Transformer Archives - Udit Vani

Patamda : धूसरा में 25 दिन बाद लगा ट्रांसफॉर्मर, निकला खराब
उदित वाणी, पटमदा : पटमदा प्रखंड के धूसरा गांव में 25 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को विद्युत विभाग ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाया. लेकिन राहत की यह उम्मीद कुछ ही मिनटों में धुएं में बदल गई.

आधे घंटे की रौशनी, फिर धुआं और अंधेरा

धूसरा गांव में 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही गांव में बिजली आपूर्ति शुरू हुई. लगभग आधे घंटे तक घरों में रौशनी बनी रही. लेकिन फिर अचानक ट्रांसफॉर्मर से धुआं उठने लगा और तेज आवाज के साथ बिजली फिर से गुल हो गई.

ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद गांव के हरिहर सिंह, प्राणकृष्ट सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह बेदिया, कृष्णा तंतुबाई, सागर सिंह, संदीप मुर्मू, राकेश सिंह और हम्बीर ब्रह्मचारी ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण गांव लगातार अंधेरे में डूबा हुआ है.

मोबाइल चार्ज करने गांव से बाहर, किरासन भी नहीं

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए अन्य गांवों का रुख करना पड़ रहा है. वहीं, किरासन तेल की भी कमी है जिससे लालटेन तक जलाना मुश्किल हो गया है. सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है.

The post Patamda : धूसरा में 25 दिन बाद लगा ट्रांसफॉर्मर, निकला खराब appeared first on Udit Vani.

Chandil : दड़दा गांव में बिजली संकट, दो सप्ताह से खराब पड़ा है ट्रांसफॉर्मर
उदित वाणी, चांडिल : रूदिया पंचायत के दड़दा गांव में पिछले दो सप्ताह से बिजली गुल है. गांव में स्थापित 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुका है, जिससे 50 से अधिक घरों में अंधकार पसरा हुआ है. भीषण गर्मी में ग्रामीणों की जिंदगी बेहाल हो गई है.

छाया अंधकार, पेड़ों की छांव बना सहारा

ग्रामीणों का कहना है कि हरि मंदिर के समीप लगा ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिन पहले जल गया. तब से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. दिन में लोग तपती धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठने को मजबूर हैं. वहीं शाम ढलते ही पूरा गांव घुप अंधेरे में डूब जाता है. लोग मोमबत्ती और डिबिया की रोशनी में रातें गुजार रहे हैं.

ट्रांसफॉर्मर बदलने की उठी मांग

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि 63 केवी के पुराने ट्रांसफॉर्मर के बजाय अब 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए. इससे बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

अंधेरे में हाथियों का खतरा

गर्मी के इस मौसम में शाम के बाद गांव के आसपास हाथियों का आना आम हो गया है. बिजली के अभाव में लोगों को अंधेरे में घर से बाहर निकलते समय हर कदम पर खतरे का सामना करना पड़ता है. जान का डर अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है.

विभाग की बेरुखी से नाराज ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलकर गांव को रोशनी लौटाई जाए.

The post Chandil : दड़दा गांव में बिजली संकट, दो सप्ताह से खराब पड़ा है ट्रांसफॉर्मर appeared first on Udit Vani.

Ghatshila : विधायक प्रतिनिधि ने BDO से मिलकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की
उदित वाणी, घाटशिला: घाटशिला प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा से मिलकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की. सबसे पहले उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली विभाग के संवेदक द्वारा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के संदर्भ में जानकारी मांगी. उन्होंने यह भी पूछा कि प्रखंड कार्यालय परिसर की चार दिवारी तोड़ी जा रही है, तो यह काम किसके आदेश से किया जा रहा है और इसका उद्देश्य क्या है?

पानी विभाग के घरों में रह रही महिला की समस्या

विधायक प्रतिनिधि ने बीडीओ से घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत के बरडीह गांव के रहने वाले बिंदीराम पातर के मामले पर भी चर्चा की. बिंदीराम पातर नक्सली आरोप में जेल चले गए थे और उनकी पत्नी जोसोदा पातर अब अपने दो बच्चों के साथ घाटशिला के सिंचाई विभाग के टूटे-फूटे घरों में रह रही हैं. विभाग ने जोसोदा पातर से घर खाली करने को कहा है, जिसके बाद विधायक प्रतिनिधि ने बीडीओ से मिलकर मांग की कि उनके गांव में उनके लिए एक स्थायी आवास बनाया जाए ताकि बिंदीराम पातर अपने परिवार के पास वापस लौट सकें.

समाजसेवा में विधायक प्रतिनिधि की सक्रियता

विधायक प्रतिनिधि ने मंत्री रामदास सोरेन के निर्देश पर यह कदम उठाया. उन्होंने मंत्री के कहने पर बीडीओ से मांग की कि जोसोदा पातर और उनके बच्चों के लिए एक सुरक्षित आवास सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे परेशानियों से निजात पा सकें.

