VivekanandaJayanti Archives - Udit Vani

Kandra: एक्सआईटीई कॉलेज की छात्रा ने प्रतियोगिता में मारी बाजी
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया पिछले दिनों कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित विवेकानंद जयंती युवा दिवस समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में एक्सआईटीई कॉलेज के सिमरन कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्हें राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रांची में चयनित किया गया। वहां भी उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने बताया कि इस तरह प्रथम स्थान लाकर सिमरन ने पूरे कॉलेज का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है। ज्ञात हो यह कार्यक्रम पिछले 1 सप्ताह से चल रहा था।

महाविद्यालय स्तरीय, विश्वविद्यालय स्तरीय और राज्य स्तरीय कल इसका समापन हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नवल नारायण चौधरी कोल्हन विश्वविद्यालय की टीम लेकर रांची गए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। इस अवसर पर सभी छात्राएं उप प्राचार्य फादर मुक्ति उपस्थित थे।

The post Kandra: एक्सआईटीई कॉलेज की छात्रा ने प्रतियोगिता में मारी बाजी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: स्कूल-कॉलेजों में विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह की धूम रही। संस्थानों में युवाओं ने स्वामीजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अलग-अलग जगह विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा इस दौरान विविध कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। शैक्षणिक संस्थानों में दिन भर युवा दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा।

को-ऑपरेटिव कॉलेज : स्वामी जी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज में एनएसएस एव कला व सांस्कृति विभाग के द्वारा विवेकानंद जयंती सह युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डा अमर सिंह उपस्थित थे। उनके द्वारा द्धीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यापर्ण करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा कई कविता एवं गीत के साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि युवा तो वही है जिसमें आत्मसयम एवं र्धर्य हो। हमे स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर भारत को एक दफे पुन: विश्व गुरू के रूप में स्थापित करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंतरा कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कोर्डिनेटर डॉ. दुर्गा तामसोय ने किया। इस अवसर पर डॉ एसएन ठाकुर, डॉ. विजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मंगला श्रीवास्तव, सीनेटर ब्रजेश कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. भूषण कुमार सिंह,  डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. आरएसपी सिंह, डॉ. स्वाती सोरेन, डॉ. शालिनी शर्मा, इंटर शिक्षक राजीव दुबे, स्वरूप मिश्रा, डॉ. विक्रमाआदित्य सिन्हा, डॉ. सरस्वती सरकार, प्रधान सहायक चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

ग्रेजुएट कॉलेज : जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

जमशेदपुर ग्रेजुएट कालेज में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मुकुल खंडेलवाल उपस्थिति थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। मंच पर इतिहास विभाग के के. कमलेंद्र भी उपस्थित थे। प्राचार्या ने अपने भाषण में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक विचारधारा है और सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मंच का संचालन एनएसएस के प्रोग्राम अफसर भौतिकी विभाग के डॉ. सुलेखा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का आध्यात्मिक विचार आज के युग को प्रसांगिक है। आगे यह भी कहा कि स्वामी जी ने शिकागो और  कन्याकुमारी में जिस उत्साह और लगन के साथ व्याख्यान दिए थे। वैसे ही एकाग्रता और ध्यान मग्न होने की आवश्यकता हमारे छात्रों की है। राकेश पांडे एवं दीप्ति कश्यप ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा काजल पांडे, बुलबुल सिंह और त्रिशा कुमारी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ अरुंधति दे,  डोरिस दास, डॉक्टर पूनम रजक,  दीप्ति कश्यप,  रंजना दत्ता, डॉक्टर उषा सिंह, डॉक्टर श्वेता शर्मा आदि उपस्थित थे।

एलबीएसएम कॉलेज : युवा दिवस पर सेमिनार का किया गया आयोजन

एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में युवा दिवस पर रुसा, आईक्यूएसी एवं एनएसएस के द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अथिति के रूप में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारतीय सनातन धर्म के बारे में बताया। उन्होंने भारत को विश्व गुरू बताया और मानव धर्म को बात की। बहुजन हिताय बहुजन सूखाय की बात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। सेमिनार को डॉ. विजय प्रकाश, प्रो बिनोद कुमार, प्रो अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ. संचिता भुई सेन, किशन विश्वकर्मा, किरण कुमारी, तान्या डे, प्रभा कुमारी, मानस कुमार, बिट्टू दास, शेखर राव, बारजू मार्दी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. मौसमी पॉल ने किया। स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तान्या डे, मोहित कुमार पंडित सहित वाणिज्य विभाग में पेंटिंग करनेवाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपरोक्त शिक्षकों के अलावे डॉ. अजेय वर्मा, रितु, डॉ. प्रशांत, डॉ. रानी, डॉ. प्रमिला किस्कू, डॉ. सबनम प्रवीण, डॉ. सलोनी रंजनी सहित अभिजीत कुमार, आनंद कुमार सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विमेंस यूनिवर्सिटी : राष्ट्रीय युवा दिवस पर की गई सरस्वती वंदना

