whatsapp Archives - Udit Vani

भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट
उदित वाणी, नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग की ओर से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियम जारी करने के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को हर छह घंटे में लॉग आउट करना होगा.

पिछले सप्ताह जारी नए निर्देशों में अनिवार्य किया गया था कि वेब आधारित प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल, अराटाई, स्नैपचैट, शेयरचैट और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के पंजीकरण से समय उपयोग किया जाने वाला सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (एसआईएम) सर्विसेज से जुड़ा होना चाहिए.

इस मतलब यह है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सर्विसेज सिम से जुड़ी हुई होंगी. यानी जब सिम यूजर्स के फोन में मौजूद होगी, तभी आप इन ऐप्स की सर्विसेज का उपयोग कर पाएंगे जैसे ही सिम बंद हो जाएगी, आप सर्विसेज उपयोग नहीं कर पाएंगे. इस कारण ‘व्हाट्सएप वेब’ जैसे प्लेटफॉर्म पर यूजर को हर छह घंटे में लॉग आउट करना होगा.

दूरसंचार विभाग की ओर से जारी सर्रकुलर में कहा गया है कि अगर डिवाइस में मूल सिम मौजूद न हो, तो 90 दिनों के बाद इन ऐप्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे. प्रत्येक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म को चार महीनों के भीतर सरकार को एक अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी.

सरकार की ओर से मैसेजिंग ऐप्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि साइबर जालसाज अकसर भारत के बाहर से बिना सिम के व्हाट्सएप का उपयोग करके धोखाधड़ी को अंजाम देते थे.

सिम बाइंडिंग को अनिवार्य बनाने से किसी सब्सक्राइबर की गतिविधि का पता लगाने का एक रास्ता मिलता है और इससे धोखधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी.

ये नियम दूरसंचार साइबर सुरक्षा संशोधन नियम, 2025 से निकले हैं, जिसमें दूरसंचार पहचानकर्ता उपयोगकर्ता इकाई का विचार प्रस्तुत किया गया था.

संशोधित नियमों के तहत, प्लेटफॉर्म को सिम पर संग्रहीत अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल ग्राहक पहचान (आईएमएसआई) तक पहुंच की आवश्यकता होगी, जिसके लिए व्हाट्सएप जैसी वैश्विक सेवाओं को भारतीय यूजर्स के लिए अपने सिस्टम के कुछ हिस्सों को फिर से डिजाइन करना होगा.

टेक कंपनियों ने कहा कि लगातार सिम जांच और छह घंटे तक लॉगआउट करने से यूजर्स की प्राइवेसी में बाधा आएगी और मल्टी-डिवाइस यूज की सुविधा समाप्त हो जाएगी. हालांकि, दूरसंचार कंपनियों ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया.

(आईएएनएस)

The post भारत में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए नए नियमों के बाद ‘व्हाट्सएप वेब’ यूजर्स को हर छह घंटों में करना होगा लॉगआउट appeared first on Udit Vani.

West Singhbhum : उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से मांगी जा रही मईया योजना की भुगतान जानकारी
उदित वाणी, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त का नाम और पद का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है. इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के नाम पर पेमेंट डिटेल मांगी जा रही है.

नागरिकों को किया गया सतर्क

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक स्तर से नागरिकों से किसी भी योजना से संबंधित भुगतान जानकारी व्हाट्सएप या अन्य गैर-आधिकारिक माध्यमों से नहीं मांगी जाती. ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश का जवाब देने या जानकारी साझा करने से लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हैं.

इस नंबर से मिल रहा है संदेश

बताया गया है कि मोबाइल नंबर 8002825608 से नागरिकों को कॉल व मैसेज भेजे जा रहे हैं. यदि किसी व्यक्ति को इस नंबर से संपर्क किया जाए, तो किसी भी तरह की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें.

ऑनलाइन ठगी से बचाव

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम शाखा को दें. किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही प्रयोग करें.

The post West Singhbhum : उपायुक्त के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से मांगी जा रही मईया योजना की भुगतान जानकारी appeared first on Udit Vani.

WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप का नया अपडेट बदलेगा डिजिटल प्राइवेसी का मिनिंग, यूज़र्स को देगा पूरा नियंत्रण
उदित वाणी, जमशेदपुर: व्हाट्सऐप लगातार यूज़र्स की प्राइवेसी को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है. हाल ही में सामने आए एक अपडेट के अनुसार, व्हाट्सऐप अपने एंड्रॉइड बीटा वर्जन में एक विशेष मीडिया-संबंधी प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर के माध्यम से भेजी गई फोटो और वीडियो अब रिसीवर के फोन में अपने आप सेव नहीं होंगी. हालांकि, अभी यह सुविधा सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है.

कैसा है यह नया कंट्रोल?

इस फीचर की मदद से यूज़र्स को यह सुविधा मिलेगी कि वे तय कर सकें — जो मीडिया वे भेजते हैं, वह रिसीवर के डिवाइस में सेव हो या नहीं.अब तक व्हाट्सऐप पर भेजे गए फोटो या वीडियो स्वतः रिसीवर के फोन में स्टोर हो जाते थे. लेकिन इस अपडेट के बाद यूज़र ऑटो-सेव विकल्प को नियंत्रित कर सकेंगे. यह फीचर यूज़र्स को और अधिक निजी अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

कैसे काम करता है यह फीचर?

यह नया फीचर काफी हद तक Disappearing Message विकल्प की तरह ही है.भेजने वाला यूज़र यह तय करेगा कि उसका भेजा गया मीडिया रिसीवर सेव कर पाए या नहीं. इसके साथ ही उस चैट को फॉरवर्ड या एक्सपोर्ट कर पाना भी संभव नहीं होगा.यह व्यवस्था यूज़र्स को मीडिया फाइल्स पर अतिरिक्त नियंत्रण देने के साथ-साथ उनकी चैट की गोपनीयता को भी सुनिश्चित करती है.

क्या Meta AI होगा निष्क्रिय?

यदि कोई यूज़र इस प्राइवेसी फीचर को सक्रिय करता है तो वह ‘एडवांस चैट प्राइवेसी’ सिस्टम में शामिल माना जाएगा.ऐसी स्थिति में वह Meta AI की सेवाओं का उस चैट में उपयोग नहीं कर सकेगा. यह निर्णय यूज़र की गोपनीयता को प्राथमिकता देने की दिशा में है, जिससे निजी संवाद अधिक सुरक्षित रह सकें.

कब तक मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर विकास और परीक्षण के चरण में है. जल्द ही इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जा सकता है.व्हाट्सऐप की ओर से इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर डिजिटल गोपनीयता को नया आयाम देगा.

The post WhatsApp Feature: व्हाट्सऐप का नया अपडेट बदलेगा डिजिटल प्राइवेसी का मिनिंग, यूज़र्स को देगा पूरा नियंत्रण appeared first on Udit Vani.

WhatsApp Status: क्या आप भी गुपचुप तरीके से देखना चाहते हैं व्हाट्सएप स्टेटस?, अपनाएं ये ट्रिक्स
उदित वाणी, जमशेदपुर: क्या आप उन लोगों में से हैं जो गुप्त रूप से व्हाट्सएप स्टेटस देखना चाहते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. अक्सर हम आलस्य या थकान के कारण मैसेज का जवाब नहीं देते, लेकिन दूसरों के स्टेटस अपडेट को देखने की उत्सुकता बनी रहती है. व्हाट्सएप की व्यूअर लिस्ट के कारण यह गुपचुप तरीके से करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, हम आपको बताएंगे कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से आप किसी का व्हाट्सएप स्टेटस देख सकते हैं, बिना यह पता चले कि आपने उसे देखा है.

व्हाट्सएप स्टेटस गुपचुप देखने के आसान तरीके

यह ट्रिक्स एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए कारगर हैं, और आप आसानी से इन तरीकों को अपना सकते हैं.

1. Read Receipts को बंद करें

अगर आप व्हाट्सएप पर Read Receipts को बंद कर देते हैं, तो न सिर्फ मैसेज पर इसका असर पड़ेगा, बल्कि स्टेटस व्यूअर लिस्ट में भी आपका नाम नहीं दिखेगा. इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी का स्टेटस देखा भी है, तो उसे इसका पता नहीं चलेगा. हालांकि, अगर आपका कोई कॉन्टैक्ट भी Read Receipts को डिसेबल करता है, तो आप यह नहीं देख पाएंगे कि उसने आपका स्टेटस देखा है या नहीं.

