UP Census Schedule. Archives - Udit Vani

जनगणना 2027: दिल्ली समेत 5 राज्यों में मकान सूचीकरण शुरू, 4 राज्यों में स्व-गणना की भी शुरुआत
उदित वाणी, नई दिल्ली:  देशव्यापी जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में राजधानी दिल्ली समेत देश के 5 राज्यों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (एचएलओ) का फील्ड कार्य शुरू हो गया है. इसके साथ ही, रविवार को चार राज्यों में स्व-गणना का भी शुरुआत हुआ हुआ है. रविवार से जिन राज्यों में मकानों की गणना (एचएलओ) का फील्ड कार्य शुरू हुआ है, उनमें राजस्थान, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली (एमसीडी क्षेत्र) शामिल हैं. हालांकि, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में मकान सूचीकरण का काम पहले से जारी है.

वहीं, रविवार से गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी में स्व-गणना (एसई) सुविधा शुरू हो गई है, जो 31 मई तक उपलब्ध रहेगी. इन राज्यों में संबंधित मकानसूचीकरण व मकानों की गणना का फील्ड कार्य 1 जून से 30 जून तक संचालित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में भी स्व-गणना सुविधा जारी है, जो 21 मई तक चलेगी. इसके बाद 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण का फील्ड कार्य किया जाएगा.

इससे पहले, 16 अप्रैल से 15 मई तक अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में, दिल्ली के एनडीएमसी और कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है.

जनगणना कार्यों में पहली बार शुरू की गई स्व-गणना सुविधा को जनता से उत्साहजनक रिस्पांस मिल रहा है. 25 राज्यों में आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अब तक 1.44 करोड़ से अधिक परिवार स्व-गणना पूरी कर चुके हैं. यह पहल जनगणना कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और निवासियों को जनगणना प्रक्रिया में सुविधाजनक एवं सुरक्षित रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करती है.

स्व-गणना पूरी करने वाले लोगों से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुरोध किया है कि वे स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें और घर आकर जांच करने वाले अधिकारी के साथ उसे शेयर करें, ताकि एचएलओ प्रक्रिया पूरी की जा सके. जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं की है, उन्हें सर्वे अधिकारियों की ओर से घर-घर जाकर सम्मिलित किया जाएगा.

गौरतलब है कि जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यमों के उपयोग के साथ आयोजित की जा रही है, जबकि व्यापक और सटीक कवरेज सुनिश्चित करने के लिए पारंपरिक घर-घर जाकर गणना की प्रक्रिया भी जारी रहेगी. फील्ड विजिट के दौरान प्रगणक (सर्वे अधिकारी) एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप से डेटा एकत्र कर रहे हैं.

The post जनगणना 2027: दिल्ली समेत 5 राज्यों में मकान सूचीकरण शुरू, 4 राज्यों में स्व-गणना की भी शुरुआत appeared first on Udit Vani.