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले इस कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी से आए बिहार और झारखंड प्रांत के संगठक मुकेश कीर मुख्य अतिथि सह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सनातन दीप ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति की। अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति ने सर्वप्रथम इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा दिवस हमारी युवा छात्राओं के साथ मनाना इस दिन की सार्थकता को दर्शाता है। स्वामी विवेकानन्द विभिन्न विषयों के ज्ञाता, तेजस्वी व्यक्तित्व एवं एक योद्धा सन्यासी के रुप में 39 वर्षो तक जीवित रहे। मुख्य वक्ता मुकेश कीर ने स्वामी विवेकानंद से जुड़ी कई अहम तथ्यों को साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह ने विवेकानंद के नाम के वास्तविक अर्थ को बताने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि विवेक के साथ सहजता का सामंजस्य रखना चाहिए जिससे आनंद की अनुभूति हो सकती है। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, प्रॉक्टर डॉ सुधीर साहू, सीवीसी डॉ अन्नपूर्णा झा, कई विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, एमएड, बीएड  और अन्य विषयों के शिक्षकगण, कई सामाजिक सांस्कृतिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

करीम सिटी कॉलेज : राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन

विवाकानंद के जयंती पर नेहरू युवा केंद्र पूर्वी सिंहभूम एवं करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज कैम्पस में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी से कराया गया उसके उपरान्त दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवाकानंद को याद किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल कूद पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, करीम सिटी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मो. रेयाज, एनवायकेएस के अंजली कुमारी ( जिला युवा अधिकारी), आशीष जैन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज तथा स्वयंसेवक निखिल कामती, शुभम, नम्रता, आयुष एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।  इसके बाद सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वागत में एक स्वागत नृत्य किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मो. रेयाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए युवाओं पर अपना विचारों को वयक्त किया तथा विद्यार्थियों द्वारा भाषण देकर स्वामी विवाकानंद के जीवनी को प्रकाशित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्नेहा कुमारी के द्वारा किया गया।

डीबीएमएस कॉलेज : जयंती समारोह में एकांकी का किया प्रदर्शन

लक्ष्य उंचे रखें, उसे पाने के रास्ते कठिन हो सकते हैं, पर लक्ष्य की प्राप्ति के पश्चात् आनंद की अनुभूति होगी। हमने जन्म ही लिया है सृजन के लिए। उपर्युक्त बातें गुरुवार को डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर डीबीएमएस ट्रस्ट फाइनेंस के चेयरपर्सन बी. चंद्रशेखर ने कही।

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जमशेदपुर ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम के आरंभ में। कंचन तिवारी (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। स्वामी विवेकानंद को संबोधित एक प्रार्थना श्पामेला घोष दत्ता और अमृता चौधरी ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात जगदीश चंद्र माथुर रचित एकांकी रीढ़ की हड्डी  प्रस्तुत की, जिसमें पूजा पात्रा, ज्योति रानी,रानी यादव, रेणुका, सायोनी, और सोनी कौर ने भाग लिया। कार्यक्रम में कालेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव  उषा रामनाथन, गीता नटराजन,प्राचार्या डॉ.जूही समर्पाता, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल के, सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापिका, सहायक कर्मचारी और कौलेज की छात्राएं उपस्थित थीं। इसके पश्चात डीबीएमएस ट्रस्ट फाइनेंस के चेयरपर्सन  बी. चंद्रशेखर ने अपना संबोधन प्रस्तुत किया जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जीवन में चरितार्थ करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के बाद हिन्दी की वैश्विक महत्ता को बताते हुए एक सुंदर संगीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुष्मिता, शोनीमा अनुजा, और सुदीप्ता शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना कुमारी ने प्रस्तुत किया।

