vidyut varan mahato Archives - Udit Vani

Patamda में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, सांसद ने बताईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा के डाक बंगला भवन परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पटमदा मंडल की ओर से ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया. यह सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई.

सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल ने की. वहीं, बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित थे. उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की.

सांसद बोले: 55 साल बनाम 11 साल

अपने संबोधन में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों में जो कार्य नहीं कर पाए, वह नरेंद्र मोदी ने 11 वर्षों में कर दिखाया है. उन्होंने बताया कि देश में 81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है, जिनमें झारखंड के 2 करोड़ 60 लाख लोग शामिल हैं.

सांसद ने यह भी कहा कि देशभर में 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं, जिनमें 18 लाख 50 हजार मकान झारखंड के गरीबों को मिले हैं. इसके अलावा हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं का उल्लेख किया गया.

विकसित भारत का लिया संकल्प

सभा के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया.

सभा में कौन-कौन रहे मौजूद?

कार्यक्रम में भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष बासुदेव मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप बेसरा, संदीप मिश्रा, निरंजन रजक, विमल मंडल, अजय प्रमाणिक, बंकिम महतो, रेवती महतो, राजेंद्र कुंभकार, देवेंद्र कुंभकार, शरद सिंह, सोना रतन सिंह और आकुल दत्त समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post Patamda में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, सांसद ने बताईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो को तीसरी बार मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार”
उदित वाणी, आदित्यपुर: भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो को एक बार फिर “संसद रत्न पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें भारतीय लोकतंत्र में निरंतर और प्रभावी योगदान के लिए आगामी जुलाई में नई दिल्ली में होने वाले 15वें संसद रत्न समारोह में प्रदान किया जाएगा.

प्रधानमंत्री और जनता के प्रति जताया आभार

पुरस्कार की घोषणा के बाद सांसद बिद्युत महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और जमशेदपुर की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार मेरी नहीं, जमशेदपुर की जनता की जीत है. यह मुझे मिली जिम्मेदारी का प्रमाण है और आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी.”

संसद में सक्रियता की स्पष्ट पहचान

जमशेदपुर से सांसद महतो को संसद में उनकी नियमित उपस्थिति, सशक्त बहसों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए जाना जाता है. शिक्षा, रोजगार, रेल, सड़क, एयरपोर्ट, सिंचाई, माइंस और स्वर्णरेखा परियोजना जैसे विषयों पर वे लगातार अपनी आवाज़ उठाते रहे हैं.

पूर्व में भी मिल चुका है यह सम्मान

बिद्युत महतो को इससे पहले 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी संसद रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है. यह सम्मान उनके संसद में अनुशासित और समर्पित कार्यशैली का प्रतीक बन चुका है.

संसद रत्न पुरस्कार की पृष्ठभूमि

संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ और ई-मैगज़ीन ‘प्रीसेंस’ द्वारा की गई थी. तब से अब तक 125 पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें व्यक्तिगत सांसदों के साथ स्थायी संसदीय समितियाँ भी शामिल रही हैं.

चयन प्रक्रिया और मानदंड

इस पुरस्कार के लिए नामांकन एक स्वतंत्र जूरी समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर करते हैं. समिति में पूर्व पुरस्कार विजेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और संसदीय मामलों के जानकार शामिल रहते हैं. नामांकन पूरी तरह से सांसदों की संसदीय कार्यप्रदर्शन पर आधारित होता है, जिसमें बहसों की संख्या, पूछे गए प्रश्न और प्रस्तुत निजी विधेयकों की गिनती प्रमुख संकेतक हैं. यह आंकड़े लोकसभा व राज्यसभा सचिवालय और PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च से लिए जाते हैं.

झारखंड से एक और नाम

इस वर्ष संसद रत्न के लिए कुल 17 सांसदों और दो स्थायी समितियों को चयनित किया गया है. इनमें झारखंड के देवघर से सांसद निशिकांत दूबे का नाम भी शामिल है.

The post Jharkhand: लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो को तीसरी बार मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार” appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: समाज कल्याण समिति ने सांसद महतो से की अंडर ब्रिज की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत वरण महतो महोदय (सांसद, जमशेदपुर) को श्यामप्रसाद विद्यालय के समीप अंडर ब्रिज निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण मांगपत्र सौंपा. यह अंडर ब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता की ओर से एक आवश्यक पहल मानी जा रही है.

