Theft Archives - Udit Vani

Adityapur Crime : 6 LF फ्लैट के बंद घर में हुई चोरी
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-17 अंतर्गत 6एलएफ फ्लैट संख्या-09 निवासी अतनु चक्रवर्ती के घर में चोरी की घटना घटित हुई है. फ्लैट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर घर के अंदर आलमारी और बक्सा में रखे समान को भी यत्र तत्र बिखेर दिया.

हालांकि घर से चुराए गए सामान के संबंध में वास्तविक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है. क्योंकि गृह स्वामी अतनु चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ एक उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता गए हुए हैं, जिसके कारण घर बंद था. नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा ने वॉर्ड क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना पर आक्रोश जताया है.

The post Adityapur Crime : 6 LF फ्लैट के बंद घर में हुई चोरी appeared first on Udit Vani.

Patamda : चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना कांड संख्या- 3/2026 के तहत पुलिस ने चोरी के एक मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गेंगाड़ा गांव निवासी सुखदेव दास उर्फ सुकू दास को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात गेंगाड़ा गांव में फूलचांद महतो के घर में चोरी की घटना हुई थी.

वारदात के दौरान ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. भागने की कोशिश में वह सफल नहीं हो सका और मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया.

The post Patamda : चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल appeared first on Udit Vani.

Patamda Crime : कमलपुर के गेंगाड़ा में चोरी का आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
उदित वाणी, पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के गेंगाड़ा गांव में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक गेंगाड़ा गांव का ही रहने वाला है जो फूलचांद महतो के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था, लेकिन भागने के दौरान वह रंगेहाथ पकड़ा गया.

घटना के समय घर में केवल फूलचांद के बुजुर्ग पिता मौजूद थे, जबकि अन्य सदस्य गांव में चल रहे हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने गए थे. इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुसा और नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया. रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो घर के भीतर आवाज सुनाई दी. तलाश करने पर युवक पलंग के नीचे छिपा मिला. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया.

सूचना मिलते ही कमलपुर थाना की पुलिस रात करीब ढाई बजे घटनास्थल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गई. शुक्रवार को फूलचांद महतो ने आरोपी सुकु दास के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की. फूलचांद महतो के अनुसार आरोपी के पास से 6 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. वहीं, भैंसा बिक्री के 30 हजार रुपये और करीब 10 हजार रुपये मूल्य का सोने का पदक गायब बताया जा रहा है. उन्हें आशंका है कि आरोपी ने शेष रकम और सामान कहीं छिपा दिया है. उन्होंने बताया कि चोरी करने के बाद भागने की कोशिश के दौरान घरवालों के लौट आने पर आरोपी घबरा गया और पलंग के नीचे छिप गया, जिससे पूरी घटना का खुलासा हो गया.

इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के नशे की हालत में युवक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया लगता है हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है.

The post Patamda Crime : कमलपुर के गेंगाड़ा में चोरी का आरोपी युवक रंगेहाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : थाने से महज 30 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, एक आरोपी पकड़ाया, पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सुंदरनगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बुधवार देर रात चोरों ने सुंदरनगर थाना से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बीच चोरों ने राजू की पान दुकान का ताला काटकर गुटका, तंबाकू और अन्य सामान समेत करीब 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. संदेह होने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि चोर ताला काटने के लिए कटर का इस्तेमाल कर रहे थे.

इसके बाद चोरों ने शिव मंदिर के पास स्थित उत्तम मैती की राशन दुकान का ताला भी तोड़ा, हालांकि वे दुकान के भीतर प्रवेश नहीं कर सके. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध मास्क पहने नजर आए हैं. वहीं, पास में ही स्थित योगेश की पूजा दुकान का भी ताला तोड़ा गया, लेकिन अंदर धार्मिक सामग्री देखकर चोर बिना कुछ लिए लौट गए.

घटना रात 12 बजे से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि थाना इतनी नजदीक होने के बावजूद पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है.

पीड़ित दुकानदार अब मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करने की तैयारी में हैं. वहीं पुलिस की देरी से कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि कुछ मामलों में जांच टीम देर सुबह मौके पर पहुंची.

The post Jamshedpur Crime : थाने से महज 30 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, एक आरोपी पकड़ाया, पेट्रोलिंग पर उठे सवाल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Jewellery Theft: जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने पार
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ग्राहक बनकर दुकान में घुसा आरोपी

जानकारी के अनुसार, उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे विभिन्न आभूषण दिखाने लगा.

चालाकी से दिया झांसा

इसी दौरान युवक ने एक आभूषण पसंद करने का नाटक किया और एक हजार रुपये एडवांस देकर शाम में लेने की बात कहकर वहां से चला गया. कुछ देर बाद जब अभिजीत को संदेह हुआ और उसने सामान की जांच की, तो एक डब्बे में रखा कीमती आभूषण गायब मिला.

CCTV में कैद हुई वारदात

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर स्पष्ट हुआ कि युवक ने बड़ी चालाकी से गहना पार कर लिया और फरार हो गया. इस घटना में चोरी हुए आभूषणों की कीमत लगभग 23 से 24 लाख रुपये बताई जा रही है.

पहले जीत चुका था भरोसा

हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक एक दिन पहले भी दुकान पर आया था और करीब 5700 रुपये के गहने खरीदकर गया था. इसी के जरिए उसने दुकानदार का भरोसा जीता और अगले दिन वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. इस वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठने लगी है.