Read Receipts बंद करने का तरीका:

व्हाट्सएप खोलें और Settings में जाएं.

Privacy ऑप्शन को सिलेक्ट करें.

Read Receipts तक स्क्रॉल करें और टॉगल को ऑफ कर दें.

2. ऑफलाइन रहकर स्टेटस देखें

व्हाट्सएप स्टेटस को गुपचुप तरीके से देखने का दूसरा आसान तरीका है ऑफलाइन रहकर देखना. जैसे ही आपको किसी कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट होने की जानकारी मिले, तुरंत अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई को बंद कर दें या एयरप्लेन मोड ऑन कर लें. नेटवर्क बंद करने के बाद, व्हाट्सएप खोलें और स्टेटस देखें. चूंकि आप ऑफलाइन होंगे, इसलिए आपका नाम व्यूअर लिस्ट में दिखाई नहीं देगा.

3. व्हाट्सएप वेब पर इस तरीके का उपयोग

व्हाट्सएप वेब पर भी आप यही तरीका अपना सकते हैं. सबसे पहले, इन्कॉग्निटो मोड में व्हाट्सएप वेब खोलें और स्टेटस टैब में यह देखें कि जिस स्टेटस को आप देखना चाहते हैं, वह उपलब्ध है या नहीं. इसके बाद, अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का वाई-फाई बंद कर दें और स्टेटस देखें. स्टेटस देखने के बाद ब्राउज़र बंद कर दें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका नाम व्यूअर लिस्ट में नहीं आए.

The post WhatsApp Status: क्या आप भी गुपचुप तरीके से देखना चाहते हैं व्हाट्सएप स्टेटस?, अपनाएं ये ट्रिक्स appeared first on Udit Vani.

WhatsApp Feature: जल्द मिलेगी बिल पेमेंट और रिचार्ज की सुविधा
उदित वाणी, नई दिल्ली: WhatsApp, जो दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और शानदार फीचर लेकर आ रहा है. इस नए फीचर के तहत, अब WhatsApp यूजर्स अपने डेली रूटीन के कई काम जैसे बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और किराया भुगतान सीधे ऐप के माध्यम से कर सकेंगे. यह फीचर यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें विभिन्न ऐप्स पर जाकर यह काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नए फीचर का विस्तार

WhatsApp ने हाल ही में पेमेंट सर्विस के दायरे को और बढ़ाने के लिए एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू किया है. इसके तहत यूजर्स बिजली, पानी, गैस के बिलों का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज करने के साथ-साथ अपने रूम या फ्लैट का किराया भी WhatsApp से ही चुका सकेंगे. इस सुविधा से डेली रूटीन के कामों को और भी आसान बनाने की योजना है.

UPI की सुविधा में विस्तार

WhatsApp ने 2020 में यूजर्स को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट भेजने और रिसीव करने की सुविधा दी थी. अब, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने WhatsApp के UPI पेमेंट की लिमिट को हटा दिया है, जिससे पेमेंट के दायरे को और भी विस्तृत किया जा सके.

क्या है यह नई सुविधा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp का यह नया फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है और इसे एंड्रॉयड वर्जन 2.25.3.15 में देखा गया है. यह सुविधा जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकती है. इसके जरिए यूजर्स कई तरह के बिलों का भुगतान और रिचार्ज करने के साथ-साथ किराया देने जैसे काम कर सकेंगे.

WhatsApp का यह नया कदम यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है, जिससे उनकी ऑनलाइन पेमेंट प्रक्रिया और भी सरल और तेज हो जाएगी.

The post WhatsApp Feature: जल्द मिलेगी बिल पेमेंट और रिचार्ज की सुविधा appeared first on Udit Vani.

WhatsApp का नया फीचर, बिना इंटरनेट ऐसे करें चैट
उदित वाणी, जमशेदपुर:  WhatsApp दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. Meta का यह ऐप लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और संवाद करने का एक बेहतरीन साधन प्रदान करता है. WhatsApp केवल मैसेज भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलिंग, स्टेटस शेयरिंग जैसे कई उत्कृष्ट फीचर्स भी उपलब्ध कराता है. इस ऐप के माध्यम से मैसेज भेजने और प्राप्त करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है.

