TribalYouth Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime News : बर्मामाइंस की मुखी बस्ती का युवक कई दिनों से लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब डिवीजन के पास स्थित मुखी बस्ती निवासी मित्रो पात्रो का 24 वर्षीय पुत्र शिव पात्रो बीते कई दिनों से लापता है. परिवार के अनुसार, वह 26 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे आधार कार्ड में सुधार करवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां युवक की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मित्रो पात्रो ने बर्मामाइंस थाना में अपने पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को बताया कि शिव पात्रो उस दिन सफेद टी-शर्ट और मेहंदी रंग का पैजामा पहने हुए था. घर से निकलने के बाद से उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है. थानेदार ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और युवक की तस्वीर अन्य थानों में भी साझा की गई है.

वहीं पिता मित्रो पात्रो ने आम लोगों से भी मदद की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनके पुत्र शिव पात्रो के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे 6206422236, 9234338731 या 9279010968 नंबर पर संपर्क करें. परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द पुत्र को खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं.

The post Jamshedpur Crime News : बर्मामाइंस की मुखी बस्ती का युवक कई दिनों से लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट appeared first on Udit Vani.

संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत 165 आदिवासी युवाओं को दिया गया उद्यमशीलता प्रमाण पत्र
उदित वाणी, रांची: संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत आदिवासी समुदायों में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय [एमएसडीई] ने ग्रामीण उद्यमी योजना के दूसरे चरण में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित करके 165 छात्रों को सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में कौशल विकास व उद्यमशीलता राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, राज्यपाल रमेश बैस, एनएसडीसी के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर वेद मणि तिवारी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष समेत प्रदेश भाजपा के बाबूलाल मरांडी, समीर उरावं, दीपक प्रकाश, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेन्द्र व अन्य मौजूद थे.

इस योजना के तहत उम्मीदवारों को इलेक्ट्रीशियन और सोलर पीवी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, टू-व्हीलर रिपेयर एंड मेंटेनेंस मैकेनिक्स, आईटी- आईटीईएस जैसे ईगवर्नेंस अधिकारियों और ऑर्गेनिक फार्मिंग व मशरूम ग्रोअर जैसे जॉब रोलेस में प्रशिक्षित किया जा रहा है.

प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए एमएसडीई राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि यह योजना कौशल समृद्धि का पासपोर्ट है और इसका एक उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करना तथा पलायन को सीमित करना है.

प्रधानमंत्री ने पहले ही स्किलिंग व मल्टी स्किलिंग के महत्व को बार-बार दोहराया है. इस तरह की योजनाओं से आदिवासी समुदाय को अपना व्यवसाय शुरू करने और खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए आजीविका के अधिक अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी.

भारत सरकार ने देश के आदिवासी समुदाय के दो करोड़ से अधिक युवाओं को कुशल बनाया है और कई लोगों को स्वरोजगार का अवसर दिया है. इस अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि स्किल इंडिया मिशन को बढ़ावा देते हुए आदिवासी युवाओं के बीच कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए रांची में ग्रामीण उद्यमी परियोजना शुरू की गई है.

ग्राम संसदीय संकुल परियोजना का लक्ष्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ई-हेल्थ कार्ड के साथ 77 हजार युवाओं और उनके परिवारों को लक्षित करना है.

गांधीजी ने युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया था ताकि वे आत्मनिर्भर सके और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करे. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष ने कहा कि इस के तहत दिया जा रहा प्रशिक्षण जनजातीय युवाओं को ग्रामीण उद्यमी बनाएगा.

उन्होंने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और मध्य प्रदेश के जनजातीय युवा 6 उद्यमशीलता का प्रशिक्षण लेकर अपने अपने घर के पास रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे.

The post संसदीय संकुल विकास परियोजना के तहत 165 आदिवासी युवाओं को दिया गया उद्यमशीलता प्रमाण पत्र appeared first on Udit Vani.