upgrade Archives - Udit Vani

SEBI की बड़ी तैयारी, म्यूचुअल फंड की लागत कम करने और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव का दिया प्रस्ताव
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने देश से मैनेज किए जाने वाले म्यूचुअल फंड्स में बड़े बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है. इनका उद्देश्य ब्रोकरेज की लागत कम करना, फीस डिस्क्लोजर को स्पष्ट करना और निवेशकों से शुल्क लेने के तरीके को सरल बनाना है.

1996 के म्यूचुअल फंड रेगुलेशंस की समीक्षा करने वाले एक नए कंसल्टेशन पेपर में, सेबी ने एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के लिए लागत संरचनाओं को कड़ा करने का सुझाव दिया है जिससे अधिक लाभ सीधे निवेशकों तक पहुंच सके.

सबसे बड़े प्रस्तावों में से एक ब्रोकरेज और लेनदेन लागत में भारी कटौती है जिससे म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना सस्ता हो जाएगा.

सेबी ने कैश मार्केट में होने वाले कारोबार के लिए ब्रोकरेज की सीमा को मौजूदा 12 आधार अंकों से घटाकर केवल 2 आधार अंकों (बीपीएस) पर रखने का सुझाव दिया है. डेरिवेटिव्स के लिए, यह सीमा 5 आधार अंकों से घटाकर केवल 1 आधार अंक कर दी जाएगी.

सेबी का एक अन्य बड़ा कदम अतिरिक्त 5 आधार अंक के खर्चे को हटाना है जिसे एएमसी को 2018 से अपने कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) पर वसूलने की अनुमति दी गई थी.

इस बदलाव को संतुलित करने के लिए, सेबी ने ओपन-एंडेड सक्रिय स्कीमों के लिए बेस टोटल एक्सपेंस रेश्यो (टीईआर) स्लैब में 5 बीपीएस की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है.

एक्सपेंस डिस्क्लोजर को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए, सेबी ने सुझाव दिया है कि टैक्स और सरकारी शुल्कों, जैसे सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी), गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) और स्टांप शुल्क, को म्यूचुअल फंड एक्सपेंस रेश्यो में शामिल नहीं किया जाना चाहिए.

इसके बजाय, इन्हें अलग से दिखाया जाएगा और सीधे निवेशकों से वसूला जाना चाहिए. इसका मतलब है कि अब टीईआर केवल वही दर्शाएगा जो फंड मैनेजर निवेशकों के एसेट मैनेजमेंट के लिए लेते हैं, जबकि टैक्स को एक अलग लागत के रूप में दिखाया जाएगा.

सेबी ने एक वैकल्पिक प्रदर्शन-आधारित टीईआर फ्रेमवर्क शुरू करने का भी प्रस्ताव दिया है. इससे एएमसी अपने फंड के प्रदर्शन के आधार पर अधिक या कम शुल्क ले सकेंगे.

इसके अतिरिक्त, सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) से संबंधित सभी खर्च (यूनिटों के आवंटन तक) एएमसी कंपनी द्वारा वहन किए जाएं, न कि स्कीम द्वारा, इससे निवेशकों के लिए लागत कम होगी.

इस कदम का उद्देश्य अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करना और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन सुधारों को लागू किया जाता है, तो ये भारत के लाखों निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड निवेश को अधिक पारदर्शी, लागत प्रभावी और उचित बना सकते हैं.

(आईएएनएस)

The post SEBI की बड़ी तैयारी, म्यूचुअल फंड की लागत कम करने और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव का दिया प्रस्ताव appeared first on Udit Vani.

Railway News : नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, रेलवे ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला
उदित वाणी, नई दिल्ली : नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ काफी आरामदायक होगा और सभी आयु वर्ग के लोग आसानी से इस तक पहुंच पाएंगे. यह जानकारी काइनेट में वंदे भारत प्रोजेक्ट के निदेशक निशुंक गर्ग ने बुधवार को दी.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए निशुंक गर्ग ने बताया कि आमतौर यात्रियों के मन में धारणा होती है कि अपर बर्थ आरामदायक नहीं होता है और इस तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी चीज को ध्यान में रखते हुए, हमने नई वंदे भारत स्लीपर को डिजाइन किया है.

