Water Crisis Archives - Udit Vani

जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में गहराते जल संकट ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया। भीषण गर्मी और तपिश के बीच पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे जुगसलाई और आसपास के सैकड़ों निवासी एकजुट होकर जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुँच गए। प्रदर्शनकारियों ने पार्षद और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया।

भीषण गर्मी में प्यासी जनता: दैनिक जीवन हुआ बेहाल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को खाना बनाने और पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत ने मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि बिना पानी के घर चलाना असंभव हो गया है।

प्रशासनिक लापरवाही पर भड़के लोग

आक्रोशित भीड़ का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन मिला। अधिकारियों की इसी कथित लापरवाही और उदासीनता से नाराज होकर लोगों का सब्र टूट गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जलापूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क जाम कर उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे।

नगर परिषद ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

घेराव की स्थिति को देखते हुए नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि तकनीकी खराबी या आपूर्ति बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि बहुत जल्द टैंकरों के माध्यम से और पाइपलाइन में सुधार कर स्थिति को सामान्य कर दिया जाएगा।

The post जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur water crisis: गोविंदपुर में जलापूर्ति ठप, 1.5 लाख लोग प्रभावित
उदित वाणी,जमशेदपुर: गोविंदपुर क्षेत्र की 21 पंचायतों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप होने से लगभग 1.5 लाख की आबादी गंभीर रूप से प्रभावित है। पानी की इस समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

पंचायत प्रतिनिधियों की जिला उपायुक्त से मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है और जल्द समाधान की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अनुरोध किया कि जलापूर्ति सुचारू करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएँ।

उपायुक्त ने दिया कड़ा निर्देश

जिला उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की बुनियादी जरूरतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभागों का आश्वासन: कल से जलापूर्ति शुरू

पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पंप हाउस को बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जलापूर्ति कल से सुचारू रूप से शुरू होने की पूरी संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, उपप्रमुख शिव हंसदा, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, मनोज यादव, सुशील कुमार, सकरो सोरेन, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया, रवि कुरली, किशोर सिंह और मुखिया सोनका सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

The post Jamshedpur water crisis: गोविंदपुर में जलापूर्ति ठप, 1.5 लाख लोग प्रभावित appeared first on Udit Vani.

पानी के संकट से जूझ रहा एमजीएम अस्पताल: रोज 10 टैंकर की जरूरत, अब खरीद से चलेगी व्यवस्था
उदित वाणी, जमशेदपुर :  डिमना स्थित कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी संस्थान एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पानी का गंभीर संकट गहराता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल को रोजाना करीब डेढ़ लाख लीटर पानी की जरूरत पड़ रही है, लेकिन मौजूदा आपूर्ति इस मांग को पूरा नहीं कर पा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दो डीप बोरिंग के साथ-साथ प्रतिदिन 10 टैंकर (प्रति टैंकर 12 हजार लीटर) पानी की आवश्यकता है। उपायुक्त के निर्देश पर फिलहाल मानगो नगर निगम के माध्यम से 5 से 7 टैंकर पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण खपत में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे स्थिति और गंभीर बनती जा रही है।

इसी संकट को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अब पानी खरीदने का फैसला लिया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य स्तर पर टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और फाइल का काम खत्म होते ही जुस्को या अन्य स्रोतों के माध्यम से 3 से 4 टैंकर अतिरिक्त पानी प्रतिदिन खरीदा जाएगा। इसका उद्देश्य अस्पताल में ऑपरेशन, इलाज और अन्य जरूरी सेवाओं को बाधित होने से बचाना है।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी ने बताया कि जल्द ही पूरी प्रक्रिया लागू कर दी जाएगी, जिससे प्रतिदिन 10 टैंकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

गौरतलब है कि अस्पताल में पानी की समस्या नई नहीं है। पहले यहां 5 डीप बोरिंग कराए गए थे, लेकिन उनमें से 3 के फेल हो जाने से संकट और गहरा गया। वहीं, स्वर्णरेखा नदी के संकोशाई-श्यामनगर क्षेत्र से पाइपलाइन के जरिए पानी आपूर्ति की योजना पर काम जारी है, लेकिन मार्च तक इसके पूरा होने की संभावना कम नजर आ रही है।

ऐसे में फिलहाल टैंकरों के सहारे ही अस्पताल की जीवनरेखा बनी हुई है, और गर्मी बढ़ने के साथ यह संकट और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

The post पानी के संकट से जूझ रहा एमजीएम अस्पताल: रोज 10 टैंकर की जरूरत, अब खरीद से चलेगी व्यवस्था appeared first on Udit Vani.

Water Crisis- ईचागढ़ में सबिता महतो ने पांच टैंकर किए जनता को समर्पित, पानी की समस्या होगी दूर
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विधायक सबिता महतो ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की. उन्होंने क्षेत्र के चार प्रखंड – ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू और चांडिल – तथा कपाली नगर परिषद के लिए पांच पानी टैंकर जनता को समर्पित किए.

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भुयांडीह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सबिता महतो ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इन टैंकरों का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शादी-विवाह, श्राद्धकर्म और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अक्सर पानी की किल्लत सामने आती है. इस समस्या के समाधान के लिए कुल दस पानी टैंकर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है.