अभाविप : साउथ प्वाइंट स्कूल में मनाई विवेकानंद जयंती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानगो स्थित साउथ पॉइंट स्कूल प्रांगण में मनाया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के स्वामी करुणामयानंद महाराज, साउथ पॉइंट स्कूल के शिव प्रकाश शर्मा, विद्यार्थी परिषद् के बापन घोष, अमन ठाकुर और भूमि घोषाल उपस्थित थे। इस दौरान क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में करुणामयानंद महाराज ने कहा हमें स्वामी विवेकानंद के उपदेश और उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। इस कार्यक्रम में साउथ पॉइंट स्कूल के निर्देशक शिव प्रकाश शर्मा, विद्यार्थी परिषद् के अभिषेक तिवारी, दीपक,शुभम राज, कार्तिक, गौरव, युवराज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिशु विद्या मंदिर : विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया निर्णय

गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के प्रांगण में विवेकानंद की 160वीं जयंती को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विवेकानंद जी के जीवन-विचार एवं आदर्शों पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन पुरातन विद्यार्थियों द्वारा विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम संयोजक सुधाकर गिरी, गोपाल कृष्ण एवं प्रभारी उपेंद्र पांडेय द्वारा ने विद्यार्थियों को को विवेकानंद के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भी उपस्थित थे।

अखिल छात्र संघ : जीवनी को ग्रहण करने का संकल्प

अखिल झारखंड छात्र संघ की कोल्हान कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके चित्र पर में माल्यार्पण किया और उनके जीवनी को ग्रहण करने का संकल्प लिया। इस दौरान  कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो ने कहा युवा दिवस में गठबंधन की सरकार ने 3 वर्षो में रोजगार, नियोजन नीति, युवाओं को ठगने का काम किया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यकारी अध्यक्ष साहेब बागती ,रणवीर,विनीत,अभय,सूरज,आयुष,रा<wbr />हुल,रिया,दीक्षा,अंकित,राजू, अंकुश, अशिफा ,रूबी इत्यादि छात्र उपस्थित थे।

The post Jamshedpur: स्कूल-कॉलेजों में विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: युवा दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
युवा सांसदों ने देश के मुद्दों पर बहस की

उदित वाणी, जमशेदपुर: उठो, जागो और तब तक मत रूको, जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाय..का आह्वान करने वाले स्वामी विवेकानंद की जंयती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर में युवा संसद का आयोजन किया गया, जिसमें युवा सांसदों ने देश-दुनिया के हालात पर अपना विचार रखा. स्कूल प्राचार्या प्रज्ञा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर यूथ पार्लियामेंट का शुभारंभ किया. उन्हें युवा सांसदों की हौसला अफजाई की और कहा कि आप देश की युवा पीढ़ी है, आप देश की दिशा और दशा करेंगे. उन्होंने कहा कि आप स्वर्ण काल में रह रहे हैं, जहां आपके लिए हर चीज मौजूद है, जो आपकी पिछली पीढ़ियों के लिए मौजूद नहीं थी. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे स्वामी विवेकानंद की राहों पर चलकर देश को बदल सकते हैं.

युवा सांसदों के जोशीले भाषण ने सबका मन मोहा

युवा सांसद विभिन्न राजनेता बनकर देश करे मुद्दों पर बहस की. मुद्रास्फीति और महंगाई की बढ़ती दर का भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा प्रभाव और डॉलर के मुकाबले रूपये का गिरता मूल्य सरीखे मुद्दों पर विपक्षी सांसदों ने सत्ता पक्ष को घेरा. विपक्षी नेताओं के इन आरोपों पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन वार और कोरोना काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है. उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत है और डरने की जरूरत हीं है.

The post Jamshedpur: युवा दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन appeared first on Udit Vani.

Kandra: स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया
उदित वाणी, कांड्रा:  खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा आज पदयात्रा का आयोजन किया गया। पद यात्रा का उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए ना केवल आदर्श बल्कि प्रेरणा स्रोत रहे हैं।

आज उनकी जन्मतिथि पर संपूर्ण राष्ट्र उनका स्मरण कर नतमस्तक है। हम उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर ही विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। इस अवसर पर इनडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस से एक पदयात्रा का शुभारंभ किया गया जो सरायकेला शहर के विभिन्न मार्गों से गुजर कर बिरसा स्टेडियम सरायकेला में संपन्न हुआ। इस पदयात्रा में दुगनी आर्चरी अकादमी, खरसावां आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी सहित विभिन्न खेल संघों के खिलाड़ी एवम सदस्य शामिल थे।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित युवा शक्ति के इस पदयात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, जिला कराटे संघ के सचिव गणेश कालिंदी, प्रशिक्षक बीएस राव, संजय सुंडी, रविंद्र पड़िहारी,भूटान स्वांसी,बसंत पंचायत, कुशो मिंज सहित कई सदस्य शामिल थे।

The post Kandra: स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया appeared first on Udit Vani.