terrorist Archives - Udit Vani

Jharkhand : सिमडेगा में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले की साजिश में नौ उग्रवादी गिरफ्तार
उदित वाणी, सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर आगजनी की साजिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, ये सभी लेवी (रंगदारी) वसूली के लिए रची गई सुनियोजित साजिश में शामिल थे. जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में लचड़ागढ़ से ओड़गा तक सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी एसआरएमवी डीपी (जेवी) के कारीमाटी पांगुर स्थित अस्थायी कैंप को 25-26 जनवरी 2026 की दरमियानी रात निशाना बनाया गया था.

उग्रवादियों की योजना कैंप में खड़े वाहनों में आगजनी कर इलाके में दहशत फैलाने और कंपनी पर दबाव बनाकर लेवी वसूलने की थी. हालांकि, समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई, जिससे संभावित बड़ी वारदात टल गई. घटना के बाद जलडेगा थाना में कांड संख्या 05/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

इस अभियान के दौरान पीएलएफआई से जुड़े नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जस्टिन तोपनो उर्फ जेम्स तोपनो, हेरमन तोपनो, करन लोहरा, करण लोहरा, सिद्धांत कुमार चीक बड़ाईक, दिनेश बरवा, मंगल तोपनो, आशीष मिंज और अमित कुमार शामिल हैं. पुलिस ने सभी को साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोपी बताया है.

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 10 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. पुलिस इन मोबाइलों की जांच कर संगठन के नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि उग्रवादी क्षेत्र में सक्रिय अन्य ठिकानों और निर्माण परियोजनाओं को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : सिमडेगा में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले की साजिश में नौ उग्रवादी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Administration on Security Alert in Jamshedpur After Interpol Report
UditVani, Jamshedpur : A heightened security alert has been sounded in Jamshedpur following an alert report issued by Interpol, prompting the district administration and security agencies to step up vigilance across the city.

Acting on the international intelligence input, local police and administrative authorities have intensified monitoring of sensitive locations, vital installations, and crowded public areas.

Senior officials confirmed that precautionary measures are being taken to ensure public safety.

Security checks have been tightened at entry and exit points of the city, while surveillance has been enhanced at transport hubs, industrial zones, and marketplaces.

Police patrolling has also been increased, with special teams deployed to keep a close watch on suspicious movements.

Although officials have not disclosed specific details of the Interpol report citing security reasons, they assured that the situation is under control and there is no need for panic.

The administration has appealed to citizens to remain alert, cooperate with security forces, and immediately report any suspicious activity.

The district administration reiterated its commitment to maintaining law and order, stating that all necessary steps are being taken to prevent any untoward incident and to ensure the safety of residents in the city.

The post Administration on Security Alert in Jamshedpur After Interpol Report appeared first on Udit Vani.

इंटरपोल अलर्ट के बाद जमशेदपुर हाई अलर्ट पर, स्लीपर सेल नेटवर्क की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, औद्योगिक शहर की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
उदित वाणी, जमशेदपुर : औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को लेकर एक गंभीर खुफिया चेतावनी सामने आने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. इंटरपोल की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है और पूरे तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है. एसएसपी से लेकर खुफिया एजेंसियों तक को चौकस रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और अन्य खुफिया इकाइयों को लगातार निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं. एसएसपी समेत सभी वरीय अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने, पुराने मामलों की फाइलें खंगालने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार स्तर पर भी एक उच्चस्तरीय बैठक की तैयारी चल रही है, जिसमें आगे की रणनीति और सुरक्षा उपायों पर निर्णय लिया जाएगा.

स्लीपर सेल नेटवर्क का दावा

खुफिया इनपुट में दावा किया गया है कि जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल सक्रिय हैं. बताया गया है कि इनका सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान से है और कुछ लोग वहां आतंकी प्रशिक्षण भी ले चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान इस नेटवर्क को लीड कर रहा है. आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के बाद से वह पिछले सात–आठ वर्षों से फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में एनआईए और एटीएस की टीमें कई बार जमशेदपुर आ चुकी हैं, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

पुराने मामलों ने बढ़ाई चिंता

जमशेदपुर का नाम पहले भी आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है. 18 जनवरी 2016 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल शमी को गिरफ्तार किया था. जांच में सामने आया था कि वह ओडिशा के कटक से गिरफ्तार अब्दुल रहमान उर्फ कटकी के संपर्क में था. कटकी को ओडिशा और झारखंड में नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि अब्दुल शमी जनवरी 2014 में दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था, जहां उसने हथियारों का प्रशिक्षण लिया.

