UCIL Archives - Udit Vani

Jharkhand : UCIL में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
उदित वाणी, रांची : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), झारखंड ने मेडिकल ऑफिसर के कुल दो पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

यूसीआईएल की ओर से जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वाक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 80,500 से 1,20,600 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. वहीं, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 64 साल निर्धारित की गई है.

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री के साथ प्रतिष्ठित अस्पताल में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. वहीं, संबंधित क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री और एएफआईएच योग्यता वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी.

वाक-इन-इंटरव्यू का आयोजन शुक्रवार 17 अप्रैल को सुबह 09.30 बजे से ‘यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), डाकघर पता: जादुगुडा माइंस, जिला: सिंहभूम (पूर्व), झारखंड – 832102’ पते पर किया जाएगा. ऐसे में जो भी इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और आवेदन फॉर्म को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है.

एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूसीआईएल, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और इंटरव्यू के लिए केंद्र पर याद से साथ ले जाएं.

बता दें, यूसीआईएल ने झारखंड में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती निकालने के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (सिविल) सहित कई पदों के लिए अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी अधिसूचना चेक कर सकते हैं.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : UCIL में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन appeared first on Udit Vani.

UCIL में तकनीकी निदेशक पद के लिए चार अधिकारियों ने ठोकी दावेदारी
उदित वाणी, जादूगोड़ा: यूरैनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में तकनीकी निदेशक के महत्वपूर्ण पद के लिए कंपनी के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदन किया है. यह पद पिछले एक वर्ष से खाली पड़ा हुआ है, जिसके कारण अब इसकी नियुक्ति प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है.

एक साल से खाली है पद, CMD के पास अतिरिक्त प्रभार:

यूसीआईएल (UCIL) के निवर्तमान तकनीकी निदेशक मनोज कुमार को पद से हटाए जाने के बाद से यह पद रिक्त है. फिलहाल कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन आनंद राव ही इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. लंबे समय से पद खाली रहने के कारण संगठनात्मक कार्यों पर भी असर पड़ने की चर्चा रही है.

ये अधिकारी हैं प्रमुख दावेदार:

तकनीकी निदेशक पद के लिए जिन अधिकारियों ने आवेदन किया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

तुरामडीह माइंस के यूनिट हेड चंचल मन्ना

तुम्मरापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट के यूनिट हेड सुमन सरकार

आर. के. मिश्रा (सिविल हेड)

पूर्व तकनीकी निदेशक सह महाप्रबंधक मनोज कुमार

बताया जा रहा है कि चंचल मन्ना का नाम इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. वे पूर्व में भी इस पद के लिए साक्षात्कार दे चुके हैं, हालांकि तब उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी.

देशभर से आए दर्जनों आवेदन:

इस पद के लिए पात्रता के तहत अन्य सार्वजनिक उपक्रमों में महाप्रबंधक स्तर पर कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं. इसी के चलते देशभर से दर्जनों आवेदन लोक उपक्रम चयन बोर्ड (पीईएसबी), नई दिल्ली में जमा हुए हैं.

मनोज कुमार की दावेदारी पर सवाल:

इस नियुक्ति प्रक्रिया की सबसे दिलचस्प बात यह है कि पूर्व तकनीकी निदेशक मनोज कुमार ने भी दोबारा आवेदन किया है. हालांकि, उनके पिछले कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार, परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा उनके कार्यों में कथित निष्क्रियता तथा एक महिला अधिकारी द्वारा पूर्व सीएमडी डॉ. संतोष सतपति पर लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले में उनकी भूमिका की जांच जारी है.

साक्षात्कार में हो सकते हैं कड़े सवाल:

सूत्रों की मानें तो चयन प्रक्रिया के दौरान मनोज कुमार को कई महत्वपूर्ण सवालों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे:

उन्हें तकनीकी निदेशक पद से हटाकर पुनः महाप्रबंधक क्यों बनाया गया?

विवादित प्रकरणों में उनकी क्या भूमिका रही?

पद से हटाए जाने के बाद भी उन्होंने आवास और कार्यालय का उपयोग क्यों जारी रखा?

इन सवालों के संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही उनकी पुनर्नियुक्ति पर विचार संभव माना जा रहा है.

किसके नाम पर बनेगी सहमति?