समस्या का उल्लेख

मांग पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि रेल लाइन के दूसरी तरफ 11 प्रमुख संस्थान स्थित हैं, जिनमें पहुंचने के लिए लोगों को करनडीह और मकदमपुर से तीन किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है. इसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे स्कूली बच्चों, अस्वस्थ व्यक्तियों, आम नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए, जनहित में अंडर ब्रिज का शीघ्र निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है.

सांसद ने दिया आश्वासन

सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्र प्राप्त करने के बाद रेल विभाग के अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया और अंडर ब्रिज निर्माण को लेकर विस्तृत वार्ता की. सांसद ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.

प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति

इस अवसर पर समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल में नबीन चंद, अजय घोष, असित चक्रबर्ती, संजीव पात्र, तरुण होर, शुभ्रशेखर मुखर्जी, अभिजीत दे, सौरीन बैनर्जी, अंशु मुखर्जी और संतु सेनगुप्ता उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: समाज कल्याण समिति ने सांसद महतो से की अंडर ब्रिज की मांग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सांसद महतो ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, आवागमन में होगी सुगमता
उदित वाणी, जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट सड़क के बीच में स्थित पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह पुलिया निर्माण कार्य सड़क के जीर्णोद्धार के बीच अधूरा रह गया था, जिससे स्थानीय निवासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इस निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग को दी गई है.

पहले भी कराया था सड़क निर्माण

उल्लेखनीय है कि सांसद महतो ने अपने पहले कार्यकाल में ही स्टेशन से लेकर बागबेड़ा बड़ौदा घाट तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया था. इसके लिए उन्होंने रेलवे और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तमाम औपचारिकताएं पूरी की थीं. हालांकि, इस सड़क के बीच में पुलिया का निर्माण तकनीकी कारणों से अधूरा रह गया था, जिससे स्थानीय जनता को काफी परेशानी हो रही थी.

सांसद ने उठाया पहल

सांसद महतो ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए. अंततः यह कार्य पूरा हुआ और अब बागबेड़ा बस्ती और बड़ौदा घाट के निवासियों को इस पुलिया के निर्माण से राहत मिलेगी. इस पुलिया के निर्माण के साथ ही यहां पर एक बॉक्स ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सकेगा.

कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपस्थित लोग

आज के शिलान्यास कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार विशेष रूप से उपस्थित थे. साथ ही बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, जिला पार्षद कविता परमार, हरेंद्र सिंह, सुबोध झा, मुकेश सिंह, राजकमल यादव, नीनू कुदादा, जमुना हांसदा, गोपाल ओझा, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: सांसद महतो ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, आवागमन में होगी सुगमता appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने भरा पर्चा, मुंडा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
उदित वाणी जमशेदपुर: भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा समेत भाजपा व एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.विद्युतवरण महतो ने 2014, 2019 के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में यानी लगातार तीसरी बार जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा. पिछले दो लोकसभा चुनावों में उन्होंने ही जमशेदपुर में जीत दर्ज की थी.जमशेदपुर सीट पर 25 मई को मतदान होगा और पूरे देश के साथ मतगणना चार जून को होगी. इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी की गयी थी. पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा था.भाजपा ने महतो को नामांकन को बनाया ऐतिहासिक महानगर भाजपा की ओर से अपने दलीय प्रत्याशी के नामांन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए हर जतन किए गए थे. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में महानगर भाजपा की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सारी तैयारी की गयी थी.नामांकन से पहले साकची बोधि मंदिर मैदान में एक सभा हुई. जमशेदपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत पडऩेवाले सभी भाजपा मंडलों से कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. वरीय नेताओं का भी जमावड़ा लगा. गाजे-बाजे के साथ नामांकन जुलूस निकला. गगनभेदी नारों के साथ भाजपाई भीषण गर्मी में पार्टी प्रत्याशी के पसीना बहाते नजर आए.

The post जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने भरा पर्चा, मुंडा समेत कई दिग्गज रहे मौजूद appeared first on Udit Vani.