उन्होंने आगे बताया कि इसमें अपर बर्थ तक पहुंचने वाली सीढ़ी को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह आरामदायक हो.

गर्ग ने बताया कि पहली ही ट्रेन से ही यह फीचर सभी यात्रियों को देखने को मिलेगा और हमारा लक्ष्य अगले साल पहली ट्रेन डिलीवर करना है, जिस पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

काइनेट में वंदे भारत प्रोजेक्ट के चीफ डिजाइनर एवगेनी मास्लोव ने कहा कि हमारे डिजाइन का लक्ष्य एक नेक्स्ट लेवल की आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है. हमारा मानना है कि वंदे भारत वास्तव में देश के लिए एक काफी महत्वपूर्व प्रोजेक्ट है और हमने यहां पर वंदे भारत को लेकर अपना विजन दिखाया है और बताया कि वंदे भारत भविष्य में कैसी दिखेगी.

काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस, रूस की सबसे बड़ी रोलिंग स्टॉक निर्माता कंपनी सीजेएससी ट्रांसमाशहोल्डिंग और भारत की सरकारी कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है. यह साझेदारी वंदे भारत प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए स्थापित की गई थी, जिसमें 1,920 स्लीपर कोच (120 ट्रेनसेट) का डिजाइन और निर्माण और 35 वर्षों की अवधि तक उनका रखरखाव शामिल है.

(आईएएनएस)

The post Railway News : नई वंदे भारत स्लीपर में अपर बर्थ तक जाने में नहीं होगी कोई परेशानी, रेलवे ने सीढ़ी के डिजाइन को बदला appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : TMH के कैथ लैब में में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक CTVS सेंटर
* चीफ कंसल्टेंट तथा हेड– हृदय रोग विभाग, टाटा मेन हॉस्पिटल

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) जमशेदपुर के इतिहास में 3 मार्च 2015 एक मील का पत्थर साबित हुआ, जिस दिन समर्पित कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब (कैथ लैब) की शुरुआत हुई. यह महज़ एक नई चिकित्सा सुविधा नहीं थी, बल्कि एक संकल्प था—जमशेदपुर और आसपास के लोगों को ऐसा हृदय उपचार उपलब्ध कराना, जिसकी कल्पना कभी दूर की बात लगती थी.

उस दिन से शुरू हुई यह यात्रा सिर्फ तकनीकी प्रगति की नहीं, बल्कि करुणा, विश्वास और समर्पण की थी. आज जब कैथ लैब अपने 10 गौरवपूर्ण वर्षों का उत्सव मना रही है, हम न केवल उन असंख्य ज़िंदगियों को याद कर रहे हैं जिन्हें इसने नई उम्मीद दी, बल्कि उन तमाम पलों को भी सराह रहे हैं, जो टीम भावना, अथक परिश्रम और चिकित्सा उपलब्धियों की गवाही देते हैं.

इनका रहा योगदान

यह सब कुछ संभव नहीं हो पाता अगर उन लोगों का विश्वास और समर्थन न होता, जिन्होंने इस नींव को आकार दिया. इसके पीछे जो प्रेरणास्रोत रहे, वे थे एच एम. नेरुरकर, उस समय टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर, जिनकी दूरदर्शिता ने इस पहल को दिशा दी. टीवी नरेंद्रन, वर्तमान सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जिनके निरंतर प्रोत्साहन और समर्थन से यह सपना साकार हो सका. सुनील भास्करन, तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज, ने इस परियोजना को प्रशासनिक गति दी. एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. मधुधनन और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. जी. रामदास, दोनों पूर्व जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, ने प्रणाली और लोगों को एकसाथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिससे यह सपना साकार हो सका.

डॉ.विजया भारत की कल्पना थी

डॉ. विजया भारत, टीएमएच की पहली हेड ऑफ कार्डियोलॉजी, ने न केवल कैथ लैब की कल्पना की, बल्कि इसे साकार करने के लिए अथक परिश्रम किया. वहीं, केयर हॉस्पिटल्स के मार्गदर्शक डॉ. बी. सोमा राजू, डॉ. नरसिम्हन, डॉ. राजीव मेनन और डॉ. स्वरूप भराड़ी—ने हमें अपने पैरों पर खड़ा होने में अमूल्य सहयोग प्रदान किया.