चयन बोर्ड के सामने अब यह चुनौती होगी कि वह अनुभव, योग्यता और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किस उम्मीदवार पर सहमति बनाता है. चंचल मन्ना, सुमन सरकार और आर. के. मिश्रा के नाम भी मजबूत दावेदारों के रूप में देखे जा रहे हैं.

फैसले में लग सकता है समय, कर्मचारियों की नजरें बोर्ड पर:

तकनीकी निदेशक जैसे अहम पद पर नियुक्ति का निर्णय आने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं. फिलहाल यूसीआईएल के कर्मचारियों की निगाहें लोक उपक्रम चयन बोर्ड के फैसले पर टिकी हुई हैं.

(UCIL Recruitment, Uranium Corporation of India Limited, Technical Director UCIL, PESB Interviews, Chanchal Manna, Manoj Kumar UCIL controversy, UCIL Director Technical vacancy 2026, Candidates for UCIL Technical Director, Jaduguda news today, Uranium Corporation of India board appointments.)

The post UCIL में तकनीकी निदेशक पद के लिए चार अधिकारियों ने ठोकी दावेदारी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: UCIL विस्थापितों के पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश, 80 परिवारों के लिए 12 एकड़ भूमि की आवश्यकता
जमशेदपुर : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित रैयतों के पुनर्वास की प्रक्रिया को अब गति मिलने वाली है. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अर्णव मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मौजा-भाटिन और टोला-चाटिकोचा के विस्थापितों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

विस्थापितों की संख्या बढ़कर हुई 80, 12 एकड़ भूमि की तलाश

बैठक में जानकारी दी गई कि यूसीआईएल माइंस के टेलिंग पोंड (थर्ड स्टेज) के लिए अधिग्रहित भूमि के कारण शुरुआत में 60 परिवार प्रभावित थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 80 हो गई है. इन परिवारों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए लगभग 12 एकड़ भूमि की आवश्यकता है.

धोबनी, भाटिन और बेनासोल विकल्प के रूप में चिन्हित

पुनर्वास के लिए प्रशासन ने मौजा-धोबनी, मौजा-भाटिन और मौजा-बेनासोल को विकल्प के रूप में चुना है.

• धोबनी का प्लान: मौजा-धोबनी में 45 विस्थापित परिवारों को प्रति परिवार 12 डिसमिल भूमि आवंटित करने की योजना है.

• रुकावटें: स्थानीय स्तर पर कुछ आपत्तियों के कारण यह प्रक्रिया अब तक लंबित है, जिसे दूर करने के लिए एसडीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं.

प्रशासन का निर्देश: मूलभूत सुविधाओं और भावनाओं का रखें ध्यान

SDO अर्णव मिश्रा ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पुनर्वास स्थलों पर पथ, पेयजल और विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता पर हों. उन्होंने यांत्रिकी विभाग को जल्द से जल्द प्रोजेक्ट का प्रारूप और प्राक्कलन (Estimate) सौंपने का निर्देश दिया.

“पुनर्वास प्रक्रिया में ग्रामीणों की जायज मांगों और उनकी सामाजिक भावनाओं का पूरा सम्मान होना चाहिए. यूसीआईएल और स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय से इस कार्य को संतुलित रूप से जल्द पूरा करें.” -अर्णव मिश्रा, SDO धालभूम

बैठक में मुसाबनी और पोटका के बीडीओ, भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता और यूसीआईएल के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

(यूसीआईएल विस्थापित पुनर्वास बैठक, एसडीओ धालभूम अर्णव मिश्रा, भाटिन चाटिकोचा विस्थापित न्यूज, UCIL टेलिंग पोंड विस्थापन, जमशेदपुर भू-अर्जन समाचार, धोबनी पुनर्वास योजना, UCIL Displaced Families Rehabilitation, SDO Dhalbhum Arnab Mishra News, Jamshedpur UCIL Mines Tailings Pond, Rehabilitation of Bhatu-Chatikocha villagers, Musabani Potka BDO meeting)

The post जमशेदपुर: UCIL विस्थापितों के पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश, 80 परिवारों के लिए 12 एकड़ भूमि की आवश्यकता appeared first on Udit Vani.

नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम खत्म, विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति
उदित वाणी, जमशेदपुर : यूसिल नरवा पहाड़ माइंस में सात दिनों से चले आंदोलन का पटाक्षेप हो गया. मंगलवार को धालभूम एसडीओ कार्यालय में पोटका विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता सफल रही. सहमति बनते ही माइंस गेट का जाम खत्म हो गया और बी शिफ्ट से उत्पादन कार्य शुरू हो गया.

तत्काल 8 की भर्ती, 120 का नियोजन होगा

एसडीओ के समक्ष यूसिल प्रबंधन ने डेथ केस में तत्काल 8 लोगों की नियुक्ति और रिटायरमेंट/वीआरएस विस्थापितों के आश्रितों के आवेदन 20 जनवरी 2026 तक लेकर बोर्ड अप्रूवल के बाद 120 लोगों का नियोजन करने पर सहमति जताई. विस्थापित कमेटी अध्यक्ष बुधराई किस्कू ने इसकी पुष्टि की.

2014-23 समझौतों पर आधारित आंदोलन

बुधराई किस्कू ने बताया कि 2014 व 2023 के समझौतों में डेथ केस, पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी और सालाना 8 नियुक्तियां शामिल थीं. इन्हीं मांगों पर 12 जनवरी से गेट जाम कर कार्य ठप किया गया था. रविवार की बैठक रद्द होने के बाद सोमवार को एसडीओ कार्यालय में वार्ता हुई.

विधायक सरदार ने दिलाई भरोसे की गारंटी

विधायक संजीव सरदार ने कहा, “विस्थापितों के हक से कोई समझौता नहीं. प्रबंधन तय समय में सहमति लागू करे, वरना मैं निगरानी करूंगा. विकास के साथ पुनर्वास हमारी प्राथमिकता है.” पोटका सीओ निकिता बाला भी बैठक में मौजूद रहीं.

बैठक में उपस्थित: यूसिल से डीजीएम माहली, जीएम राकेश कुमार, गिरीश गुप्ता, एस.के. सेन गुप्ता. विस्थापित कमेटी से बुधराई किस्कू, मोचीराम सोरेन, राज दोहा प्रधान युवराज टुडू, हाड़तोपा प्रधान पर्वत किस्कू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, बुढ़न मुर्मू सहित अन्य.

The post नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम खत्म, विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR के तीनों जेलों को UCIL ने दीं तीन एंबुलेंस
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के तीन प्रमुख जेलों घाघीडीह मंडल कारा, साकची और घाटशिला में कैदियों की बढ़ती संख्या और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन के पहल पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपने सीएसआर मद से तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं. शनिवार को यूसीआईएल प्रबंधन ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एंबुलेंस की चाबियां सौंपीं.

उपायुक्त ने तीनों एंबुलेंस संबंधित काराध्यक्षों को सुपुर्द करते हुए कहा कि इन वाहनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि किसी भी बीमार कैदी को समय पर उपचार मिल सके. उन्होंने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कई बार कैदियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल या रांची ले जाना पड़ता है, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

सीएसआर के तहत मिली इन एंबुलेंसों से अब कैदियों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना आसान होगा और इलाज में होने वाली देरी को काफी हद तक रोका जा सकेगा. handed‐over कार्यक्रम के दौरान यूसीआईएल प्रबंधन के अधिकारी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे.

The post JAMSHEDPUR के तीनों जेलों को UCIL ने दीं तीन एंबुलेंस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur News : Tata Steel UISL ने लॉन्च किया “स्वच्छ उत्सव 2025 – ज़ीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता” और पुष्प अपशिष्ट प्रबंधन पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर : “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान के अंतर्गत, Tata Steel UISL ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के सहयोग से “स्वच्छ उत्सव 2025 – ज़ीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता” एवं एक अनूठी पुष्प अपशिष्ट प्रबंधन पहल की शुरुआत की है. इन पहलों का उद्देश्य शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है.

ज़ीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता के अंतर्गत दुर्गा पूजा पंडालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे:

* सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें,

* कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें, और

* रीड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल के सिद्धांतों को अपनाएँ.

इस प्रतियोगिता में विशेष समिति द्वारा पंडालों का मूल्यांकन स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक-फ्री पहल और पर्यावरण-अनुकूल सजावट जैसे मानकों पर किया जा रहा है. श्रेष्ठ पंडालों को विजेता घोषित कर सम्मानित किया जाएगा.