क्यों संवेदनशील है जमशेदपुर

टाटा स्टील और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी औद्योगिक इकाइयों की मौजूदगी के कारण जमशेदपुर राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है. ऐसे प्रतिष्ठान आतंकी संगठनों के लिए हाई इम्पैक्ट टारगेट माने जाते हैं. टाटानगर रेलवे जंक्शन, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों का मजबूत नेटवर्क शहर को लॉजिस्टिक रूप से भी बेहद अहम बनाता है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार से सीधी कनेक्टिविटी संदिग्ध गतिविधियों को छिपाने में सहायक हो सकती है.

इंटरपोल की रिपोर्ट ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि औद्योगिक और लॉजिस्टिक रूप से मजबूत शहर आतंकी संगठनों की नजर में संवेदनशील रहते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती किसी भी संभावित खतरे को समय रहते पहचान कर उसे निष्क्रिय करना है. सतर्कता, तकनीकी निगरानी और आपसी समन्वय ही जमशेदपुर की सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल साबित हो सकते हैं.

The post इंटरपोल अलर्ट के बाद जमशेदपुर हाई अलर्ट पर, स्लीपर सेल नेटवर्क की आशंका से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, औद्योगिक शहर की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता appeared first on Udit Vani.

National : जम्मू-कश्मीर के DGP ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर खेद जताया, आतंकी संबंध की अटकलों को किया खारिज
उदित वाणी, श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुई विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही, इस मामले में उन्होंने किसी भी तरह के ‘आतंकवादी संबंध’ को खारिज करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों के बारे में अन्य धारणाएं केवल ‘अनावश्यक अटकलें’ हैं.

डीजीपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नौगाम पुलिस स्टेशन लाई गई और खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रखी गई. बरामदगी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण, पिछले दो दिनों से विस्फोटक सामग्री के नमूने लेने की प्रक्रिया चल रही थी, ताकि नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जा सके.

उन्होंने कहा कि विस्फोटक सामग्री की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति के कारण, इसे अत्यधिक सावधानी से संभाला जा रहा था. दुर्भाग्य से शुक्रवार रात लगभग 11.20 बजे, जब्त की गई सामग्री में आकस्मिक विस्फोट हो गया.

डीजीपी ने कहा कि घटना के कारणों के बारे में और कोई अटकलें लगाना अनावश्यक है. इस घटना में 9 लोगों की जान चली गई है. विशेष जांच एजेंसी के एक कर्मचारी, दो राजस्व अधिकारी, एफएलएस टीम के तीन कर्मचारी, अपराध शाखा के दो फोटोग्राफर और एक दर्जी की जान चली गई है. साथ ही, पुलिस स्टेशन की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आस-पास की इमारतें भी प्रभावित हुईं. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मृतकों के परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है.

इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बादामी बाग इलाके में स्थित सेना के बेस अस्पताल और शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईसीसी) सौरा में भर्ती कराया गया है.

इससे पहले शनिवार सुबह डीजीपी नलिन प्रभात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नौगाम पुलिस स्टेशन गए और स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया.

नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुआ विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और विस्फोट की आवाज़ नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. भीषण विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन के अंदर खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को लगाया गया.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद में सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 2900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था. इस मामले में डॉ. आदिल राथर और डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आतंकी साथी, डॉ. उमर नबी गिरफ्तारी से बच निकला. बाद में लाल किले के पास एक कार विस्फोट में उसकी मौत हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी उनकी कार से एक असॉल्ट राइफल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया. जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी से आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ.

(आईएएनएस)

The post National : जम्मू-कश्मीर के DGP ने नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट पर खेद जताया, आतंकी संबंध की अटकलों को किया खारिज appeared first on Udit Vani.

National : लुधियाना में पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
उदित वाणी, लुधियाना : लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले ग्रेनेड हमले के एक खतरनाक मॉड्यूल को पूरी तरह तोड़ दिया. इस कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस की शुरुआती जांच से साफ हुआ कि ये आरोपी मलेशिया में बैठे तीन साथियों के जरिए पाकिस्तान के संचालकों से जुड़े थे. इनका प्लान था कि एक हथगोला उठाया जाए और उसकी डिलीवरी का इंतजाम किया जाए. पाकिस्तानी हैंडलर ने इन्हें पंजाब में घनी आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड फेंककर दहशत और अशांति फैलाने का काम सौंपा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीमा पार से निर्देश ले रहे थे. मलेशिया के तीन लोग बीच में ब्रिज का काम कर रहे थे, जो पाकिस्तान के हैंडलर्स से सीधे संपर्क में थे. आरोपी ग्रेनेड की सप्लाई लेकर पंजाब के भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला करने की तैयारी में थे. इससे आम लोगों की जान को बड़ा खतरा था. लुधियाना पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और पूरे नेटवर्क को धराशायी कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों से हथियार, मोबाइल और अन्य सबूत बरामद हुए हैं. आगे की जांच में विदेशी कनेक्शन की गहराई पता लगाई जा रही है.

