voting Archives - Udit Vani

74.86 प्रतिशत मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत अव्वल, आदित्यपुर नगर निगम 56.06 और कपाली नगर परिषद 57.38 में सिमटा
उदित वाणी, सरायकेला : नगर निकाय चुनाव में जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति गहरी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया. तीनों शहरी निकायों में उत्साहपूर्ण मतदान दर्ज किया गया, जिसमें सबसे अधिक मतदान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में हुआ.

सबसे अधिक 74.86 प्रतिशत मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत ने जिले में बाजी मार ली. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जहां महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह नजर आया. वहीं, आदित्यपुर नगर निगम में 56.06 प्रतिशत तथा कपाली नगर परिषद में 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ.

आदित्यपुर नगर निगम और कपाली नगर परिषद में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो स्थानीय विकास, पारदर्शिता और सशक्त नेतृत्व को लेकर जनता की गंभीरता को दर्शाता है. शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के बीच प्रशासनिक तैयारी सफल रही. अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि आने वाले पांच वर्षों तक शहरों की बागडोर किसके हाथ में होगी.

The post 74.86 प्रतिशत मतदान के साथ सरायकेला नगर पंचायत अव्वल, आदित्यपुर नगर निगम 56.06 और कपाली नगर परिषद 57.38 में सिमटा appeared first on Udit Vani.

कपाली नगर परिषद चुनाव : 57.38% मतदान के साथ कपाली नप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 27 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत
उदित वाणी, चांडिल : कपाली नगर परिषद में शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष पद एवं 19 वार्ड पार्षदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो पूरे क्षेत्र में प्रशासन की मुस्तैदी के बीच 57.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे 11 उम्मीदवारों तथा 19 वार्डों में 98 प्रत्याशियों की किस्मत अब मतपेटियों में बंद हो चुकी है. मतगणना 27 फरवरी को काशी साव कॉलेज परिसर में होगी.

गौरतलब है कि नगर परिषद के कुल 21 वार्डों में से वार्ड संख्या 1 और 8 से प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं. मतदान के दौरान केंद्र संख्या 13 पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक से कुछ देर के लिए माहौल गर्म हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति नियंत्रित कर ली. वहीं, कई मतदाताओं ने एक ही परिवार के अलग-अलग मतदान केंद्र होने पर असुविधा की शिकायत भी दर्ज कराई.

The post कपाली नगर परिषद चुनाव : 57.38% मतदान के साथ कपाली नप चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 27 को खुलेगी प्रत्याशियों की किस्मत appeared first on Udit Vani.

मानगो में मतदाताओं का जोश बरकरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में व्यवस्थागत चुनौतियों और शुरुआती असुविधाओं के बावजूद मतदाताओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया. वार्ड संख्या-34 के 4 नंबर मतदान केंद्र, ओड़िया मध्य विद्यालय में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की. यहां कुल 587 मतदाताओं में से पौने 4 बजे तक 383 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस तरह मतदान का प्रतिशत लगभग 65 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो क्षेत्र में जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का संकेत है.

वहीं, इसी भवन में स्थित मतदान केंद्र संख्या–3 पर भी मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. यहां कुल 1189 मतदाताओं में से 592 मतदाताओं ने मतदान किया, जो करीब 50 प्रतिशत रहा. मतदान का सिलसिला लगातार जारी रहा और शाम तक प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना जताई गई.

डिमना रोड के कई अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदान प्रतिशत संतोषजनक दर्ज किया गया. चुनावी माहौल में मतदाताओं की सक्रियता ने स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जनता में खासा उत्साह है. शाम 5 बजे तक आंकड़ों में और इजाफा होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है.

The post मानगो में मतदाताओं का जोश बरकरार appeared first on Udit Vani.

हेमन्त ने डाला वोट, कही ये बात- देखें वीडियो
उदित वाणी, रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू स्थित मतदान केंद्र (वार्ड संख्या-26, बूथ संख्या-07) पहुंचकर झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/02/23.02.2026-1.mp4

हरमू स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन में क्या कहा, देखे पूरा वीडियो.

The post हेमन्त ने डाला वोट, कही ये बात- देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में मतदान के बीच अव्यवस्था: मतदाता सूची ले जाने के आरोप से डेढ़ घंटे बाधित रही प्रक्रिया
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में मतदान के दौरान गंभीर प्रशासनिक अव्यवस्था का मामला सामने आया, जिसने चुनावी तैयारियों और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए. बूथ संख्या 124 पर तैनात बीएलओ सत्यम भारद्वाज की भूमिका को लेकर विवाद खड़ा हो गया. प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बीच उन्हें बूथ से हटाया गया, लेकिन आरोप है कि हटाए जाने के बाद वे बूथ की मतदाता सूची अपने साथ लेकर चले गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदाता सूची उपलब्ध न होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा. इस दौरान बूथ के बाहर मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी रही. कई लोग मतदान केंद्र के आसपास इधर-उधर भटकते नजर आए, जबकि कुछ मतदाता बिना वोट डाले लौटने को मजबूर हुए. मतदाताओं ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी अव्यवस्था लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करती है.

मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे बीएलओ सुपरवाइजर अभिषेक मिंज और सहायक बूथ प्रभारी सुरेंद्र कुमार के बीच नोक-झोंक की भी सूचना है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मतदाता सूची की अनुपलब्धता को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया. वैकल्पिक व्यवस्था कर मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया पुनः शुरू हो सकी. हालांकि, इस घटना ने चुनाव प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.

प्रत्याशियों में भी इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी गई. उनका कहना है कि मतदान जैसे संवेदनशील कार्य में ऐसी चूक अस्वीकार्य है और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. वहीं, मतदाताओं के चेहरों पर मायूसी साफ दिखी. अब सभी की निगाहें प्रशासन के रुख पर टिकी हैं कि इस कथित लापरवाही और अव्यवस्था के लिए क्या कार्रवाई की जाती है.

The post आदित्यपुर में मतदान के बीच अव्यवस्था: मतदाता सूची ले जाने के आरोप से डेढ़ घंटे बाधित रही प्रक्रिया appeared first on Udit Vani.

झारखंड नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल से लेकर सांसदों-मंत्रियों तक ने डाले वोट, मतदाताओं से भागीदारी की अपील
उदित वाणी, रांची : झारखंड के 48 नगर निकायों में जारी मतदान के बीच राज्यपाल, सांसदों और मंत्रियों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर के मतदान केंद्र पर वोट डाला. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव क्षेत्र के विकास से सीधे जुड़े होते हैं.

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अवश्य मतदान करें और ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो अपने क्षेत्र और राज्य की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हों. राज्यपाल ने कहा कि किसे वोट देना है, यह मतदाता स्वयं तय करें, लेकिन मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में सपरिवार मतदान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस अधिकार का उपयोग करने की अपील की.

मतदान के बाद उन्होंने बैलेट पेपर से कराए जा रहे चुनाव पर सवाल उठाए और कहा कि डिजिटल युग में इस व्यवस्था से राज्य विकास की दौड़ में पीछे जा सकता है. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे. हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने भी मतदान कर इसे क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया.

उन्होंने मतदाताओं से “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश के साथ अधिकाधिक भागीदारी की अपील की. गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मतदान किया, जबकि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित बूथ पर अपना वोट डाला.

उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है और युवाओं को विशेष रूप से आगे आना चाहिए. मंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर कहा कि शहर की सरकार चुनते समय शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. राज्य भर में जारी मतदान के दौरान प्रमुख नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने चुनावी माहौल को और उत्साहित किया है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल से लेकर सांसदों-मंत्रियों तक ने डाले वोट, मतदाताओं से भागीदारी की अपील appeared first on Udit Vani.

Brisk Voter Turnout Marks Jharkhand’s 2026 Municipal Elections
UditVani, Jamshedpur : The 2026 Municipal elections witnessed a spirited response from voters across key urban local bodies, with a particularly strong presence of women voters who were seen standing patiently in long queues to exercise their franchise.

The atmosphere across polling stations remained vibrant and orderly, reflecting the democratic fervour that defines this significant civic exercise.

As per the official voter turnout figures recorded till 11 AM, polling progressed steadily in several urban centres. Mango Municipal Corporation registered a turnout of 19.5 per cent, indicating a moderate yet promising start to the day. In Jugsalai Municipal Council, voter participation was comparatively higher at 24.2 per cent, while Chakulia Nagar Panchayat recorded the most impressive turnout among the three, touching 33.8 per cent by late morning.

Election officials reported smooth polling operations, with adequate security arrangements and necessary facilities in place to ensure a peaceful and transparent voting process.

The visible enthusiasm among women voters stood out as a defining feature of the morning hours, underscoring growing civic awareness and participation at the grassroots level.

With several hours of polling still remaining, officials expect the turnout percentage to rise substantially as more residents step out to cast their votes and shape the future leadership of their respective civic bodies.

The post Brisk Voter Turnout Marks Jharkhand’s 2026 Municipal Elections appeared first on Udit Vani.