इस वर्ष कई पंडालों ने पूर्ण ज़ीरो वेस्ट मॉडल पर आधारित सजावट की है, जो समुदाय के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है.

इसी अभियान के अंतर्गत, Tata Steel UISL ने पुष्प अपशिष्ट प्रबंधन पहल भी शुरू की है. इसके तहत शहर में 10 विशेष वाहन मंदिरों और पंडालों से फूलों का अपशिष्ट एकत्र करेंगे. इन फूलों से जैविक खाद और अन्य उपयोगी उत्पाद बनाए जाएँगे, जिससे शहर में सतत कचरा प्रबंधन और परिपत्र अर्थव्यवस्था (Circular Economy) को और मजबूती मिलेगी.

इन पहलों के माध्यम से Tata Steel UISL ने एक बार फिर अपने स्वच्छ, हरित और सतत जमशेदपुर के संकल्प को सशक्त किया है.

The post Jamshedpur News : Tata Steel UISL ने लॉन्च किया “स्वच्छ उत्सव 2025 – ज़ीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता” और पुष्प अपशिष्ट प्रबंधन पहल appeared first on Udit Vani.

UCIL के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव पहुंचे जादूगोड़ा, यूनियन अध्यक्ष बाबू लाल सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत
उदित वाणी, जादूगोड़ा : यूसिल के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव आज दोपहर दो बजे यूसिल गेस्ट हाउस पहुंचे जहां यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बाबू लाल सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका किया स्वागत .दोनों के बीच पांच मिनट की मुलाकात में कंपनी को आगे ले जाने पर चर्चा हुई. इस मौके पर यूनियन की ओर से महासचिव रमेश माझी, रघु टुडू वही कंपनी की ओर से यूसिल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

यहां बताते चले कि कंपनी के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव शिष्टाचार मुलाकात करने झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन भी यूसिल की जादूगोड़ा अतिथि गृह शाला पहुंचे थे व काफी इंतजार के बाद श्री राव के आने में देरी को लेकर निराश होकर वापस लौट गए. इस बाबत पूछे जाने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि यूसिल के नए सीएमडी श्री राव से यूसिल कर्मियों की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने पहुंचे थे .उनके जादूगोड़ा आगवन में देरी को लेकर अगले तीन दिन बाद दोबारा मिलने का कार्यक्रम तय करेंगे.

इस दौरान घाटशिला में होने वाले उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली व इशारे _ इशारे में ही इस सवाल से बचते दिखे पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन. इसके पूर्व घाटशिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह से संभावित चुनाव को लेकर बंद कमरे में मंथन किया व चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया.

The post UCIL के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक डॉ कंचम आनंद राव पहुंचे जादूगोड़ा, यूनियन अध्यक्ष बाबू लाल सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत appeared first on Udit Vani.

UCIL Labour Union और UCIL प्रबंधन के बीच बैठक
उदित वाणी, जमशेदपुर : यूसिल लेबर यूनियन और यूसिल प्रबंधन के बीच मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों के कई मुद्दों पर चर्चा हुई. यूनियन ने कर्मचारियों के वार्षिक प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की मांग की. यूसिल लेबर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने प्रस्ताव रखा कि कर्मचारियों को दी जाने वाली वार्षिक प्रोत्साहन राशि में प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए. इसके अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का ब्लॉक वर्ष अक्टूबर-सितंबर से बदलकर अप्रैल-मार्च करने का सुझाव भी दिया गया.

चिकित्सा सुविधा में संशोधन

बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को चिकित्सा सुविधा केवल टाटानगर अस्पताल तक सीमित रहेगी. कर्मचारियों के लिए वर्दी की मांग की गई.यूनियन ने सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए वर्दी (यूनिफॉर्म) उपलब्ध कराने की मांग रखी.स्थानीय भू-विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता का आग्रह किया गया कि स्थानीय भू-विस्थापित लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता दी जाए, जिससे सामाजिक और स्थानीय संतुलन बना रहे. उप महाप्रबंधक (पी एंड आईआरएस) आरके सिंह ने सभी उठाए गए मुद्दों पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सभी मांगों पर उच्च अधिकारियों को सूचित कर आगे की कार्यवाही की जाएगी. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा दोनों पक्षों ने आपसी संवाद एवं समाधान की भावना के साथ मुद्दों पर चर्चा की. आगामी बैठकों में इन बिंदुओं पर ठोस निर्णय की उम्मीद की जा रही है.

