Transporter Murder Plot Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : पूर्व उपमुखिया के घर डकैती व हत्या की साजिश का पर्दाफाश, फरार आरोपी सौरभ सिंह गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा निवासी पूर्व उपमुखिया सह ट्रांसपोर्टर के घर डकैती और उनकी हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह के फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने गोलपहाड़ी इलाके से सौरभ सिंह उर्फ तोड़े को दबोच लिया. सोमवार को पूछताछ पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पूर्व उपमुखिया को निशाना बनाते हुए एक सुनियोजित योजना बनाई थी. इस योजना के तहत न केवल उनके घर में डकैती डालने की तैयारी थी, बल्कि उनकी हत्या की भी साजिश रची गई थी. हालांकि, परसुडीह पुलिस ने समय रहते इस गंभीर षड्यंत्र का खुलासा कर दिया था, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई.

इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के सरगना शिव नारायण रजक उर्फ चिदु समेत रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं सौरभ सिंह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

गिरफ्तार आरोपी सौरभ सिंह (24 वर्ष) गोलपहाड़ी, कुंडू पुआल टाल के पास का निवासी है. मैट्रिक तक शिक्षित सौरभ अविवाहित है और स्थानीय स्तर पर पूजा सामग्री बेचने का काम करता था. आम दुकानदार की छवि रखने वाला सौरभ दरअसल संगठित अपराध से जुड़ा हुआ था.

पुलिस जांच में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले सामने आए हैं. सीतारामडेरा थाना में वर्ष 2022 में लूट और 2024 में हत्या व हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं. इसके अलावा अप्रैल 2025 में परसुडीह थाना में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था.

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश के लिए आरोपी को हथियार और अन्य संसाधन कहां से उपलब्ध कराए गए थे. मामले में आगे की जांच जारी है.

The post Jamshedpur Crime : पूर्व उपमुखिया के घर डकैती व हत्या की साजिश का पर्दाफाश, फरार आरोपी सौरभ सिंह गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.