TeachersDay Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 शिक्षक किए गए सम्मानित
उदित वाणी जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने  शिक्षा के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान के लिए पांच  शिक्षकों को सम्मानित किया. जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनमें बीपीएम +2 उच्च विद्यालय की सहायक शिक्षिका अंजू कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुपुर चाकुलिया के सुनील कुमार बेरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खेरुआकोचा चाकुलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार घोष, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया, चाकुलिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव शंकर गोलाई और प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार कर्ण शामिल हैं.

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक सच्चे अर्थ में समाज के निर्माता है. इनके द्वारा दी गई शिक्षा से बच्चे जो सीखते हैं वही अपने जीवन में उतारते हैं. इसलिए समाज में शिक्षकों का स्थान सबसे ऊंचा है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षकों का महत्वपूर्ण स्थान होता है.

इससे पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने कहा कि सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान, नवाचार, बच्चों के रिजल्ट के बेहतरी में किए गए कार्यों के आधार पर प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर पर उनको सम्मानित किया जाता है. इसके लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति शिक्षकों के किए गए कार्यों के आधार पर उनका चयन करती है. इस वर्ष 5 शिक्षकों का चयन किया गया है. जिसमें चाकुलिया प्रखंड से तीन एवं जमशेदपुर प्रखंड से दो शिक्षक शामिल हैं.

वहीं इस अवसर पर इस वर्ष सरकारी स्कूल के मैट्रिक एवं इंटर टॉपर नौ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीडीसी, एडीसी, निदेशक एनईपी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

सम्मानित होने वाले छात्रों के नाम

इंटरमीडिएट टॉपर्स

1. बुल्टी गोराई, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज, कला संकाय

2. मेघा कुमारी, आदिवासी +2 उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा, कॉमर्स संकाय

3. सुमित महतो, एस.एस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा, विज्ञान संकाय

मैट्रिक टॉपर्स

1. अभिजीत शर्मा, श्री रामकृष्ण मिशन उच्च विद्यालय

2. प्रियंका गोप, संत मैरी हिन्दी उच्च विद्यालय, बिष्टुपुर

3. एस.के शाहिद आलम, श्री रामकृष्ण मिशन उच्च विद्यालय

4. रोहित कुमार सिंह, संत जोसेफ उच्च विद्यालय, गोलमुरी

5. अदिती कुमारी, सरस्वती शिशु मंदिर, बागबेड़ा

6. प्रतिभा कुमारी, संत जोसेफ उच्च विद्यालय, गोलमुरी

7. मधुष्मिता बेरा, एस.एस विद्या मंदिर उच्च विद्यालय

8. नंदिता महतो, जे.बी.ए.वी, बोड़ाम

9. अभिजीत मिश्रा, गुरूनानक उच्च विद्यालय, साकची

The post JAMSHEDPUR: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 शिक्षक किए गए सम्मानित appeared first on Udit Vani.

शहर की शिक्षिका मिश्रा आज महामहिम से ग्रहण करेंगी राष्ट्रपति पुरस्कार
बेल्डीह चर्च स्कूल से शुरू किया था अध्यापन

उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 में झारखंड की एकमात्र शिक्षिका शिप्रा मिश्रा को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कृत करेंगी. शिप्रा मिश्रा पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल कदमा की विज्ञान की शिक्षिका है. उन्हें यह पुरस्कार मिलने की घोषणा मात्र से पूरे स्कूल में खुशी की लहर है इसके साथ ही जमशेदपुर के लोग भी शिप्रा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला गर्व कर रहे हैं. कि इनके साथ ही देश भर में कुल 46 शिक्षकों का कल सम्मान किया जाएगा.

राज्य सरकार ने भेजे थे शिप्रा समेत तीन के नाम

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए राज्य सरकार की ओर से झारखंड के 3 शिक्षकों का नाम भेजा गया था जिसमें सिर्फ शिप्रा मिश्रा का चयन हुआ।.यह लगातार दूसरा साल है, जब जमशेदपुर के सरकारी स्कूल से इस पुरस्कार के लिए किसी शिक्षक का चयन हुआ है पिछले वर्ष हिंदुस्तान मित्र मंडल मध्य विद्यालय के शिक्षक मनोज सिंह को यह पुरस्कार मिला था. शिप्रा मिश्रा मूल रूप से बिहार के पूर्णिया की रहने वाली है. कदमा टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल की शिक्षिका शिप्रा मिश्रा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने की मुख्य वजह शिक्षण व स्वच्छता के क्षेत्र में उनका इनोवेशन है. उनके कई विद्यार्थियों ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कार जीता है. छात्रा नेहा सरदार द्वारा बनाए गए स्मार्ट विलेज के मॉडल को विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला था. हाल ही में आईएसएम धनबाद में सरकारी स्कूलों की श्रेणी में टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाई स्कूल कदमा के छात्रों द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक क्लीन टॉयलेट के प्रोजेक्ट को ओवरऑल श्रेणी के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था. इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार के लिए इस स्कूल का चयन हो चुका है. शिप्रा मिश्रा ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल से अपना शिक्षण कार्य शुरु किया था. वर्ष 2009 में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था. उन्होंने फिर जेपीएससी द्वारा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफलता पाई. जमशेदपुर हाईस्कूल बिष्टुपुर में विज्ञान शिक्षिका के रूप में वर्ष 2010 में पढ़ाना शुरू किया. 2016 में शिप्रा मिश्रा का टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय कदमा में स्थानांतरण किया गया.

The post शहर की शिक्षिका मिश्रा आज महामहिम से ग्रहण करेंगी राष्ट्रपति पुरस्कार appeared first on Udit Vani.

शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत होंगे शिक्षक
उदित वाणी, जमशेदपुर: हर साल की तरह इस साल भी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया. इसमें शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया से लेकर समय सीमा का निर्धारण कर दिया गया है.

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड, अनुमंडल, जिला तथा राज्य स्तर पर शिक्षक पुरस्कृत किए जाएंगे. प्रखंड स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा. इस तरह कुल 264 प्रखंडों में एक-एक शिक्षक पुरस्कृत होंगे. इसी तरह, अनुमंडल स्तर पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा.

इस तरह कुल 45 शिक्षकों को अनुमंडल स्तरीय पुरस्कार मिलेगा. सभी जिलों से एक-एक अर्थात कुल 24 शिक्षक जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होंगे. कुल तीन शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया जाएगा. इस तरह कुल 336 शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा.

सभी शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में निर्धारित राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा. प्रखंड स्तरीय पुरस्कार के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पुरस्कार के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए उपायुक्त तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए विभागीय सचिव की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की जाएगी.

पुरस्कार के लिए वैसे शिक्षकों का ही चयन किया जाएगा जिनकी छवि स्वच्छ है तथा जिन्होंने आइसीटी, शिक्षा में नवाचार, रिजल्ट में सुधार आदि में बेहतर प्रदर्शन किया हो. विभाग ने पुरस्कार की राशि तथा विभिन्न स्तरों पर समारोह के आयोजन के लिए 62.09 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है.

किस स्तर पर पुरस्कार के लिए मिलेगी कितनी राशि

प्रखंड स्तरीय: 10 हजार रुपये

अनुमंडल स्तरीय: 20 हजार रुपये

जिला स्तरीय पुरस्कार: 50 हजार रुपये

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए: एक लाख रुपये.

The post शिक्षक दिवस पर पुरस्कृत होंगे शिक्षक appeared first on Udit Vani.