VictimWomen r Archives - Udit Vani

Jamshedpur : गुड़गांव हादसे के मृतक श्रमिकों के परिजनों से मिले संजय सेठ व विद्युत वरण महतो, मुआवजा व नौकरी की पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर : गुड़गांव में हुए निर्माणाधीन साइट हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और उचित मुआवजा तथा नौकरी की व्यवस्था के लिए पहल की.

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात

गुड़गांव स्थित एक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं ने मृतक श्रमिकों के परिजनों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री से बात कर दिलाई राहत

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत कर मृतक परिवारों को राहत, उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की पहल की.

प्रशासन के बीच समन्वय

मामले को लेकर गुड़गांव के डीसी अजय कुमार ने जमशेदपुर के डीसी और सरायकेला-खरसावां के डीसी के साथ समन्वय स्थापित किया है. वहीं पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा और लेबर कमिश्नर अनिल शर्मा भी मामले में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं.

भिवाड़ी में हुआ था बड़ा हादसा

बताया गया कि भिवाड़ी के कपाड़ियावास क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ था. मिट्टी धंसने से जादूगोड़ा और ईचागढ़ क्षेत्र के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई थी. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

The post Jamshedpur : गुड़गांव हादसे के मृतक श्रमिकों के परिजनों से मिले संजय सेठ व विद्युत वरण महतो, मुआवजा व नौकरी की पहल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: पति की मौत के बाद शुरू हुआ अत्याचार, सौतेले बेटे पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – अगर कुछ हुआ तो…
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत बजरंगी नगर लक्ष्मीनगर निवासी हीरा देवी ने पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उनके पति स्वर्गीय विजय कुमार पोद्दार की मृत्यु 17 मार्च 2025 को हो गई थी. इसके बाद वे अपने पुत्र शिवम कुमार पोद्दार के साथ परसुडीह स्थित “डायमंड कांच घर” नामक दुकान का संचालन कर रही थीं.

हीरा देवी के अनुसार, उनके पति की पहली पत्नी स्वर्गीय नीतू देवी के बेटा हेमंत कुमार उर्फ गोलू और बेटी मनीषा पोद्दार एवं नेहा पोद्दार लगातार उन्हें और उनके बेटे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल 2025 को इन लोगों ने दुकान में आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. हेमंत कुमार बार-बार दुकान पर आकर लड़ाई-झगड़ा करता है और दुकान खाली करने का दबाव बनाता है.

हीरा देवी ने बताया कि उनके पति ने पहले ही हेमंत कुमार को जेम्को क्षेत्र में एक दुकान खोल कर दिया था, इसके बावजूद वे लालची होकर अब उनके हिस्से की दुकान और संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत कुमार की पत्नी पूजा देवी, मामा जयप्रकाश पोद्दार एवं ओमप्रकाश पोद्दार भी इस साजिश में शामिल हैं.

सबसे गंभीर घटना 12 अप्रैल 2025 को हुई, जब दुकान मालिक विजय वर्मा और उसका बेटा विकास वर्मा, हेमंत, नेहा, मनीषा और जयप्रकाश पोद्दार के साथ मिलकर जबरन दुकान बंद करवा दिए और उसमें ताला जड़ दिया गया. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल परसुडीह थाना को दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

हीरा देवी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि उन्हें और उनके बेटे को सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि यदि उन्हें या उनके बेटे को कोई नुकसान होता है, तो इसके जिम्मेदार हेमंत कुमार और उनका पूरा परिवार होगा.

The post Jamshedpur: पति की मौत के बाद शुरू हुआ अत्याचार, सौतेले बेटे पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – अगर कुछ हुआ तो… appeared first on Udit Vani.

पीडि़त महिलाओं के लिए 24 घंटे 7 दिन कार्य करेगा व स्टॉप सेंटर: उपायुक्त
उदित वाणी, जमशेदपुर:  शुक्रवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त विजया जाधव के द्वारा वन स्टॉप सेंटर को सप्ताह से सात दिन 24 घंटे कार्य करने हेतु आवश्यक जरुरतों को पुरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वन स्टॉप सेंटर के संचालन मं आ रही परेशानी से संबंध में जाना. वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत काउंसलर द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में सात दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए कर्मियों की कमी है, इस संबंध में वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला गार्ड की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया. साथ ही वन स्टॉप सेंटर सखी में सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराने को कहा. सभी कर्मियों को शिफ्ट वाइज काम करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में लिए गए अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

– महिलाओं के आवासन होने पर खाने की व्यवस्था हेतु साक्ची थाना एवं अन्य स्थानीय व्यवस्था के माध्यम से तथा पानी की व्यवस्था के लिए पानी का जार की व्यवस्था करना

– वन स्टॉप सेंटर सखी का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सरकारी कार्यालयों एवं रेलवे स्टेशन पर के माध्यम से करने का निर्देश

– वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए अल्पकालीन आवासन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

वन स्टॉप सेंटर खोले जाने का उदेश्य

केंद्र पर एक ही स्थान पर सभी सुविधा मिले, इसके लिए सरकार ने शिकायत केंद्र वन स्टॉप सेंटर सखी महिलाओं के लिए खोला है, जहां कोई भी पीडि़ता से संबंधित व्यक्ति या स्वयं पीडि़ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं. वह भी बिना किसी डर के उनकी पूरी सहायता की जाएगी. जल्द न्याय दिलाना है उसका परम उद्देश्य है.

वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाएं

शिकायत दर्ज सुविधा, घरेलू हिंसा, शारीरिक एवं मानसिक प्रताडऩा, धोखाधड़ी, दहेज संबंधित उत्पीडऩ, डायन प्रथा, छेडख़ानी, एसिड अटैक, यौन शोषण, बाल विवाह, इत्यादि

मिलने वाली सेवाएं

एसएमएस द्वारा दर्ज शिकायत की सूचना

मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सलाह

एफ0आई 0आर दर्ज करने की व्यवस्था

चिकित्सा की व्यवस्था

विशेष परिस्थिति में महिलाओं के लिए अल्पावास

The post पीडि़त महिलाओं के लिए 24 घंटे 7 दिन कार्य करेगा व स्टॉप सेंटर: उपायुक्त appeared first on Udit Vani.