VicePresident Archives - Udit Vani

झारखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, उलिहातु में बिरसा मुंडा को नमन, IIM रांची में दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
उदित वाणी, रांची : भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के एक दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनजातीय गौरव के प्रतीक बिरसा मुंडा को नमन किया और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया.

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया.

उलिहातु में श्रद्धांजलि, भावुक हुए उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति इसके बाद उलिहातु पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का दर्शन किया, उनके वंशजों से मुलाकात की और बिरसा मुंडा परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन और बलिदान आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरित करता है.

रांची में भी कार्यक्रमों की श्रृंखला

खूंटी से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति ने रांची के बिरसा चौक पर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद वे भारतीय प्रबंधन संस्थान रांची के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस अवसर पर वे छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे.

जनजातीय गौरव और विकास पर जोर

उपराष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के निर्णय की सराहना की. साथ ही पीएम-जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची और खूंटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एयरपोर्ट से लेकर प्रमुख स्थलों तक पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

* 03:00 PM – IIM रांची में दीक्षांत समारोह

* 05:20 PM – रांची से प्रस्थान

The post झारखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, उलिहातु में बिरसा मुंडा को नमन, IIM रांची में दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News : उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में झारखंड के भी एक रास सदस्य संदेह के घेरे में
उदित वाणी, रांची : उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में झारखंड के भी एक राज्यसभा सदस्य को संदेह की नजर से देखा जा रहा है. ज्ञात हो कि इस चुनाव में लगभग 15 विपक्षी सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की थी. बताया जा रहा है कि उनमें से झारखंड से भी एक राज्यसभा सदस्य ने एक भाजपा सांसद के प्रभाव में आकर अति महत्वाकांक्षा में उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार को छोड़कर एनडीए के सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में मतदान किया है.

उपराष्ट्रपति पद के मतदान के दौरान प्रतिनियुक्त कांग्रेस के एक पर्यवेक्षक के अनुसार गठबंधन में शामिल छोटे-छोटे सात-आठ राजनीतिक दलों ने इंडी गठबंधन के निर्णय के विपरीत वोट दिया है. लेकिन यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि इसमें कौन व्यक्ति शामिल था. हालांकि पार्टी को इससे अवगत करा दिया गया है. इससे संबंधित आपत्ति भी प्रकट की जा सकती है. ऐसे में उक्त राज्यसभा सदस्य की मुसीबत बढ़ सकती है. बताया गया कि अतिमहत्वाकांक्षा में उक्त राज्यसभा सदस्य ने भाजपा से संपर्क बढ़ाया है.

The post Jharkhand News : उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग मामले में झारखंड के भी एक रास सदस्य संदेह के घेरे में appeared first on Udit Vani.

Breaking : स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का फैसला,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि वह स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के उद्देश्य से यह निर्णय ले रहे हैं. उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. यह इस्तीफा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत राष्ट्रपति को सौंपा गया.

धनखड़ वर्ष 2022 से भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे. इससे पहले वह 2019 से 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे थे.

अपने इस्तीफे में जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद के सदस्यों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया. उन्होंने राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र में कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने हेतु, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं महामहिम राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनका समर्थन और हमारे बीच रहा सौहार्दपूर्ण कार्यसंबंध मेरे कार्यकाल में अत्यंत प्रेरणादायक रहा.”

धनखड़ ने प्रधानमंत्री के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का सहयोग उनके लिए अत्यंत मूल्यवान रहा, और उन्होंने अपने कार्यकाल में उनसे बहुत कुछ सीखा. उन्होंने लिखा कि संसद के माननीय सदस्यों से उन्हें जो स्नेह, भरोसा और अपनापन मिला, वह उनके हृदय में सदा के लिए संचित रहेगा.

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के रूप में अपने अनुभवों को “अमूल्य” बताया. उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को इतने महत्वपूर्ण समय में साक्षात देखना और उसका हिस्सा बनना उनके लिए गौरव और संतोष का विषय रहा है. पत्र के अंत में उन्होंने लिखा कि वह इस पद से विदा लेते समय भारत की वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा और असाधारण उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते हैं और देश के उज्ज्वल भविष्य पर उनका पूर्ण विश्वास है.

The post Breaking : स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ने का फैसला,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा appeared first on Udit Vani.