पहले साल में ही एक हजार मामले देखे गए

कैथ लैब ने अपनी स्थापना के पहले ही वर्ष में 1,000 से अधिक मामलों का सफलतापूर्वक संचालन कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. आज सालाना 2,600 से अधिक जटिल हृदय ऑपरेशन किए जाते हैं, जिनमें लगभग 1,400 एंजियोग्राफी, 750 एंजियोप्लास्टी और 300 पेसमेकर इम्प्लांट शामिल हैं. चाहे कैथ लैब में लगी आग जैसी आकस्मिक आपदा हो या कोविड-19 महामारी जैसी वैश्विक चुनौती—हमारी टीम कभी नहीं रुकी, कभी नहीं थकी.

तकनीक में आगे

हमारी सफलता के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक रहा है — नवीनतम तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की हमारी प्रतिबद्धता. आज हम जिन अत्याधुनिक तकनीकों का नियमित रूप से उपयोग कर रहे हैं, उनमें शामिल हैं — इंट्रावास्कुलर अल्ट्रासाउंड और ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी) जैसी उन्नत इमेजिंग तकनीकें, रोटेशनल और ऑर्बिटल अथेरेक्टमी जैसे जटिल और कैल्सिफाइड धमनियों के इलाज हेतु नवाचार और इंट्रावास्कुलर लिथोट्रिप्सी (आईवीएल), जिसे झारखंड में पहली बार टाटा मेन हॉस्पिटल ने शुरू किया.

इन-हाउस इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सुविधाएं

हम झारखंड का एकमात्र ऐसा केंद्र हैं, जहां इन-हाउस इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें ईपी स्टडी और रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन शामिल हैं. हम नियमित रूप से उन्नत पेसमेकर और अन्य हृदय संबंधी डिवाइसेज़ का प्रत्यारोपण करते हैं, जिनमें कंडक्शन सिस्टम पेसिंग जैसे हिज़ बंडल और लेफ्ट बंडल ब्रांच पेसिंग, साथ ही हृदय की धड़कनों की सामान्य लय में गड़बड़ी से पीड़ित मरीजों के लिए एलओटी, सीआरटी और एलओटी एआईसीडी जैसे उन्नत उपकरण शामिल हैं. इसके अलावा हमारे यहां एक समर्पित डिवाइस क्लिनिक भी संचालित होता है, जो पेसमेकर लगाए गए मरीज़ों की निगरानी और समग्र देखभाल सुनिश्चित करता है. और अब एक नई दिशा में अग्रसर होते हुए हमने पेरिफेरल वस्कुलर इंटरवेंशन की प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी हैं. ये उपचार हृदय से परे शरीर की अन्य धमनियों—जैसे पैरों और गुर्दों की रक्तवाहिनियों से जुड़ी बीमारियों के लिए किए जाते हैं. यह हमारे क्लिनिकल क्षितिज के एक महत्वपूर्ण विस्तार को दर्शाता है. इस पहल ने एक बड़ी बाधा को दूर किया है. अब मरीजों को उन्नत उपचार के लिए दूर के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता. उन्हें विशेषज्ञ देखभाल, अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण इलाज अब यहीं, अपने घर के पास ही उपलब्ध हो रहा है.

2023 साल रहा मील का पत्थर

वर्ष 2023 में हमने एक नई शैक्षणिक उड़ान भरी — डॉएनबी कार्डियोलॉजी कार्यक्रम की शुरुआत के साथ. यह सुपर-स्पेशियलिटी शिक्षण कार्यक्रम न केवल उभरते हृदय रोग विशेषज्ञों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करता है, बल्कि उन्हें जटिल और विविध केस प्रोफाइल के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी देता है. यहां हमारे रेज़िडेंट्स को सोचने, सवाल पूछने, शोध करने और अपने विचारों को प्रकाशित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे चिकित्सा विज्ञान में ज्ञान के संवाहक बनें, सिर्फ अनुयायी नहीं. हमारे कदम यहीं नहीं थमते. हम लगातार भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. जल्द ही हम एक अत्याधुनिक सीटीवीएस सेंटर शुरू करने जा रहे हैं, जो हृदय शल्य चिकित्सा में उत्कृष्टता का नया अध्याय होगा. स्ट्रक्चरल हार्ट डिज़ीज़ के इलाज के लिए TAVR और MitraClip जैसी उन्नत प्रक्रियाएं शुरू की जा रही हैं. बच्चों के लिए इंटरवेंशनल पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी सेवाओं की शुरुआत और 3डी मैपिंग से युक्त अत्याधुनिक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सेवाओं की भी योजना तैयार है.