The post Jamshedpur Jewellery Theft: जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने पार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: छह ताले तोड़ कार्यालय में घुसे चोर, कंप्यूटर उपकरण ले उड़े
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला करनडीह स्थित बागबेड़ा विद्युत आपूर्ति शाखा कार्यालय का है, जहां चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

छुट्टी के दिन बनाया निशाना, छह ताले तोड़े

बताया जा रहा है कि 27 तारीख को अवकाश के दौरान चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाया. मुख्य गेट पर लगे करीब छह तालों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. जब कर्मचारी अगले दिन कार्यालय पहुंचे, तो गेट के सभी ताले टूटे हुए पाए गए.

अलमारी तोड़ने का प्रयास, चाबी क्षतिग्रस्त

कार्यालय के अंदर जाने पर कर्मचारियों ने देखा कि अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है. अलमारी की चाबी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई थी, जिससे साफ है कि चोर अंदर रखे सामान तक पहुंचने की कोशिश में थे.

कंप्यूटर उपकरणों की चोरी

चोरों ने सहायक कर्मी चंदन कुमार की टेबल से यूपीएस, कीबोर्ड सहित अन्य कंप्यूटर उपकरणों की चोरी कर ली. इसके अलावा दूसरी टेबल से भी कीबोर्ड, माउस और कंप्यूटर के अन्य सामान गायब पाए गए.

60 हजार तक का नुकसान

बिजली विभाग के तकनीकी सहायक चंदन कुमार के अनुसार, चोरी हुए उपकरणों की कीमत करीब 55 से 60 हजार रुपये आंकी गई है.

लगातार चोरी से दहशत, कार्रवाई की मांग

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है.

The post Jamshedpur: छह ताले तोड़ कार्यालय में घुसे चोर, कंप्यूटर उपकरण ले उड़े appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : जेम्को में भगत सिंह चौक पर रंगे हाथ पकड़ा गया बैटरी चोर, लोगों का फूटा गुस्सा
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत जमको क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर शनिवार दोपहर एक युवक को बैटरी चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार, युवक एक खड़ी टाटा 407 वाहन की बैटरी निकालने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने युवक के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि जमको इलाके में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है.

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके.

The post Jamshedpur Crime : जेम्को में भगत सिंह चौक पर रंगे हाथ पकड़ा गया बैटरी चोर, लोगों का फूटा गुस्सा appeared first on Udit Vani.

पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी
उदित वाणी, पटमदा : विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को कनीय विद्युत अभियंता प्रत्यूष आनंद के नेतृत्व में पटमदा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर और रांगाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान लच्छीपुर निवासी नंदलाल सिंह एवं रांगाटांड़ निवासी संजय महतो को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया.

दोनों के मकानों में वैध विद्युत कनेक्शन नहीं था, इसके बावजूद एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी.

इस मामले में विभाग की ओर से दोनों के खिलाफ पटमदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही कुल 16,724 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियान में विभाग के कर्मी निकोलस केरकेट्टा, सुरेश कुमार रजक, मोहम्मद महमूद सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

The post पटमदा में बिजली चोरी पर सख्ती, दो के खिलाफ मामला दर्ज, जुर्माना भी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur News: सुबह-सुबह घर में घुसा चोर, मोबाइल उड़ाकर भागने से पहले ही धराया
उदितवाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की एक घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर रेलवे हाई स्कूल के पास रहने वाले राजेश कुमार साहू के घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले साहिल वैष्णव को पकड़ लिया गया है। पुलिस अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है

घटना 16 मार्च की अहले सुबह करीब 4:20 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस वक्त अधिकतर लोग सो रहे थे, तभी आरोपी चुपके से घर में दाखिल हुआ और मोबाइल लेकर निकलने लगा। इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे उसकी पहचान हो गई और मामला तुरंत उजागर हो गया।

घटना के बाद राजेश कुमार साहू ने बागबेड़ा थाना में साहिल वैष्णव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साहिल वैष्णव पहले भी मोबाइल चोरी के मामलों में संलिप्त रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे अन्य चोरी के मोबाइल बरामद करने की कोशिश की, लेकिन इस बार कोई अतिरिक्त सामान हाथ नहीं लगा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेले काम करता था या किसी गिरोह का हिस्सा है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।

The post Jamshedpur News: सुबह-सुबह घर में घुसा चोर, मोबाइल उड़ाकर भागने से पहले ही धराया appeared first on Udit Vani.

सात नाला रोड में बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा, सनसनी
उदित वाणी, पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बेलगोड़ा टोला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई भी कर दी, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।ग्रामीणों के मुताबिक, पकड़े गए दोनों युवक जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान ग्रामीणों ने उनके पास से दो भुजाली और एक डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद कर पुलिस को सौंप दी। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक किस उद्देश्य से गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि लालमोहन महतो के घर जैसे ही आरोपी घुसे, उस समय घर के लोग धान सिझाने के कारण जाग रहे थे। आहट मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और घेराबंदी कर भाग रहे आरोपियों में से दो को झाड़ियों से पकड़ लिया।

गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से बोड़ाम थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार बकरी चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश था। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना के बाद शनिवार को सुबह दर्जनों ग्रामीण बोड़ाम थाना पहुंचे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने पहले केंदडीह टोला में बिशु सिंह के घर से एक बाइक को निकालकर ले जाने का प्रयास कर किया लेकिन घरवालों को सतर्कता के बाद बाइक को छोड़ सभी लोग फरार हो गए। इसके बाद ही बकरी चोरी के उद्देश्य से बेलगोड़ा टोला पहुंचे थे।

The post सात नाला रोड में बकरी चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा, धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा, सनसनी appeared first on Udit Vani.