Tri-Nation A Series Archives - Udit Vani

ट्राई-नेशन ए सीरीज: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे
उदित वाणी, दांबुला: श्रीलंका में मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आईपीएल 2026 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। हालांकि, श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजी करने आए सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार हो गए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

टॉस के वक्त इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। इस पिच पर 270 का स्कोर अच्छा रहेगा। टॉस के वक्त श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराछिगे ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करने के बारे में सोच रहे थे। हमारी कोशिश 250 से ज्यादा का स्कोर बनने से रोकने की होगी। विकेट सूखा लग रहा है और दूसरी पारी में स्पिन को मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें, तो आसमान आमतौर पर साफ और धूप खिली हुई है। पिच रिपोर्ट की बात करें, तो विकेट सूखा लग रहा है और उस पर कुछ दरारें भी हैं।

यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है, लेकिन बाद में यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है। बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है। इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है। इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- इंडिया ए : प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय और अंकुश कंबोज। श्रीलंका ए : निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराछिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, रविंदु फर्नांडो, वनुजा सहन, विजयकांत विजयसकांत, मोहम्मद शीराज और गुरुका संकेत।

The post ट्राई-नेशन ए सीरीज: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे appeared first on Udit Vani.