बड़ा दावा: 5 तक नये जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद कर दी जायेगी नियुक्ति
उदित वाणी, रांची: झारखंड एकेडमिक कौंसिल (जैक) में नये अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर 5 फरवरी तक नियुक्ति कर दी जायेगी. इसके साथ ही 6 फरवरी से मैट्रिक व इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. जबकि दोनों परीक्षाओं के तय किये गये निर्धारित तिथि में बदलाव नहीं किया जायेगा. मैट्रिक व इंटर बोर्ड की परीक्षायें 11 फरवरी से ही आयोजित किये जायेंगे. यह बड़ा दावा सत्तापक्ष की ओर से किया गया है. वहीं स्कूली शिक्षामंत्री रामदास सोरेन भी पहले ही बता चुके हैं कि जैक बोर्ड की दोनों परीक्षायें तय समय पर ही होंगे. सत्तापक्ष की ओर से दावे के साथ कहा गया है कि जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नामों पर निर्णय लिया जा चुका है तथा इसकी घोषणा करने के साथ ही नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी किया जाना ही बाकी है. कहा गया है कि निवर्तमान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को दोबारा मौका नहीं मिलेगा. नये लोगों को जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर बहाल किया जायेगा. गौरतलब है कि जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी से ही रिक्त है और बोर्ड में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष नहीं होने की वजह से मैट्रिक व इंटर बोर्ड के परीक्षार्थियों की बीच उहापोह की स्थिति है. ज्ञात हो कि दोनों बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के हस्ताक्षर होतें हैं. जिसकी वजह से जैक बोर्ड द्वारा अबतक परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड को होल्ड पर रखा गया है. परंतु जैसे ही बोर्ड अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद नियुक्ति होगी. इसके दूसरे दिन ही एडमिट कार्ड ऑनलाइन अपलोड कर दिया जायेगा.

मामला नियुक्ति-पुनर्नियुक्ति का नहीं, बल्कि भीतरखाने जैक अध्यक्ष पद की लगाई जा रही है बोली-बाबूलाल मरांडी

इधर जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति नहीं होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि कुछ लोग पूर्व अध्यक्ष के पुनर्नियुक्ति के लिए पैरवी लगा रहे हैं. लेकिन स्कूली शिक्षामंत्री नए लोगों की नियुक्ति चाहते हैं. हेमंत सरकार का यह खेल नियुक्ति-पुनर्नियुक्ति का नहीं है. बल्कि भीतरखाने बोली लगवा कर जैक अध्यक्ष पद को बेचने का है. पहले तो सिर्फ बेरोजगार युवाओं को अपनी राजनीति का शिकार बनाते थे. लेकिन अब जैक अध्यक्ष पद के लिए भीतरखाने बोली लगवाकर स्कूली बच्चों को भी अपनी गंदी राजनीति में घसीट रहे हैं.

जैक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई है जनहित याचिका

वहीं झारखंड हाईकोर्ट में जैक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है. वित्तरहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से डा देवनाथ सिंह द्वारा वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह के माध्यम से याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि 18 जनवरी से जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पद खाली है. जबकि परीक्षाओं से संबंधित सभी तरह के गोपनीय कार्य अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है. ऐसी स्थिति में मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2025 की 11 फरवरी से शुरू होनेवाली परीक्षा पर ग्रहण लग सकता है.

11 फरवरी से मैट्रिक-इंटर बोर्ड की होनेवाली है परीक्षा

बोर्ड में अध्यक्ष पद रिक्त होने की वजह से 8वीं व 9वीं बोर्ड की परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 8वीं की परीक्षा 28 जनवरी व 9वीं की परीक्षा 29-30 जनवरी को होनेवाली थी. जबकि 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा 11 फरवरी, 11वीं बोर्ड की परीक्षा 6 से 8 मार्च, आकांक्षा की प्रवेश परीक्षा 9 मार्च, एनएमएमएस प्रवेश की परीक्षा 16 मार्च और इंटर वोकेशनल परीक्षा 5 मार्च को होनेवाली है.

The post बड़ा दावा: 5 तक नये जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद कर दी जायेगी नियुक्ति appeared first on Udit Vani.

Valley View के वाईस प्रिंसिपल को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने दी डॉक्टरेट की उपाधि
उदित वाणी, जमशेदपुर: वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेके पाण्डेय को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और कुलपति गुप्ता ने बसंत पंचमी के अवसर पर दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया.

शोध और मेहनत का फल

डॉ. पाण्डेय ने अपनी डॉक्टरेट डिग्री हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्राप्त की. उन्होंने गणित के एक कठिन विषय, “मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ डेवलपमेंट एंड परफॉर्मेंस ऑफ़ सिड्यूलिंग इन फज्जी एनवायरमेंट बाय यूजिंग ह्यूरिस्टिक एप्रोच” पर शोध प्रस्तुत किया. कुलपति ने उनकी शोध कार्य की सराहना की और कहा कि यह क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान है.

सकारात्मक सोच का महत्व

डॉ. पाण्डेय ने बताया कि उनकी रिसर्च बेहद चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन सकारात्मक सोच ने उन्हें कठिन समस्याओं को हल करने में मदद की. उन्होंने विश्वविद्यालय के डीन डॉ. एसके सिंह और डॉ. सुधीर गुप्ता का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन से यह रिसर्च सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ.

