torture Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime News : पुलिस की गुंडागर्दी पर भड़के पत्रकार, थाने में साथी पत्रकारों की पिटाई से मचा बवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में एक बार फिर पुलिस की मनमानी सुर्खियों में है. उलीडीह थाना क्षेत्र में घटित ताज़ा घटना ने न केवल पुलिस की कार्यशैली बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम स्थानीय पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी खबर को कवर करने के सिलसिले में उलीडीह थाना पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया. आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों को गाली-गलौज करने के साथ ही लाठी से पिटाई कर दी. पिटाई के बाद दोनों को घायल अवस्था में थाने की हाजत में बैठा दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सचिव विकाश श्रीवास्तव को सूचना दी गई. इसके बाद प्रेस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार थाना पहुंचे. वहां पत्रकारों ने एएसआई की गुंडागर्दी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की.

पत्रकारों का गुस्सा देखते हुए मौके की सूचना तुरंत जिला पुलिस कप्तान एसएसपी पियूष पांडे और एसपी सिटी कुमार शिवाशीष तक पहुंचाई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि घटना की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, घायल पत्रकारों ने उलीडीह थाना के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी है.

इस घटना के बाद से पत्रकारों में गहरी नाराजगी है. उनका कहना है कि जब चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक की सुरक्षा का सवाल और बड़ा हो जाता है. प्रेस क्लब ने स्पष्ट कहा है कि यदि दोषी पुलिसकर्मी पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे.

इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर पुलिस-जनसरोकार और पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ दी है. पत्रकारों का कहना है कि खबरों को कवर करना उनका दायित्व है और इसमें बाधा डालना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है. अब देखना होगा कि जिला पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है.

The post Jamshedpur Crime News : पुलिस की गुंडागर्दी पर भड़के पत्रकार, थाने में साथी पत्रकारों की पिटाई से मचा बवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : परसुडीह में तांत्रिक के बहकावे में पड़ोसी ने परिवार को बंधक बनाकर की बर्बर पिटाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला आश्रम टोला से शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तांत्रिक के माया जाल में फंसे पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ एक परिवार पर हमला कर उन्हें पूरी रात बंधक बनाए रखा.

जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राहुल महापात्र के घर से तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे. चोरी का सुराग पाने के लिए राहुल ने जादूगोड़ा के एक तांत्रिक से संपर्क किया. तांत्रिक ने चोरी का आरोप नागेश्वर जेना के परिवार पर लगाया. इस पर राहुल, उसकी पत्नी जयश्री महापात्र और 10-15 अन्य लोग शुक्रवार रात करीब 12 बजे जेना परिवार के घर में घुस गए. आरोप है कि हमलावरों ने जेना परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें घर में बंधक बना लिया.

पीड़ित नागेश्वर जेना ने बताया कि आरोपियों ने पूरी रात उन्हें डराकर रखा. घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी बंधकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि तब तक मुख्य आरोपी और अन्य हमलावर फरार हो चुके थे.

परसुडीह पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच जारी है. पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

The post Jamshedpur : परसुडीह में तांत्रिक के बहकावे में पड़ोसी ने परिवार को बंधक बनाकर की बर्बर पिटाई appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा, सिर मुंडवाया, शरीर पर ब्लेड से किए गए वार
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में डायन बताकर एक विधवा महिला के साथ दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा, उसके शरीर के कई हिस्सों को ब्लेड से काटकर खून निकाला और तांत्रिक अनुष्ठान किया.

इसके बाद उसे जबरन बिहार के गया ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया गया. डायन मुक्ति के नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए. घटना हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जरहिया गांव की है.

पीड़िता ने रविवार रात बरही थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के सात लोग उसके घर पहुंचे और डायन होने का आरोप लगाते हुए उसे घसीटकर बाहर निकाला. उसके कपड़े उतार दिए गए. फिर उसे पीटा गया और शरीर पर ब्लेड से जख्म कर खून निकाला गया. खून का इस्तेमाल कर तांत्रिक अनुष्ठान किया गया.

इसके बाद आरोपी उसे जबरन घर से उठाकर ले गए. बरही से गया जिले के प्रेतशिला ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया. वहां भी मारपीट की गई. आरोपी बार-बार कहते रहे कि उसे ‘डायन-बिसाही’ से मुक्ति दिलाई जा रही है. इसके नाम पर महिला और उसके बेटे से 30 हजार रुपये भी वसूले गए.

शनिवार रात करीब 10 बजे आरोपी महिला को बरही बाजार में छोड़कर फरार हो गए. किसी तरह वह अपने घर लौटी. डरी और सहमी महिला ने रविवार रात हिम्मत करके बरही थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : महिला को डायन बताकर निर्वस्त्र कर पीटा, सिर मुंडवाया, शरीर पर ब्लेड से किए गए वार appeared first on Udit Vani.

