TMH Jamshedpur news Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग मरीज की मौत, टीएमएच पर इलाज में लापरवाही का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर: बारीडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा ने टीएमएच अस्पताल प्रबंधन पर उनके 78 वर्षीय पिता तारकनाथ शर्मा के इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

परिजनों के अनुसार, 4 मई को अचानक सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत होने पर तारकनाथ शर्मा को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वीरेंद्र शर्मा का आरोप है कि शुरुआत में डॉक्टरों ने मरीज को रेफर करने की बात कही, लेकिन बाद में परिवार को दो विकल्प दिए गए—ऑपरेशन या दवाइयों के सहारे इलाज। आर्थिक स्थिति कमजोर होने का हवाला देते हुए परिवार ने दवाइयों से इलाज जारी रखने की इच्छा जताई थी।

ऑपरेशन के दबाव और मौत का आरोप

आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल की ओर से ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया गया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने भरोसा दिलाया था कि 41 हजार रुपये जमा करने के बाद मरीज का सफल इलाज कर स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया जाएगा। मजबूरी में परिवार ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया।

वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक गुरुवार शाम ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद जैसे ही मरीज को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया, उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी डॉक्टर स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सके कि आखिर मरीज की जान किस वजह से गई।

परिजनों का हंगामा और पुलिस का हस्तक्षेप

घटना से नाराज परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।

वहीं, टीएमएच प्रबंधन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। अस्पताल की ओर से कहा गया कि मरीज का बेहतर इलाज किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद उन्हें अचानक गंभीर हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

The post JAMSHEDPUR: ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग मरीज की मौत, टीएमएच पर इलाज में लापरवाही का आरोप appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: चाय दुकान में झुलसी युवती का हाल जानने TMH पहुँचीं पूर्णिमा साहू, दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित एक चाय दुकान में हुई दर्दनाक घटना में झुलसी 28 वर्षीय युवती मेहंदी कुमारी का कुशल क्षेम जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुँचीं। विधायक ने बर्न यूनिट में उपचाराधीन पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ढांढस बंधाया।

इलाज में कोताही न बरतने के निर्देश

विधायक पूर्णिमा साहू ने मौके पर ही टीएमएच प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़िता को सर्वोत्तम और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और वे व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने परिवार को हरसंभव आर्थिक और सामाजिक सहयोग का भरोसा भी दिया।

प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

इस जघन्य घटना पर गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक ने जिला प्रशासन और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पूर्णिमा साहू ने मांग की कि:

घटना में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

दोषियों के खिलाफ कठोरतम धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पीड़िता को त्वरित न्याय मिले और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो।

The post जमशेदपुर: चाय दुकान में झुलसी युवती का हाल जानने TMH पहुँचीं पूर्णिमा साहू, दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को दिया अल्टीमेटम appeared first on Udit Vani.