उन्होंने अपने स्कूल की प्रिंसिपल अलका मैम, अपने बच्चों निशी और जीतेश, पत्नी और मां के आशीर्वाद को इस उपलब्धि का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि यह उनके छात्रों की शुभकामनाओं के कारण ही संभव हुआ. उनका मानना है कि हौसले बुलंद हो तो मंजिल पाने में कोई अड़चन नहीं आ सकती.

भविष्य के प्रति उम्मीद

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि वे आज डॉ. जेके पाण्डेय कहलाने पर गर्व महसूस करते हैं. उनका विश्वास है कि उनकी रिसर्च समाज के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी. उल्लेखनीय है कि उनकी तीन रिसर्च पत्रिकाएँ यूजीसी में प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें ग्लोबल टीचिंग एक्सीलेंस के साथ बेस्ट मैथ टीचर का सम्मान भी मिल चुका है.

The post Valley View के वाईस प्रिंसिपल को उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने दी डॉक्टरेट की उपाधि appeared first on Udit Vani.

डॉ. ओम प्रकाश आनंद को समाजवादी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष और कोल्हान प्रभारी नियुक्त किया गया
उदित वाणी, आदित्यपुर: झारखंड की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी ने आदित्यपुर-2 निवासी डॉ. ओम प्रकाश आनंद को प्रदेश उपाध्यक्ष और कोल्हान प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी है. यह नियुक्ति हाल ही में लखनऊ स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई बैठक में की गई. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस निर्णय की घोषणा की गई.

डॉ. ओम प्रकाश आनंद का नया दायित्व

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार डॉ. ओम प्रकाश आनंद को झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष और कोल्हान प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस अवसर पर डॉ. आनंद के साथ पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और प्रो. जावेद अंसारी भी बैठक में उपस्थित थे.

बैठक में की गई चर्चा

लखनऊ कार्यालय में आयोजित बैठक में डॉ. ओम प्रकाश आनंद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से झारखंड की जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से 1932 के खतियान आधारित नागरिकता कानून में संशोधन की आवश्यकता को उठाया. साथ ही, डॉ. आनंद ने झारखंड की स्थानीय समस्याओं को लोकसभा में उठाने की आवश्यकता जताई और उच्चस्तरीय समाधान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से सहयोग का आग्रह किया.

अखिलेश यादव ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर समस्या के समाधान के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया.

नये दायित्व की अहमियत

इस नियुक्ति के बाद डॉ. ओम प्रकाश आनंद को झारखंड में समाजवादी पार्टी के विस्तार और पार्टी के एजेंडे को मजबूती से लागू करने का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है.

The post डॉ. ओम प्रकाश आनंद को समाजवादी पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष और कोल्हान प्रभारी नियुक्त किया गया appeared first on Udit Vani.

लक्ष्मी सुरेन बनी पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष, रंजीत यादव उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद पर रंजीत यादव को 16 और जॉन मिरन मुंडा को मिला 12 मत

उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज जिला परिषद सभागार में हुआ. नोआमुंडी भाग 2 की जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन अध्यक्ष और रंजीत यादव उपाध्यक्ष चुने गए हैं. अध्यक्ष का चुनाव बड़ा ही रोचक रहा. दोनों ही उम्मीदवारों को 14-14 मत मिले, इसके बाद लॉटरी के जरिए अंतिम निर्णय लिया जा सका.

उपाध्यक्ष के लिए रंजीत यादव को 16 और जॉन मिरन मुंडा को 12 मत मिले. जिला परिषद सभागार में सुबह 10:30 बजे उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई. इसके बाद चेयरमैन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. निवर्तमान अध्यक्ष लालमुनि पुरती और तीसरी बात नोआमुंडी भाग 2 से जिला परिषद सदस्य चुनी गई लक्ष्मी सुरेन ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मतदान के बाद मतगणना में दोनों ही उम्मीदवारों को 14-14 मत मिले.

फिर लॉटरी के जरिए चुनाव का अंतिम निर्णय लिया गया, जिसमें लक्ष्मी सुरेन जीत गई. उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया अपराहन 3:00 बजे शुरु हुई. सभी 28 सदस्यों ने मतदान किया. मतगणना के बाद परिणाम सामने आया. रंजीत यादव को 16 मत मिले, जबकि जान मिरन मुंडा को 12 मत.

इस तरह रंजीत यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. पिछले बार चेयरमैन के चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को 14-14 मत मिले थे, तब लॉटरी के जरिए लालमुनि पुरती को जीत हासिल हुई थी, लेकिन इस बार किस्मत ने लक्ष्मी सुरेन का साथ दिया. लालमुनि हार गई और लक्ष्मी सुरेन की किस्मत ने उनके सिर पर जीत का ताज रख दिया.