समग्र हॉर्ट सेंटर बनाने का सपना

हमारा सपना है एक ऐसा समग्र हार्ट सेंटर बनाना, जो केवल उपचार न करे, बल्कि चिकित्सा करे, जो केवल जीवन बचाए नहीं, बल्कि उन्हें बदल दे. एक ऐसा केंद्र जहां तकनीक हो, करुणा हो, और हर मरीज़ को उम्मीद, गरिमा और एक नया जीवन मिले.और जब हम आगे की ओर देखते हैं, तो हमें पूरा विश्वास है. हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियां अभी सामने आनी बाकी हैं. मिलकर, हम हृदय रोग उपचार के भविष्य का निर्माण करते रहेंगे, हर धड़कन के साथ, हर जीवन के लिए, हर दिन.

The post Jamshedpur : TMH के कैथ लैब में में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक CTVS सेंटर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : स्वर्णरेखा एक्सप्रेस अब LHB कोच से दौड़ेगी, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
उदित वाणी, जमशेदपुर : यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाने की दिशा में रेलवे ने एक और कदम बढ़ाया है. दिनांक 25 मई 2025 से 13301/13302 धनबाद-टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का संचालन अब पारंपरिक आईसीएफ कोच के बजाय अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा. रेलवे ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

सात कोच वाली होगी एलएचबी रेक

एलएचबी रेक में 1 वातानुकूलित कुर्सीयान कोच और 6 साधारण/गैर-वातानुकूलित कुर्सीयान कोच होंगे. इस परिवर्तन से यात्रियों को अधिक संरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

एलएचबी कोच की विशेषताएं

एलएचबी कोच स्टेनलेस स्टील से निर्मित होते हैं जो हल्के, मजबूत एवं उच्च गति के अनुकूल होते हैं. इनमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, सीबीसी कपलिंग, एंटी-क्लाइम्बिंग तकनीक, शानदार आंतरिक सज्जा और बेहतर सस्पेंशन व शौचालय की सुविधा होती है. इससे यात्रा न केवल आरामदायक बल्कि ज्यादा सुरक्षित भी होती है.

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर दिनांक 24 मई से 4 जून 2025 तक निम्नलिखित ट्रेनों का पुनदाग स्टेशन पर 1 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा—

क्र. गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम आगमन प्रस्थान

1. 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 07:27 07:28

2. 13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 18:49 18:50

3. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 22:14 22:15

4. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 08:02 08:03

जिवनाथपुर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित

प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं—

निरस्त ट्रेनें:

क्र. गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम तिथि

1. 13345 वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी एक्स. 27.05.25, 28.05.25

2. 13346 सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्स. 28.05.25, 29.05.25

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

13343 वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी: 21 से 26 मई तक वाराणसी से 45 मिनट देरी से चलेगी.

13345 वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी: 21 से 26 मई तक वाराणसी से 45 मिनट देरी से चलेगी.

फिरोजपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से रूट परिवर्तन

संतलपुर-अमृतसर खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निम्न ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है—

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें:

क्र. ट्रेन संख्या ट्रेन नाम परिवर्तित मार्ग तिथि

1. 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस अमृतसर-तरनतारन-ब्यास 06.06.25, 11.06.25

2. 12379 सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस ब्यास-तरनतारन-अमृतसर 13.06.25

3. 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस ब्यास-तरनतारन-अमृतसर 14.06.25, 17.06.25

पुनर्निर्धारित ट्रेनें:

12380 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस:

08.06.25 को 35 मिनट देरी से

22.06.25 को 25 मिनट देरी से चलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें.

The post Jamshedpur : स्वर्णरेखा एक्सप्रेस अब LHB कोच से दौड़ेगी, यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर appeared first on Udit Vani.