Ward 16 Archives - Udit Vani

Adityapur : दासपाड़ा में जल संकट दूर करने की तैयारी, उप नगर आयुक्त ने दिए नई पाइपलाइन के निर्देश
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-16 स्थित दिन्दली बस्ती के दासपाड़ा में लंबे समय से व्याप्त पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है. स्थानीय निवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया.

स्थल निरीक्षण और वर्तमान स्थिति की जांच

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त के साथ जुडको (JUDCO) और मेसर्स जिंदल के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. टीम ने जलापूर्ति व्यवस्था की गहन जांच की. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार रात पानी तो छोड़ा गया था, लेकिन वह केवल 20 मिनट ही मिल पाया. इस समस्या के तकनीकी कारणों को समझने के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र का मुआयना किया.

7 लाख की योजना से सुधरेगी व्यवस्था

उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने जानकारी दी कि अपर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जुडको ने पूरे क्षेत्र का एक नया मैप तैयार किया है. जलापूर्ति को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे:

दो नए वॉल्व: शेरे पंजाब चौक और फुटबॉल मैदान के पास दो नए वॉल्व लगाए जाएंगे.

अतिरिक्त पाइपलाइन: फुटबॉल मैदान से शिव मंदिर के सामने तक अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

अनुमानित लागत: इस पूरे कार्य पर लगभग 7 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

अपर नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसियों को यह कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है.

टैंकर से हो रही अंतरिम जलापूर्ति

जब तक पाइपलाइन का काम पूरा नहीं होता, तब तक नगर निगम ने दासपाड़ा में दो टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की है. उप नगर आयुक्त ने बताया कि टैंकरों के संचालन के लिए कड़े मापदंड तय किए गए हैं, जिसमें वाहन संख्या, चालक का नाम और टैंकर नंबर दर्ज करना अनिवार्य है. सप्ताह में छह दिन निर्धारित समय पर उन वार्डों में पानी पहुंचाया जाएगा जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.

The post Adityapur : दासपाड़ा में जल संकट दूर करने की तैयारी, उप नगर आयुक्त ने दिए नई पाइपलाइन के निर्देश appeared first on Udit Vani.