विधायक ने बताया कि फिलहाल पांच टैंकर जनता के उपयोग के लिए समर्पित किए गए हैं, जबकि शेष पांच टैंकर भी जल्द ही क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले क्षेत्र में दस पानी टंकियां दी जा चुकी हैं, जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिली है.

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो महिला मोर्चा जिला सचिव पिंकी लायेक विशेष रूप से उपस्थित रहीं. इसके अलावा झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, ओम प्रकाश लायेक, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, झामुमो नेता दिलीप महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, मिलन तंतुबाई, राहुल वर्मा, कृपाकर महतो, बादल महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

The post Water Crisis- ईचागढ़ में सबिता महतो ने पांच टैंकर किए जनता को समर्पित, पानी की समस्या होगी दूर appeared first on Udit Vani.

गिरिडीह में जल संकट पर फूटा आक्रोश, खाली बर्तन बजाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र स्थित कई मोहल्लों में जल संकट से परेशान स्थानीय लोगों का सब्र बुधवार को टूट गया. करीब छह महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने खाली बाल्टी, टब और बर्तन बजाकर नगर निगम के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्या के तत्काल समाधान की मांग की.

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 20 और 28 के कई मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल का भारी संकट है. कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना था कि पानी की अनुपलब्धता से घर-परिवार की दैनिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं. भोजन पकाने, सफाई, स्नान और पीने के लिए पानी जुटाना बेहद मुश्किल हो गया है. कई परिवारों को मजबूरन पानी खरीदना पड़ रहा है.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम केवल आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन और भी व्यापक और उग्र रूप ले सकता है. विरोध की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की.

उप-आयुक्त प्रशांत लायक ने कहा कि पानी की नियमित आपूर्ति के लिए संबंधित वार्डों के उपभोक्ताओं को आवेदन देने और कर (टैक्स) जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी और समस्या के दीर्घकालिक समाधान के लिए प्रयत्न किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कदम उठाएगा, ताकि क्षेत्र में जल संकट से राहत मिल सके.

(आईएएनएस)

The post गिरिडीह में जल संकट पर फूटा आक्रोश, खाली बर्तन बजाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन appeared first on Udit Vani.

Kandra : सौर ऊर्जा से संचालित जलमीनार बना शोभा की वस्तु, लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा
उदित वाणी, कांड्रा : 15वें वित्त आयोग के मद से निर्मित सौर ऊर्जा संचालित जलापूर्ति योजना के तहत बना जलमीनार अब सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. बताया जाता है कि कांड्रा के पुराना पोस्ट ऑफिस रोड से स्टेशन जाने वाले मार्ग के समीप स्थित यह जलमीनार पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है.

इसके कारण न केवल आसपास के मोहल्लों के लोग, बल्कि स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री भी पीने के पानी के लिए परेशान हैं.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हुआ है. वहीं, इस संबंध में जब कांड्रा पंचायत की मुखिया श्रीमती शंकरी देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जलमीनार की खराबी की जानकारी प्राप्त हो चुकी है, बहुत जल्द ही इसकी मरम्मती कर दी जाएगी.

ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र मरम्मत के बाद यह सौर जलमीनार फिर से चालू हो सकेगा और क्षेत्र में पेयजल संकट से राहत मिलेगी.

The post Kandra : सौर ऊर्जा से संचालित जलमीनार बना शोभा की वस्तु, लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा appeared first on Udit Vani.

Patamda : तेज़ हवाओं में गिरा जलमीनार, जल संकट से जूझ रहा गोबरघुसी
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड के गोबरघुसी गांव में शनिवार सुबह बारिश और तेज़ हवा के कारण 14वें वित्त आयोग की राशि से बने 4000 लीटर क्षमता वाले जलमीनार के गिरने से हड़कंप मच गया. यह जलमीनार दुर्गा मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा स्थापित किया गया था. तेज़ हवा में जर्जर ढांचे समेत पूरी टंकी ज़मीन पर आ गिरी.

गांव की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप

इस हादसे के बाद गांव के करीब 20 से 25 परिवारों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

ग्राम प्रधान ने दी अधिकारियों को जानकारी

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान बेलू सिंह ने तुरंत बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, जेई और एई को दी है. उन्होंने मांग की है कि विभाग जल्द हस्तक्षेप करे और गांव की पेयजल व्यवस्था बहाल करे.

ग्रामीणों में आक्रोश, समाधान की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जलमीनार की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब हादसे के बाद लोग आक्रोशित हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा.

The post Patamda : तेज़ हवाओं में गिरा जलमीनार, जल संकट से जूझ रहा गोबरघुसी appeared first on Udit Vani.