लक्ष्मी सुरेन लगातार तीन बार से जिला परिषद का चुनाव जीत रही हैं. जीतने के बाद उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर जिले के विकास के लिए काम किया जाएगा. जबकि हारने के बाद लालमुनि पुरती ने कहा कि इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया, लेकिन हम सब मिलकर जिले को विकास की ओर ले जाएंगे.

पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन और उपाध्यक्ष रंजीत यादव के निर्वाचित होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. लक्ष्मी सुरेन अध्यक्ष का पद टॉस के सहारे जबकि रंजीत यादव ने उपाध्यक्ष का पद दो मतों से जीता. नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का झामुमो ने सैफरॉन होटल में भव्य स्वागत किया.

स्वागत के मौके पर चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मझगांव के विधायक निरल पुरती, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज के अलावे झामुमो के समर्थक मौजूद थे. भाजपा और झामुमो अपने-अपने खेमे से जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए राजनीतिक दांवपेच में लगे हुए थे.

इस दांवपेच में अंतत: झामुमो ने अपने समर्थक प्रत्याशी को जीताकर बाजी मार लिया. पश्चिमी सिंहभूम जिले में झामुमो का परचम लहरा रहा है. ऐसे में अपने खेमे का जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाकर जिले में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. जबकि भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती की हार से भाजपा का किला ढह गया है.

पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो नए चेहरे चुनकर आए हैं. हालांकि जिला परिषद के लिए यह नाम नया नहीं है. लक्ष्मी सुरेन लगातार तीसरी बार नोआमुंडी भाग 2 से चुनाव जीती हैं, जबकि रंजीत यादव दूसरी बार मनोहरपुर भाग 2 से चुनाव जीते हैं. लक्ष्मी सुरेन नोआमुंडी बस्ती के मुंडा शंकरदेव सुरेन की बहन है.

इन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है. वही रंजीत यादव को उनके समाज सेवा के काम के लिए जाना जाता है. उनकी शिक्षा स्नातक तक हुई है. नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जीतने के बाद कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर यह कोशिश की जाएगी जिला परिषद को पूर्व की भांति सारे अधिकार और विभाग दिए जाएं.

इसके लिए सरकार स्तर पर भी कोशिश की जाएगी, ताकि पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को ज्यादा से ज्यादा योजनाएं मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके.

हारने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष लालमुनी पुरती ने दबंगई करने और महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवार चुनना सदस्यों का हक है लेकिन उन्हें इस अधिकार से वंचित किया गया. डरा धमका कर सदस्यों को वोट देने के लिए मजबूर किया गया.

The post लक्ष्मी सुरेन बनी पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष, रंजीत यादव उपाध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने आईआईएम अहमदाबाद का विजिट किया
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने बुधवार को देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थान इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद का विजिट किया. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील की एलडी टू की टीम वर्तमान में अहमदाबाद के दौरे पर है. शहनवाज आलम, टाटा वर्कर्स यूनियन के पहले नेता है, जिन्होंने आईआईएम अहमदाबाद का दौरा किया है. अहमदाबाद से फोन पर बताया कि सपना था कि आईआईएम अहमदाबाद को देखूं. आज वह सपना साकार हुआ. संस्थान के निदेशक एरोल डिसूजा ने इस विजिट को अरेंज कराने में अहम भूमिका निभाई. आलम ने संस्थान की कम्युनिकेशन टीम के साथ इन्टरैक्शन में टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल की समृद्ध विरासत के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि टाटा वर्कर्स यूनियन, सौ साल से ज्यादा की यूनियन हो गई. आजादी के पहले, आजादी के बाद और उदारीकरण के दौर में भी यूनियन और प्रबंधन के बीच बेहतर संबंध और तालमेल बना रहा. उन्होंने औद्योगिक संबंध की चर्चा की और बताया कि इस यूनियन से गांधी जी से लेकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तक जुड़े रहे हैं. शहनवाज आलम ने बताया कि सौ साल की यूनियन होने के बाद श्रम नियमों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है और अभी भी प्रबंधन और यूनियन ज्वाइंट कन्सलटेशन के आधार पर सारे समझौते करते हैं. उन्होंने कहा कि आईआईएम अहमदाबाद के कैंपस को देखना हेरिटेज बिल्डिंग से गुजरना होता है.

एमबीए कर रखा है आलम ने

शहनवाज आलम ने प्रबंधन की पढ़ाई कर रखी है. वे आईआईएम रांची और एक्सएलआरआई जमशेदपुर में प्रबंधन की कक्षाएं भी लेते हैं. साइंस ग्रेजुएट आलम टाटा स्टील ज्वाइन करने के बाद प्रबंधन की पढ़ाई की और फिलहाल पीएचडी कर रहे हैं. औद्योगिक संबंध पर उनकी विशेषज्ञता है.

The post टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने आईआईएम अहमदाबाद का विजिट किया appeared first on Udit Vani.