नया फीचर: ऑफलाइन चैटिंग

हाल ही में WhatsApp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अब ऑफलाइन चैटिंग का लाभ उठा सकते हैं, बिना Wi-Fi या किसी अन्य इंटरनेट कनेक्शन के. यह सुविधा आपको Meta के भीतर ही मिलेगी, जिससे आपको किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी. WhatsApp ने अपने सभी यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट पेश किया है, जिससे यूजर्स तब भी WhatsApp का उपयोग कर सकेंगे, जब उनके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बाधित हो.

प्रॉक्सी सर्वर क्या है?

यदि आपके क्षेत्र में WhatsApp प्रतिबंधित है या इंटरनेट कनेक्शन अस्थिर है, तो WhatsApp प्रॉक्सी एक प्रभावी समाधान साबित हो सकता है. यह एक सर्वर के रूप में कार्य करता है, जो आपके मोबाइल फोन और WhatsApp नेटवर्क के बीच एक सेतु बनाता है, जिससे आप निर्बाध चैटिंग जारी रख सकते हैं. खासकर उन देशों में, जहां WhatsApp पर नियंत्रण लगाया जाता है, प्रॉक्सी के माध्यम से यूजर्स दूसरों से जुड़ सकते हैं और संदेश भेज सकते हैं. ये प्रॉक्सी सर्वर आमतौर पर थर्ड-पार्टी संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा स्थापित किए जाते हैं, ताकि लोग अपने प्रियजनों से संपर्क में रह सकें.

प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने की प्रक्रिया

प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट करने के लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें. इसके बाद, ऊपर दाईं ओर तीन डॉट आइकन पर टैप करें और सेटिंग्स का चयन करें. सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज और डेटा सेक्शन में जाएं और प्रॉक्सी सेटअप पर टैप करें. प्रॉक्सी का कनेक्शन विवरण दर्ज करें. (आप चाहें तो चैट और मीडिया के लिए अलग-अलग पोर्ट सेट कर सकते हैं.) सभी जानकारी भरने के बाद, हरे रंग के चेकमार्क पर टैप करें ताकि डेटा सेव हो सके और कनेक्शन स्थापित हो. यदि प्रॉक्सी काम नहीं कर रहा है, तो संभव है कि वह ब्लॉक कर दिया गया हो. इस स्थिति में, ब्लॉक किए गए एड्रेस को लॉन्ग-प्रेस करके डिलीट करें और दूसरा विकल्प आजमाएं.

The post WhatsApp का नया फीचर, बिना इंटरनेट ऐसे करें चैट appeared first on Udit Vani.

WhatsApp को बड़ी राहत: NCLAT ने डेटा साझा करने पर रोक हटाई
उदित वाणी, जमशेदपुर: नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने मेटा प्लेटफॉर्म्स और व्हॉट्सऐप के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है. न्यायाधिकरण ने व्हॉट्सऐप द्वारा मेटा से डेटा साझा करने पर लगाई गई अस्थायी रोक को हटा दिया है.

इस फैसले का प्रभाव देश में व्हॉट्सऐप के 58 करोड़ उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा. उल्लेखनीय है कि व्हॉट्सऐप ने 2021 में अपनी मूल कंपनी मेटा और अन्य प्लेटफॉर्म्स से डेटा शेयरिंग की नीति लागू करने का प्रयास किया था, जिसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चुनौती दी थी.

विज्ञापन उद्देश्यों के लिए डेटा साझा करने पर रोक समाप्त

एनसीएलएटी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा लगाए गए पांच साल के प्रतिबंध पर रोक लगा दी है. यह प्रतिबंध विज्ञापन उद्देश्यों के लिए डेटा साझा करने को लेकर लगाया गया था.

मेटा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वह आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी. मेटा का उद्देश्य उन लाखों छोटे व्यवसायों का समर्थन करना है, जो उनकी सेवाओं पर निर्भर हैं.