Jadugora: एक वर्ष से UCIL की WTP प्लांट के सामने नहीं हो रही पानी की सप्लाई, 50 परिवार परेशान
उदित वाणी, जादूगोड़ा: जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे UCIL की WTP प्लांट के समक्ष पानी टेप बीते एक वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इससे आसपास रहने वाले 50 परिवार पानी के घोर संकट से गुजर रहे हैं. स्थानीय निवासी ललन सिंह कहते हैं कि पानी टेप से पानी आपूर्ति ठप रहने से लोग टीना में भर कर दूर से पानी लाने को विवश हैं। कई परिवार पानी के अभाव में पलायन कर रहे हैं।

कंपनी को भेजा गया पत्र

ललन सिंह ने पानी टेप चालू करने को लेकर कंपनी के कार्यकारी निर्देशक सह कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के नोडल अधिकारी एम के सिंघई को कंपनी डाक पत्र भेज कर बंद पड़ी पानी टेप को चालू करने की मांग उठाई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

डीप बोरिंग से भी पानी नहीं

स्थानीय निवासी कहते हैं कि यूसिल की डब्लू टी पी सड़क किनारे डीप बोरिंग से भी पानी नहीं निकलता, जिसकी वजह से लोग कंपनी के पानी पर निर्भर रहते हैं। कंपनी की ओर से पानी टेप बंद होने से पानी की किल्लत और बढ़ गई है।

The post Jadugora: एक वर्ष से UCIL की WTP प्लांट के सामने नहीं हो रही पानी की सप्लाई, 50 परिवार परेशान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पानी भरने को लेकर बवाल, महिला घायल — लिखित शिकायत दर्ज
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधी नगर में बुधवार दोपहर पानी भरने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गया। इस झड़प में स्थानीय निवासी काली तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

काली तिवारी ने पड़ोसी प्रिया सिंह और कृष्णा की मां पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, टैंकर से पानी भरने के दौरान उनका छोटा भाई पाइप पकड़े हुए था, लेकिन प्रिया सिंह जबरन पाइप लेकर खुद पानी भरना चाह रही थीं। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने ईंट से काली तिवारी के सिर पर वार कर दिया।

घटना के बाद काली तिवारी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग नियमित जल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने क्षेत्र में उत्पन्न जल संकट पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से पानी वितरण की सीधी निगरानी की मांग की है ताकि स्थिति और न बिगड़े।

The post Jamshedpur: पानी भरने को लेकर बवाल, महिला घायल — लिखित शिकायत दर्ज appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: लक्ष्मीनगर में जल संकट चरम पर, एक महीने से ठप है पानी सप्लाई
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो शंकोसाई के लक्ष्मीनगर मोहल्ले में पिछले एक महीने से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. मोहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए जा रहे आश्वासनों और सोशल मीडिया में बयानबाज़ी के बावजूद अब तक जल संकट दूर नहीं हो पाया है.स्थानीय लोगों ने इस गम्भीर संकट को लेकर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया. लोगों ने बताया कि महीनेभर से एक बूंद भी पानी नल से नहीं आया है.

विभागों की टालमटोल ने तोड़ी उम्मीदें

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और मानगो नगर निगम की परस्पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की प्रवृत्ति ने जनता की परेशानी और बढ़ा दी है. शिकायत के लिए जब लोग पेयजल विभाग जाते हैं तो उन्हें नगर निगम भेजा जाता है, और नगर निगम फिर पेयजल विभाग का हवाला देता है. इस भ्रमजाल में फँसे लोग अब थक-हार चुके हैं.

पैसे वाले खरीदते हैं पानी, गरीब भरते हैं वर्षा जल

स्थानीय लोगों ने बताया कि सम्पन्न लोग निजी टैंपो से पानी खरीद लेते हैं. लेकिन सकरी गलियों में नगर निगम का टैंकर नहीं पहुँचता. ऐसे में आमजन के पास कोई विकल्प नहीं बचा. बारिश के समय लोग घरों में रखे सभी बर्तन पानी से भर लेते हैं जिससे 2-4 दिन तक घरेलू कार्य चल जाता है.

पूजा-पाठ से बेमौसम वर्षा की आस

जब सरकारी दरवाज़ों से निराशा मिली, तो मोहल्लेवासियों ने भगवान की शरण ली. बेमौसम वर्षा के लिए पूजा-अर्चना शुरू की गई. स्थानीय लोगों का विश्वास है कि पिछले दिनों हुई असमय बारिश उनकी प्रार्थनाओं का ही फल है. अब बारिश का पानी ही उनके लिए ‘जीवनरक्षक अमृत’ बन गया है.

मौके पर पहुँचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह

स्थानीय नेता विकास सिंह ने स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि जल संकट झेल रहे मोहल्लों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उपस्थित लोग

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास सिंह, दुर्गा दत्ता, बीरेंद्र कुमार, रामवृक्ष प्रसाद, महावीर साहू, गणेश साव, सुरेश साव, राजू देवी, वेला गोराई, पूजा गोराई, योगेंद्र ठाकुर, काजल सेन, आरती वर्मा, सोनी देवी, पुतुल गोराई, परितोष दत्ता, नवीन प्रधान, रामपाल शर्मा, सुशांतो दास, सरस्वती लामा, सरोजिनी गोप, ज्योति देवी, राज शर्मा, रूपलाल शर्मा, राजकुमार गोरी, कार्तिक गोरी और फुलमनी गोप उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: लक्ष्मीनगर में जल संकट चरम पर, एक महीने से ठप है पानी सप्लाई appeared first on Udit Vani.