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस सफलता की जानकारी दी. पुलिस कमिश्नर ने कहा, “हम पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और सीमा पार के आतंकी नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें. इससे राज्य की सुरक्षा और मजबूत होगी.

(आईएएनएस)

The post National : लुधियाना में पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

National : दिल्ली, मुंबई समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके की जांच अभी चल ही रही थी कि पांच बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई. ये धमकी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद के हवाई अड्डों को दी गई.

यह धमकी कल दोपहर में एक ईमेल के जरिए आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत जांच शुरू कर दी गई. धमकी भरा ईमेल दावूद नाम से आया था. इसमें लिखा था कि चौबीस घंटे के अंदर भारतीय हवाई अड्डों पर हमला होगा. विशेष रूप से दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और तिरुवनंतपुरम का नाम लिया गया. ईमेल मिलते ही सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं.

मुंबई में बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची. पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसी ही जांच हुई और कहीं कोई खतरा नहीं पाया गया.

फिर भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है. मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. यात्रियों की जांच कड़ी कर दी गई है. मुंबई पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

दिल्ली में हाल का बम धमाका अभी ताजा है, इसलिए ऐसी धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं. सभी हवाई अड्डों पर यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले पहुंचें ताकि जांच में देरी न हो.

पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ईमेल की तकनीकी जांच चल रही है. साइबर सेल भी इस मामले में जुट गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि यह धमकी कोई शरारत है या वास्तविक खतरा, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा.

(आईएएनएस)

The post National : दिल्ली, मुंबई समेत पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई appeared first on Udit Vani.

Delhi Blast के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश
उदित वाणी, नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दिल्ली की इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. प्रमुख शहरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने राज्य के सभी प्रमुख स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं.

उन्होंने कहा है कि संवेदनशील जिलों के अधिकारी सतर्क रहें और फील्ड में सक्रियता बढ़ाएं.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और अफवाहों की सक्रिय मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि किसी तरह की गलत सूचना से माहौल न बिगड़े. इसके साथ ही, उन्होंने ड्रोन, निगरानी कैमरों और अन्य तकनीकी गतिविधियों पर नियंत्रण व सतर्क निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल फील्ड में निकलने और सुरक्षा हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया है.

इधर, दिल्ली में हुए इस विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली.

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बातचीत की. शाह ने आईबी चीफ से भी घटना की जानकारी ली. इसके अलावा, गृह मंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक को एनआईए की टीम घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं.

शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस का कहना है कि पार्क की गई कार में यह ब्लास्ट हुआ है. सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं. दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है. पूरे एरिया को पुलिस द्वारा कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है.

(आईएएनएस)

The post Delhi Blast के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime News : झारखंड में आतंकी दानिश के ठिकाने पर दिल्ली पुलिस की रेड, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड में छापेमारी की है. हाल ही में गिरफ्तार किए गए पांच आतंकियों से पूछताछ के बाद यह रेड की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

खासकर पोटेशियम नाइट्रेट मिला है, जो आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला अहम रसायन माना जाता है. पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि यह बरामदगी आतंकी दानिश के ठिकाने से हुई है.

दिल्ली पुलिस ने दानिश समेत पांच आतंकियों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था. दानिश को 10 सितंबर को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के न्यू तबारक लॉज से पकड़ा गया था. इसके बाद अदालत से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 12 दिनों तक पूछताछ की अनुमति मिली.

दानिश की गिरफ्तारी के बाद उसके नेटवर्क और योजनाओं का पता लगाने के लिए लगातार छानबीन की जा रही है.

इस मामले पर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) भी पूरी तरह से सक्रिय है. एटीएस दानिश के झारखंड में फैले नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है. इसके लिए एटीएस दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से लगातार संपर्क में है.

साथ ही टेक्निकल और ह्यूमन इनपुट को भी खंगाला जा रहा है, ताकि इस आतंकी नेटवर्क की गहराई तक जानकारी मिल सके.

दानिश के संपर्कों की जांच पूर्व में पकड़े गए आतंकियों से भी की जा रही है. इसमें लोहरदगा का आतंकी फैजान उर्फ फैज, रांची से गिरफ्तार अलकायदा इंडिया सब-कॉन्टिनेंट का मास्टरमाइंड डॉ. इश्तियाक और उसके सहयोगी शामिल हैं.

डॉ. इश्तियाक को पहले दिल्ली पुलिस ने झारखंड एटीएस के सहयोग से पकड़ा था और उस दौरान भी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ था. उस समय पता चला था कि आतंकी झारखंड में अपना प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना बना चुके थे.