सीसीआई के आदेशों की पृष्ठभूमि

सीसीआई ने नवंबर 2024 में व्हॉट्सऐप की गोपनीयता नीति को लेकर मेटा पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके साथ ही, व्हॉट्सऐप और मेटा को प्रतिस्पर्धा-विरोधी मुद्दों के समाधान के लिए निर्धारित समय सीमा में उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए थे.

मेटा और व्हॉट्सऐप ने इस आदेश को एनसीएलएटी में चुनौती दी थी, जो सीसीआई के आदेशों पर अपीलीय प्राधिकरण है.

क्या इस फैसले से यूजर्स की गोपनीयता पर असर पड़ेगा?

एनसीएलएटी के इस निर्णय ने मेटा और व्हॉट्सऐप को राहत जरूर दी है, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि डेटा साझा करने की नीति उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता को कैसे प्रभावित करेगी. क्या यह फैसला यूजर्स के हित में होगा, या गोपनीयता से जुड़े नए विवादों का कारण बनेगा?

The post WhatsApp को बड़ी राहत: NCLAT ने डेटा साझा करने पर रोक हटाई appeared first on Udit Vani.

Ranchi: ट्रैफिक पुलिस की मनमानी रोकने के लिए SP ने जारी किया नंबर, ऐसे करें शिकायत
उदित वाणी, रांची: अगर आप कार या बाइक चलाते हैं और ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान आपको परेशान करता है, पैसे मांगता है, या डराने की कोशिश करता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने इसके लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है. बस उस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करें और कार्रवाई का इंतजार करें.

रांची ट्रैफिक एसपी ने जारी किया हेल्पलाइन

रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने एक व्हाट्सऐप नंबर 8987790601 साझा किया है. इस नंबर पर आप राजधानी रांची या जिले के किसी भी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार या अवैध वसूली की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी.

अवैध वसूली पर सख्त रुख

ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिली हैं कि ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों या अन्य जिलों के वाहनों को रोककर जुर्माने के नाम पर अवैध वसूली कर रही है. इस पर सख्त कदम उठाते हुए उन्होंने आदेश दिया है कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर ही सुसंगत धाराओं के तहत चालान काटा जाए. किसी वाहन चालक को बेवजह परेशान न किया जाए.

कैसे करें शिकायत?

व्हाट्सऐप नंबर 8987790601 को अपने फोन में सेव करें.

घटना का विवरण, जैसे तारीख, समय, स्थान और पुलिसकर्मी का नाम (यदि ज्ञात हो), साझा करें.

यदि संभव हो तो घटना का वीडियो या फोटो भी भेजें.

ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी

ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस की जिम्मेदारी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, न कि वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान करना. उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी दुर्व्यवहार या अवैध मांग की शिकायत दर्ज कराने से न झिझकें.

The post Ranchi: ट्रैफिक पुलिस की मनमानी रोकने के लिए SP ने जारी किया नंबर, ऐसे करें शिकायत appeared first on Udit Vani.

Whatsapp New Feature: अब पोल्स में जोड़ सकेंगे फोटो भी
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए और उपयोगी फीचर्स पेश करता रहता है. अब व्हाट्सएप चैनल्स में पोल्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक अनोखा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. खबरों के अनुसार, इस फीचर के तहत यूजर्स पोल्स में केवल टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो भी अटैच कर सकेंगे.

क्या है ये नया फीचर?

व्हाट्सएप का यह नया फीचर यूजर्स को पोल्स में हर ऑप्शन के साथ एक फोटो जोड़ने की सुविधा देगा. उदाहरण के लिए, अगर आप चैनल पर एक पोल क्रिएट कर रहे हैं, तो हर विकल्प के साथ संबंधित फोटो अटैच कर सकते हैं. इससे न केवल विकल्पों को समझना आसान होगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी.

फोटो अटैच करने से कैसे बदलेगा अनुभव?

इस फीचर के आने से यूजर्स को कई फायदे होंगे:

विजुअल इंटरैक्शन: फोटो के जरिए जानकारी को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा.

आसान निर्णय: विकल्प स्पष्ट होने पर जवाब देना आसान होगा.

डायनामिक पोल्स: टेक्स्ट के साथ फोटो जोड़ने से पोल्स अधिक आकर्षक और इंटरैक्टिव बनेंगे.