Giridih: प्रखंड कार्यालय में जहर खाने वाले पंचायत सेवक की मौत पर बवाल, 12 घंटे तक धरना देते रहे लोग
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के बीडीओ और मुखिया (ग्राम प्रधान) के पति सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में जहर खाने वाले पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत पर बवाल मच गया है।

मृतक के शव के साथ रविवार रात से लेकर सोमवार दोपहर 12.30 बजे तक सैकड़ों लोग प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना देते रहे।

माहौल तब और गर्म हो उठा, जब डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो भी मृतक सुखलाल महतो के परिजनों के लिए न्याय की मांग करते हुए सोमवार सुबह धरने पर बैठ गए। बाद में उपायुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम संतोष गुप्ता ने विधायक और मृतक सुखलाल महतो के परिजनों के साथ वार्ता की।

आंदोलन कर रहे लोगों की मांगों पर प्रशासन की ओर से सहमति जताए जाने के बाद परिजन शव उठाने और धरना समाप्त करने पर राजी हुए। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सुखलाल महतो ने बीडीओ अन्वेषा ओना सहित जिन चार लोगों के खिलाफ लिखित तौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मृतक सुखलाल महतो के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने पर भी वार्ता में सहमति बनी है।

सुखलाल महतो डुमरी प्रखंड के बलथरिया ग्राम के पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत थे। वह इसी प्रखंड के कुलगो गांव के रहने वाले थे। उन्होंने डुमरी की बीडीओ अन्वेषा ओना, बलथरिया पंचायत की मुखिया के पति परमेश्वर नायक और रोजगार सेवक अनिल कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के विधायक के नाम एक पत्र लिखा था।

इसके बाद उन्होंने 13 जून को कार्यालय परिसर में ही कीटनाशक खा लिया था। रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान 15 जून को उनकी मौत के बाद लोग उनका शव लेकर सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचे और देर रात से धरने पर बैठ गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने 14 जून को ही इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी, जिसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया बगोदर के एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह एवं डॉ. रवि महर्षि शामिल हैं।

(IANS)

The post Giridih: प्रखंड कार्यालय में जहर खाने वाले पंचायत सेवक की मौत पर बवाल, 12 घंटे तक धरना देते रहे लोग appeared first on Udit Vani.

Giridih: BDO की “प्रताड़ना” से तंग पंचायत सेवक ने ऑफिस में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, सरकार ने बैठाई जांच
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के बीडीओ, मुखिया (ग्राम प्रधान) के पति सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जहर खाने वाले पंचायत सेवक ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।

मृतक पंचायत सेवक का नाम सुखलाल महतो है, जिन्हें शनिवार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची के रिम्स में दाखिल कराया गया था। इस मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार के निर्देश पर गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो ने इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सुखलाल महतो डुमरी प्रखंड के बलथरिया ग्राम के पंचायत सेवक के रूप में कार्यरत थे। वह इसी प्रखंड के कुलगो गांव के रहने वाले थे। उन्होंने डुमरी की बीडीओ अन्वेषा ओना, बलथरिया पंचायत की मुखिया के पति परमेश्वर नायक और रोजगार सेवक अनिल कुमार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के विधायक के नाम एक पत्र लिखा था। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में ही कीटनाशक खा लिया था। उन्हें गंभीर हालत में पहले धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां से रिम्स रांची के लिए रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी सामने आते ही विधायक जयराम महतो ने 14 जून को राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। विधायक ने इस घटना को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा है कि पंचायत सेवक सुखलाल महतो भ्रष्ट व्यवस्था के शिकार हुए हैं। उन्होंने इस मामले में सभी दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले की जांच के लिए जो कमेटी बनाई है, उसमें अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, सरिया बगोदर के एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार सिंह एवं डॉ. रवि महर्षि शामिल हैं।

(IANS)

The post Giridih: BDO की “प्रताड़ना” से तंग पंचायत सेवक ने ऑफिस में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, सरकार ने बैठाई जांच appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रताड़ना से त्रस्त नाजिया प्रवीन ने SSP कार्यालय और महिला थाना में लगाई न्याय की गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला निवासी नाजिया प्रवीन ने अपने जेठ और सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले में मंगलवार को साकची महिला थाना और एसएसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। नाजिया ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

नाजिया का आरोप है कि पति के निधन के बाद से उनके जेठ सरताज गुल, उनकी पत्नी अंजुम बेगम और सास सुरइया बिबि लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं। नाजिया का कहना है कि उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। साथ ही, परिवार के लोग उन्हें घर से बेदखल कर संपत्ति में उनका हिस्सा हड़पना चाहते हैं।

पीड़िता ने यह भी बताया कि उनकी नाबालिग बेटी की स्कूल फीस और अन्य खर्चे भी रोक दिए गए हैं। आरोप है कि उनके जेठ ने उनके खिलाफ थाने में झूठा मुकदमा दर्ज करवाया, जिससे पुलिस भी उनका सहयोग नहीं कर रही है। नाजिया ने पहले जुगसलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थक-हार कर अब नाजिया ने साकची महिला थाना और जमशेदपुर एसएसपी से न्याय की मांग की है। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले में उचित कदम उठाएगा।

The post Jamshedpur: प्रताड़ना से त्रस्त नाजिया प्रवीन ने SSP कार्यालय और महिला थाना में लगाई न्याय की गुहार appeared first on Udit Vani.