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से साफ है कि आतंकी संगठनों की जड़ें न केवल राजधानी बल्कि झारखंड तक फैली हुई हैं. ताजा बरामदगी और पूछताछ से इस नेटवर्क के कई राज खुलने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में बड़ी साजिशों को नाकाम करने में मदद मिल सकती है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : झारखंड में आतंकी दानिश के ठिकाने पर दिल्ली पुलिस की रेड, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime News : देश में आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए जमीन तलाश रहे थे, पांच गिरफ्तार
उदित वाणी, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस संयुक्त अभियान में झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस भी शामिल थी.

पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने की साजिश रच रहे थे. आरोपी “गजवा-ए-हिंद” के बैनर तले एक हिंसक जिहाद शुरू करने की साजिश रच रहे थे.

उनका पहला कदम जमीन पर कब्जा कर वहां आतंकी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना था. गिरफ्तार किए गए लोगों में से कोई भी पाकिस्तान नहीं गया, लेकिन वे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे, जो उन्हें लगातार निर्देश दे रहे थे.

वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के बोकारो निवासी अशर दानिश (23), मुंबई के आफताब कुरैशी (25), महाराष्ट्र के मुंब्रा निवासी सूफियान अबुबकर खान (20), तेलंगाना के निजामाबाद निवासी मोहम्मद हुजैफ यमन (20) और मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी कामरान कुरैशी (26) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को ‘गजवा लीडर’ और ‘सीईओ’ कहता था. दानिश ने इंग्लिश ऑनर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

वहीं, आफताब कुरैशी का काम आतंकी गतिविधियों के लिए लक्ष्य तय करना था, जबकि हुजैफ यमन हथियार बनाने का काम करता था. इन लोगों ने अपने ग्रुप का नाम ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ रखा था.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों के पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और हथियार बरामद किए हैं, जिनमें सल्फर, नाइट्रिक एसिड, कॉपर प्लेट, कारतूस, एक देसी पिस्तौल और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल हैं. इसके अलावा, दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, एक एयर गन और रसायन भी जब्त किए गए हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगला रहे थे. वे खुद को एक एनजीओ की तरह पेश करते थे और धर्म के नाम पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम कर रहे थे.

पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप उन जगहों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें. वे हथियार बनाने के लिए पैसे भी इकट्ठा कर रहे थे. इस ऑपरेशन की सफलता के बाद पुलिस का मानना है कि समय रहते इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ नहीं होता तो देश में कई बड़े आतंकी हमले हो सकते थे.

फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है. आफताब और सूफियान को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : देश में आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए जमीन तलाश रहे थे, पांच गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime News : बोकारो निवासी अशहर दानिश के पास से संदिग्ध रसायन बरामद : डॉ. माइकल राज एस
उदित वाणी, रांची : दिल्ली पुलिस के विशेष इनपुट पर झारखंड पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें आतंकवादियों से जुड़े एक संदिग्ध अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में आईपीएस डॉ. माइकल राज एस ने जानकारी देते हुए कहा कि दानिश के पास से संदिग्ध रसायन बरामद हुए हैं.

डॉ. माइकल राज एस ने बताया, “हमारे पास दिल्ली पुलिस के विशेष इनपुट पर यह सूचना थी कि कुछ संदिग्ध तत्व इस इलाके में सक्रिय हो सकते हैं. उसी आधार पर हमने सर्च ऑपरेशन चलाया और चार लोगों को हिरासत में लिया. इन चार में से एक व्यक्ति, अशरद दानिश को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से कुछ संदिग्ध रासायनिक पदार्थ मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि अशरफ दानिश किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ा है या नहीं, लेकिन पूछताछ जारी है. ऑपरेशन के दौरान झारखंड के तीन जिलों में कार्रवाई की गई थी. हम बाकी तीन व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं.”

अशहर दानिश बुंडू, पेटरवार, बोकारो का निवासी है. इस ऑपरेशन में एटीएस झारखंड और दिल्ली पुलिस की टीमों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की, जिसके तहत अशहर दानिश को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है.

सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध तत्व झारखंड के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकते हैं. इसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. अशरद दानिश को लोअर बाजार थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. दिल्ली पुलिस ने अपने एक मामले में उसे गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद उसके पास से कुछ सामग्री और रासायनिक पदार्थ बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल किसी आपत्तिजनक उद्देश्य के लिए किया जा सकता था.

अब तक की जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध गतिविधि किसी बड़े आपराधिक या आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है, लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी पूछताछ के बाद ही सामने आएगी. रासायनिक पदार्थों का उपयोग विस्फोटक बनाने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime News : बोकारो निवासी अशहर दानिश के पास से संदिग्ध रसायन बरामद : डॉ. माइकल राज एस appeared first on Udit Vani.