TowerInstallation Archives - Udit Vani

भारत का पूर्णतः स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी स्टैक लगभग 1 लाख BSNL टावरों पर स्थापित, वैश्विक निर्यात के लिए तैयार
उदित वाणी, नई दिल्ली : एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत का पूर्णतः स्वदेशी 4जी टेक्नोलॉजी स्टैक लगभग 1 लाख बीएसएनएल टावरों पर स्थापित किया गया है और यह वैश्विक निर्यात के लिए तैयार साबित हुआ है.

इंडिया नैरेटिव की रिपोर्ट के अनुसार, यह तकनीक विदेशी मुद्रा अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकती है और भारत के तकनीकी निर्यात पोर्टफोलियो को बढ़ा सकती है.

भारत का 4जी टेक्नोलॉजी स्टैक तेज और अधिक विश्वसनीय इंटरनेट स्पीड, निर्बाध कनेक्टिविटी और बेहतर नेटवर्क का वादा करता है.

यह उपलब्धि देश को संपूर्ण दूरसंचार स्टैक क्षमता वाले पांच देशों की लिस्ट में शामिल करती है और विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता कम कर डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करती है. साथ ही, साइबर सुरक्षा जोखिमों को कम करती है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह सिस्टम सी-डॉट की कोर नेटवर्क टेक्नोलॉजी, तेजस नेटवर्क्स के रेडियो इक्विप्मेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा प्राप्त सिस्टम इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करती है. इसे 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है, जिससे भविष्य में दूरसंचार क्षेत्र में होने वाली प्रगति के लिए भारत की तैयारी बेहतर होगी और साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिलेगा.

4जी स्टैक के परिचालन से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिससे ब्रॉडबैंड कवरेज और समावेशन बढ़ा है.

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू स्तर पर एक पूर्ण 4जी स्टैक विकसित करना एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है क्योंकि टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पारंपरिक रूप से विदेशी टेक्नोलॉजी सप्लायर्स, आमतौर पर अमेरिका, चीन, यूरोप और दक्षिण कोरिया पर बहुत अधिक निर्भर करता है.

इस कॉम्प्लेक्स टेक्नोलॉजी में महारत हासिल कर देश एक महत्वपूर्ण निर्भरता अंतराल को पाटता है और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करता है जो इसके अधिकांश डिजिटल इकोसिस्टम का आधार है.

इस सिस्टम की 5जी में अपग्रेड करने की क्षमता और 6जी की योजनाएं टेलीकॉम टेक्नोलॉजी में भारत के निरंतर नेतृत्व के लिए एक रोडमैप प्रदान करती हैं.

सरकार और उद्योग जगत को उम्मीद है कि उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन जैसी योजनाओं द्वारा समर्थित दूरसंचार उपकरण निर्माण क्षेत्र अधिक निवेश आकर्षित करेगा, उच्च-कौशल वाली नौकरियों को प्रोत्साहित करेगा और एक उच्च-मूल्य वाले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा.

(आईएएनएस)

The post भारत का पूर्णतः स्वदेशी 4G टेक्नोलॉजी स्टैक लगभग 1 लाख BSNL टावरों पर स्थापित, वैश्विक निर्यात के लिए तैयार appeared first on Udit Vani.

Adityapur News : आदित्यपुर में प्रशासन का वॉच टावर उद्घाटित
उदित वाणी, आदित्यपुर : जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं जिला शांति समिति के संयुक्त तत्वाधान में एम पी टावर आदित्यपुर (खरकई ब्रिज के निकट) स्थित वॉच टावर आज उद्घाटित हुआ. इसका उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह तथा आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनोद तिर्की ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया.

इससे पूर्व वॉच टावर पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति के सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी रवींद्रनाथ चौबे ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया.

इस अवसर पर डॉ एस के रत्नाकर, रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, सत्येंद्र प्रभात, सकला मार्डी, प्रमोद गुप्ता, अवधेश कुमार, रघुनाथ प्रसाद सिंह, विनोद जायसवाल, ऋषि गुप्ता, अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur News : आदित्यपुर में प्रशासन का वॉच टावर उद्घाटित appeared first on Udit Vani.

भारत के स्वदेशी 4G नेटवर्क और 97,500 स्वदेशी BSNL टावर से डिजिटल कनेक्टिविटी होगी मजबूत : ज्योतिरादित्य सिंधिया
उदित वाणी, नई दिल्ली : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक स्वदेशी बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करने जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस पहल से पूरे देश में 100 प्रतिशत 4G कवरेज सुनिश्चित होगा, जिससे हर नागरिक की डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर और बीएसएनएल के 25 शानदार वर्षों के जश्न के अवसर पर, पीएम मोदी ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, गुजरात और बिहार में भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक स्वदेशी बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करेंगे.” उन्होंने कहा कि ये पहलें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी छलांग हैं, जो भारत को टेलीकम्युनिकेशन के सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करती हैं.

केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो शेयर कर कहा, “भारत को जोड़ने के 25 वर्ष, स्वदेशी ताकत पर आधारित भविष्य. बीएसएनएल अपनी सिल्वर जुबली ‘मेड इन भारत’ 4जी क्रांति के साथ मना रहा है.” केंद्रीय मंत्री सिंधिया के एक लेख को रिपोस्ट करते हुए ‘पीएमओ इंडिया’ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक स्वदेशी भावना का प्रतीक है. पीएमओ ने पोस्ट में कहा, “92,000 से अधिक साइटों के साथ 22 मिलियन भारतीयों को जोड़कर, यह भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा को दर्शाता है, जो रोजगार, निर्यात, आर्थिक पुनरुद्धार को बढ़ावा देता है और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है.” प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं.

इन परियोजनाओं में दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. इस अवसर पर मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प का ही परिणाम है कि आज, भारत ने सिर्फ 22 महीनों में एक स्वदेशी 4G स्टैक विकसित किया है. उन्होंने कहा, “बीएसएनएल का यह स्वदेशी स्टैक दर्शाता है कि भारत अब न केवल सेवाएं देने में सक्षम है बल्कि टेक्नोलॉजी भी विकसित कर सकता है और ग्लोबल टेलीकॉम लीडर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.” केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया फंड के तहत भारत के 100 प्रतिशत 4जी नेटवर्क का भी शुभारंभ करेंगे. एक मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत लगभग 29,000 से 30,000 गांवों को इससे जोड़ा जाएगा.

(आईएएनएस)

The post भारत के स्वदेशी 4G नेटवर्क और 97,500 स्वदेशी BSNL टावर से डिजिटल कनेक्टिविटी होगी मजबूत : ज्योतिरादित्य सिंधिया appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: जिले में संचार व्यवस्था को गति देने के लिए हुई अहम बैठक, जल्द लगेगा मोबाइल टावर
उदित वाणी, जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की.बैठक में समन्वयक पदाधिकारी द्वारा एक मामला विचारार्थ प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान किया गया.

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मोबाइल टावर अधिष्ठापन का निर्देश

समिति ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत माकुली जंगल, फुलझोर और भूमरो क्षेत्रों में रिपीटर मोबाइल टावर स्थापित करने का निर्देश दिया. इसका उद्देश्य दूरदराज के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को सुदृढ़ करना है.

4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान बीएसएनएल द्वारा 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे मोबाइल टावरों की स्थापना कार्य की भी विस्तृत समीक्षा की गई. अधिकारियों ने कार्य में अपेक्षित गति लाने पर बल दिया.

विभिन्न विभागों और कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सह समन्वयक, चंद्रजीत सिंह, मानगो के अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव, अन्य प्रखंडों के अंचल अधिकारी, नगर निकायों के प्रतिनिधि, बीएसएनएल तथा अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

The post Jamshedpur: जिले में संचार व्यवस्था को गति देने के लिए हुई अहम बैठक, जल्द लगेगा मोबाइल टावर appeared first on Udit Vani.

दूरसंचार समिति की बैठक में तीन टॉवर लगाने को दी गई अनुमति
उदित वाणी जमशेदपुर : जिला दूरसंचार समिति की मासिक बैठक अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा एवं निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में टॉवर लगाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किए गए कुल 35 आवेदनों पर चर्चा की गई. चर्चा के बाद कुल 3 टावर बहरागोड़ा, जुगसलाई, एवं मुसाबनी मे एक- एक टावर लगाने हेतु एनओसी दी गई. भूमि संबंधित पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण 10 आवेदनों को संबंधित कंपनियों को वापस करने का निर्णय लिया गया. 6 आवेदन अनाबाद बिहार सरकार की जमीन एवं 10 आवेदन टाटा स्टील के साथ एग्रीमेंट पर निर्णय लेने हेतु आगे का कार्य किया जाएगा, एक आवेदन आदिवासी जमीन होने के कारण एवं एग्रीमेंट दूसरे के साथ किए जाने के कारण सीओ मानगो को जांच हेतु निर्देश दिया गया.

वैसे गांव जहां पर वर्तमान में नेटवर्क उपलब्ध नहीं है उन गांवों में मोबाइल टावर लगाने के संबंध में सभी कंपनियों से कार्य प्रगति के बारे में पूछा गया. बी.एस.एन.एल के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा कुल 92 गांव में मोबाइल टावर लगाने हेतु सर्वे का कार्य किया जा रहा है. अन्य सभी मोबाइल टावर कंपनियों को शैडो एरिया में यथाशीघ्र कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया.

फोटो : डीसी ऑफिस में मीटिंग

The post दूरसंचार समिति की बैठक में तीन टॉवर लगाने को दी गई अनुमति appeared first on Udit Vani.