व्हाट्सएप के पिछले इनोवेशन

2022 में व्हाट्सएप ने पहली बार पोल्स फीचर पेश किया था. तब से यह फीचर लगातार बेहतर हो रहा है. फोटो अटैच करने की यह नई सुविधा यूजर्स के अनुभव को और अधिक उपयोगी और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है.

व्हाट्सएप क्यों लाता है ऐसे फीचर्स?

व्हाट्सएप के फीचर्स का उद्देश्य हमेशा उपयोगकर्ताओं की सुविधा और संवाद को अधिक इंटरैक्टिव बनाना है. इस नए फीचर के जरिए चैनल्स पर पोल्स का उपयोग न केवल बढ़ेगा, बल्कि जानकारी को साझा करने का तरीका भी आसान और प्रभावी होगा.

क्या आप इस नए फीचर का इंतजार कर रहे हैं? यह फीचर आपके अनुभव को कैसे बेहतर बनाएगा, हमें बताएं!

The post Whatsapp New Feature: अब पोल्स में जोड़ सकेंगे फोटो भी appeared first on Udit Vani.

आज से इन Android और i-Phones पर नहीं यूज़ कर सकेंगे WhatsApp
उदित वाणी, जमशेदपुर: नए साल के पहले दिन, यानी 1 जनवरी 2025 से व्हाट्सऐप कुछ पुराने एंड्रॉयड और iOS वर्जन वाले फोन पर काम करना बंद कर देगा. व्हाट्सऐप ने इस बारे में घोषणा की है कि अब Android 4.4 KitKat और पुराने iOS वर्जन वाले डिवाइसेज़ का समर्थन नहीं किया जाएगा. ऐसे में जो उपयोगकर्ता इन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ऐप का उपयोग जारी रखने के लिए नया फोन खरीदना होगा.

व्हाट्सऐप ने क्यों लिया यह कदम?

व्हाट्सऐप ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर समर्थन बंद करने का यह फैसला इसलिए लिया है ताकि वह नई और सुरक्षित तकनीकों का इस्तेमाल कर सके. पुराने फोन में सुरक्षा के फीचर्स कमजोर होते हैं, और वे व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स और नए फीचर्स को सपोर्ट नहीं कर पाते.

इस कदम का उद्देश्य यह है कि यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और लेटेस्ट फीचर्स प्रदान किए जा सकें, जिससे डेटा चोरी और अन्य सुरक्षा समस्याओं से बचा जा सके. व्हाट्सऐप के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को पुराने फोन को अपग्रेड करने और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखने की सलाह दी जाती है ताकि वे बेहतर सुरक्षा और अनुभव का लाभ उठा सकें.

कौन से फोन होंगे प्रभावित?

व्हाट्सऐप की नई गाइडलाइन्स के अनुसार, कई पुराने स्मार्टफोन पर अब व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा. इनमें प्रमुख फोन निम्नलिखित हैं:

• Samsung Galaxy S3

• Samsung Galaxy Note 2

• Motorola Moto G (फर्स्ट जनरेशन)

• HTC One X

• HTC Desire 500

• HTC Desire 601

• LG Nexus 4

• LG G2 Mini

• LG L90

• Sony Xperia Z

• Xperia T

• Xperia V

इन फोन के उपयोगकर्ताओं को अब व्हाट्सऐप का नया संस्करण इस्तेमाल करने के लिए नए फोन की आवश्यकता होगी.

i-Phones पर भी पड़ेगा असर

यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि व्हाट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर ही नहीं, बल्कि पुराने iOS वर्जन वाले आईफोन्स पर भी काम करना बंद कर देगा. 5 मई 2025 से, iOS 15.1 या उससे पुराने वर्जन वाले आईफोन्स पर व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा. इस बदलाव से प्रभावित होने वाले प्रमुख iPhone मॉडल्स हैं:

• iPhone 5s

• iPhone 6

• iPhone 6 Plus

अगर आप इनमें से कोई फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड करने की सलाह दी जाती है.

The post आज से इन Android और i-Phones पर नहीं यूज़ कर सकेंगे WhatsApp appeared first on Udit Vani.