सम्भावित है समाधान

इस बैठक के दौरान, बीडीओ यूनिका शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया.

The post Ghatshila : विधायक प्रतिनिधि ने BDO से मिलकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की appeared first on Udit Vani.

ट्रांसफार्मर खराब होने से बैजनाथपुरवासी अंधकार में
उदित वाणी, कोलाबीरा: गम्हारिया प्रखंड के डुमरा पंचायत स्थित बैजनाथपुर गांव के निवासी छह महीने से अंधकार में जीने को मजबूर हैं. इसका कारण है गांव में लगे 10 केवीए का ट्रांसफार्मर, जो छह महीने पहले खराब हो गया था.

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसी कारण शनिवार को ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया.

ग्रामीणों ने बताया कि बैजनाथपुर गांव में लगभग 25 परिवार रहते हैं. खराब ट्रांसफार्मर के कारण न केवल बिजली आपूर्ति ठप है, बल्कि शाम होते ही हाथी प्रभावित इस क्षेत्र में घर से बाहर निकलना भी खतरनाक हो जाता है.

प्रदर्शन में भाग लेने वाले ग्रामीणों में सोनी सोरेन, कोयली मांझी, जयंती टुडू, खुची मांझी, पूजा प्रमाणिक, इंदु बारिक, उषा प्रमाणिक, सोनिया प्रमाणिक, अनीता बारिक, सानू बारिक, राहुल प्रमाणिक, कृष्णा माझी, राजू प्रमाणिक, मगन बारिक, चाईनी माझी, होलिका देवी, गोविंद टुडू, उमेश टुडू, नरेश टुडू, जोबा किस्कू, गुरुवारी, रायमुनि माझी और रायमुनि किस्कू शामिल थे.

ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके.

The post ट्रांसफार्मर खराब होने से बैजनाथपुरवासी अंधकार में appeared first on Udit Vani.

जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के लोग लचर विद्युतापूर्ति से त्रस्त
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर का जुगसलाई क्षेत्र उन इलाकों में आता है जहां बिजली की समस्या कोई नयी बात नहीं है. इस समस्या से लोग वर्षों से लगातार जूझते आ रहे हैं. हालांकि, विभाग की ओर से क्षेत्र में लगातार अंडरग्राउंड केबलिंग, ट्रांसफर्मर की मरम्मत समेत व्यवस्था में सुधार को लेकर अन्य काम भी किये जा रहे हैं. इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार भी शुरू हुआ है. बावजूद इसके जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के वासियों की बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो इसके लिये विभाग की लापरवाही ही जिम्मेदार है. उन्होंने बताया कि गर्ल्स स्कूल रोड के करीब दो सौ परिवार एक बिजली ट्रांसफर्मर पर आश्रित हैं. इससे उनका काम भी चल जाता है, लेकिन सारी समस्या की जड़ पास ही स्थित एक कॉम्पलेक्स के लिये अलग से बिजली का कनेक्शन देने की व्यवस्था नहीं करना है.

बताते हैं कि उस कॉम्पलेक्स में 50 से अधिक फ्लैट और करीब एक सौ की संख्या में दुकान और गोदाम है. इसके अलावा कुछ फ्लैट निर्माणाधीन भी हैं. अब इसे विभागीय लापरवाही कहें या फ्लैट सोसायटी की उदासीनता, फ्लैट के लिये अलग से बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं होने की सजा आस-पास के लोगों को भुगतनी पड़ रही है. एक ही ट्रांसफर्मर पर क्षमता से काफी अधिक लोड होने की वजह से गर्ल्स स्कूल रोड में बार-बार लोड शेडिंग, लो वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफर्मर में खराबी आना सामान्य समस्या बन गई है. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर गर्मी के इस मौसम में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, लोग रात को ठीक ढ़ंग से सो नहीं पाते हैं. बिजली नहीं रहने से दिन में भी घर में आराम करना मुश्किल साबित होता है.

वहीं, बिजली की समस्या का सीधा प्रभाव पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ रहा है. पानी आने पर भी बिजली नहीं रहने के कारण टंकी तक मोटर से पानी नहीं पहुंच पाता है. साथ ही इस तरह की परिस्थिति में पानी का मोटर सहित बिजली के अन्य उपकरणों का खराब होना भी आम हो गया है.

स्थानीय अमरदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह समेत अन्य का कहना है कि इस समस्या की ओर पास-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर कई बार बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है. इसके बावजूद अब तक विभाग की ओर से समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. लोगों ने एकबार फिर समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों से मिलने की बात कही है. बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

The post जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड के लोग लचर विद्युतापूर्ति से त्रस्त appeared first on Udit Vani.