीओ अशोक कुमार वर्तमान में फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होने की खबरें आई थीं, लेकिन हजारीबाग के डीएसपी ने इस बात को सिरे से नकारा किया. डीएसपी ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच में तेजी लाने के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

पुलिस के वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सोमवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहन जांच के लिए एसडीओ के सरकारी आवास पर पहुंचे. फॉरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की. मृतक अनीता के मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव तक पहुंचाया गया है.

क्या है इस मामले की सच्चाई?

यह मामला झारखंड में सरकारी अधिकारियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाइयों के संदर्भ में गंभीर सवाल खड़ा करता है. एसडीओ के खिलाफ उठे आरोपों और पुलिस की कार्रवाई के बाद, यह सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच में आरोप सही हैं या यह केवल एक आरोप का हिस्सा है. पुलिस जांच के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं.

The post Hazaribagh: पत्नी को जला कर मारने वाले सदर SDO पद से हटाए गए, SIT ने तेज की जांच प्रक्रिया appeared first on Udit Vani.