वार्ड 17 में वोटर लिस्ट गड़बड़ी से हंगामा, नए मतदाता निराश, BLO हटे, प्रशासन सख्त, निष्पक्ष मतदान पर सवाल
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के सबसे चर्चित माने जा रहे वार्ड 17 में मतदान के शुरुआती चरण में अव्यवस्था और सूची संबंधी गड़बड़ियों के कारण मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय स्तर पर सामने आई इन खामियों ने न केवल मतदान प्रक्रिया की सुचारुता पर सवाल खड़े किए, बल्कि मतदान प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ा दी है.

वोटर लिस्ट को लेकर भ्रम की स्थिति

प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची, बूथ के अंदर रखी “ब्लू बुक” और पीठासीन पदाधिकारी के पास मौजूद सूची में भिन्नता पाए जाने से मतदाता असमंजस में दिखे. कई मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आधार पर मिली पर्ची लेकर मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन बूथ संख्या और क्रमांक संख्या अलग मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा. स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब स्थानीय बीएलओ भी स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ दिखे.

बीएलओ की तैनाती पर विवाद

मामला तब उजागर हुआ जब आदित्यपुर नगर निगम का संविदा कर्मी और बूथ संख्या 124 का बीएलओ सत्यम भारद्वाज, जो इसी वार्ड का निवासी है, की ड्यूटी वहीं लगा दी गई. सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सत्यम भारद्वाज को हटा दिया गया. सत्यम ने मतदाताओं को गुमराह करने के आरोपों से इंकार किया, लेकिन मतदाताओं की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई. अब यह सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी प्रशासनिक चूक कैसे हुई.

नए मतदाताओं को लेकर शिकायत

सूची में गड़बड़ी के बीच एक और गंभीर आरोप सामने आया कि वर्ष 2024 के बाद जिन नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, उन्हें मताधिकार के प्रयोग से रोका जा रहा है. इस कारण युवा और नए पंजीकृत मतदाता निराश होकर लौटते देखे गए.

स्थिति सामान्य, पुलिस सख्त

सत्यम भारद्वाज के हटाए जाने के बाद बीएलओ सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई, जिससे मतदान प्रक्रिया पटरी पर लौटी. पुलिस प्रशासन ने भी केंद्र के आसपास निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है. प्रशासन का कहना है कि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई जाएगी. वहीं मतदाता सूची संबंधी गड़बड़ियों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग और आदित्यपुर नगर निगम की भूमिका पर भी नजरें टिकी हैं.

The post वार्ड 17 में वोटर लिस्ट गड़बड़ी से हंगामा, नए मतदाता निराश, BLO हटे, प्रशासन सख्त, निष्पक्ष मतदान पर सवाल appeared first on Udit Vani.

निगम चुनाव: सुबह 11 बजे तक किस वार्ड में कितना हुआ मतदान, जानिए डिटेल में
नगरपालिका चुनाव 2026

Voter Turnout % @11 AM

मानगो नगर निगम- 19.5

जुगसलाई नगर परिषद-24.2

चाकुलिया नगर पंचायत- 33.8

The post निगम चुनाव: सुबह 11 बजे तक किस वार्ड में कितना हुआ मतदान, जानिए डिटेल में appeared first on Udit Vani.

Mango: साढ़े 10 बजे तक कुछ बूथों में 25 प्रतिशत तक मतदान
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों के कुछ बूथों में सोमवार को मतदाताओं का काफी उत्साह दिखा. यही वजह है कि संकोशाई रोड नंबर 5 के सोमाया मेमोरियल स्कूल, गुडरुबासा में बनाए गए 5 बूथों में से अधिकांश बूथों में सुबह साढ़े 10 बजे 25 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां मौजूद 07 वार्ड के प्रत्याशी भक्तरंजन महतो ने बताया कि यहां 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की संभावना है क्योंकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 55 प्रतिशत तक मतदान होता है. इस बार मतदाता सूची में त्रुटि होने की वजह से लोगों को समय ज्यादा लग रहा है.

दूसरी ओर मतदाताओं की शिकायत है कि बीएलओ की लापरवाही के कारण मध्य विद्यालय संकोशाई के अधिकांश मतदाताओं को रविवार को देर रात तक भी मतदाता पर्ची नहीं मिल पाई है. इसके कारण उन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां मौजूद बूथ एजेंट गुणाधीश देव ने बताया कि उन्होंने अब तक 30 से अधिक मतदाताओं को पर्ची बनाकर दिया है जबकि अन्य प्रत्याशीयों के एजेंटों ने कुल मिलाकर 100 से अधिक पर्ची बनाकर दिए हैं. गड़बड़ी की बात और है कि कुछ बीएलओ द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव की गलत पर्ची थमा दी गई है जिससे मतदाता और अधिक परेशान दिखे क्योंकि नई मतदाता सूची अलग है.

The post Mango: साढ़े 10 बजे तक कुछ बूथों में 25 प्रतिशत तक मतदान appeared first on Udit Vani.