The post UCIL Labour Union और UCIL प्रबंधन के बीच बैठक appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : यूरेनियम ढो रही UCIL की हाइवा ने रौंदी भैंसे, सात घंटे तक जाम से ठप रहा जादूगोड़ा-टाटा मार्ग
उदित वाणी, जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-टाटा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की अयस्क ढोने वाली हाइवा ने जादूघुटू के पास तीन भैंसों को रौंद दिया. इसमें एक भैंसा मौके पर ही मारा गया जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना के विरोध में धोबनी गांव के ग्रामीण, बूढ़ान उरांव और एच. बास्के के नेतृत्व में, मुआवजे की मांग को लेकर उग्र हो गए. उन्होंने जादूगोड़ा-नरवा पहाड़ मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया और ढाई लाख रुपये के मुआवजे की मांग की. जाम की वजह से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्री घंटों परेशान होते रहे.

पुलिस ने की मध्यस्थता, निकला समाधान

मौके पर पहुंचे जादूगोड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी आनंद मरांडी ने हाइवा मालिक के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कराई. बातचीत के बाद यह तय हुआ कि मृत भैंसे की कीमत दी जाएगी या उसके बदले में एक नया भैंसा प्रदान किया जाएगा. इसके बाद सुबह करीब 11 बजे सड़क जाम समाप्त हुआ.

चालक फरार, हाइवा मालिक सुंदरनगर निवासी

घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को पास के पेट्रोल पंप में छोड़कर फरार हो गया. बताया गया कि यह हाइवा सुंदरनगर निवासी अरविंद सिंह का है. घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है और वे UCIL से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

जाम ने रोकी रफ्तार, ऑफिस और बस सेवाएं प्रभावित

इस सात घंटे लंबे जाम के कारण टाटा और जादूगोड़ा की ओर जाने वाली बसों की लंबी कतारें लग गईं. बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, छात्र और ड्यूटी पर जा रहे यात्री घंटों तक फंसे रहे. कई लोगों को देर से अपने कार्यालयों तक पहुंचना पड़ा.

The post Jamshedpur : यूरेनियम ढो रही UCIL की हाइवा ने रौंदी भैंसे, सात घंटे तक जाम से ठप रहा जादूगोड़ा-टाटा मार्ग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: चाटीकोचा गांव के विस्थापितों को मिलेगा सम्मानजनक पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के चाटीकोचा गांव में यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई. बैठक में जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ यूसीआईएल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

बेनाशोल बना पुनर्वास स्थल, मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार

बैठक में निर्णय लिया गया कि चाटीकोचा के विस्थापित परिवारों को मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल में पुनर्वासित किया जाएगा. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्वास स्थल पर भूखंड, आवास, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. साथ ही सामाजिक व सामुदायिक ढांचे जैसे सामुदायिक भवन, सड़क, विद्यालय आदि की व्यवस्था भी की जाए.

योजना निर्माण और भावनात्मक सरोकार पर विशेष ज़ोर

उपायुक्त ने यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर पुनर्वास प्रोजेक्ट का प्रारूप एवं प्राक्कलन तैयार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए. इस रिपोर्ट में विस्थापित परिवारों की बुनियादी ज़रूरतों के साथ-साथ स्थानीय सामाजिक भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए.

समन्वय और संवेदनशीलता से हो पुनर्वास प्रक्रिया

बैठक में उपायुक्त ने स्थानीय प्रशासन और यूसीआईएल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ग्रामीणों की वाजिब मांगों, ज़रूरतों और भावनाओं को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि पुनर्वास की यह प्रक्रिया शीघ्र, संतुलित और संवेदनशील होनी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा या उपेक्षा का अनुभव न हो.

बैठक में रहे अनेक पदाधिकारी उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, मुसाबनी और पोटका अंचल अधिकारी तथा यूसीआईएल के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. सभी ने अपने-अपने स्तर से प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए.

The post Jamshedpur: चाटीकोचा गांव के विस्थापितों को मिलेगा सम्मानजनक पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार appeared first on Udit Vani.