Tatanagar Rail Civil Defense Archives - Udit Vani

Jamshedpur: एमडीडीटीआई बागबेड़ा में रेलवे कर्मचारियों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सीपीआर और आग से बचाव का मिला पाठ
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई) में रेलवे कर्मचारियों के लिए एक विशेष सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे परिचालन, यांत्रिक, विद्युत, आरपीएफ, कमर्शियल, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग विभाग के करीब 80 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तौर-तरीके सीखे।

स्मार्ट बोर्ड और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन से मिली ट्रेनिंग

ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान मुख्य फोकस ट्रेन के इंजन और कोच में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम पर रहा। एमडीडीटीआई में स्मार्ट बोर्ड और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कर्मचारियों को आग लगने के मुख्य कारणों, उससे बचाव के उपायों और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों को व्यावहारिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लाइव मॉक ड्रिल भी कराई गई।

सासाराम और दिल्ली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस की घटनाओं से सबक लेने पर जोर

रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने सासाराम तथा मध्य प्रदेश में दिल्ली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में हुई आगजनी की दर्दनाक घटनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं रेलवे कर्मचारियों के लिए गंभीर चिंतन का विषय हैं।आग लगने का मुख्य कारण: संतोष कुमार ने बताया कि कोच में आग लगने की अधिकांश घटनाएं यात्रियों की लापरवाही की वजह से होती हैं। कई यात्री पंखों के ऊपर गुटखा के रैपर, बीड़ी-सिगरेट के जले टुकड़े अथवा अन्य ज्वलनशील सामग्री रख देते हैं, जिससे फ्यूज पैनल में शॉर्ट सर्किट होने और भीषण आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

लटकते तार और शॉर्ट सर्किट बने बड़े खतरे

प्रशिक्षण के दौरान टूटे प्लग, असुरक्षित वायरिंग, टेंपरेरी बिजली कनेक्शन, लटकते हुए तार और पेट्रोल-गैस जैसे ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन को रेल सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया गया। रेलकर्मियों को यह विशेष तकनीक सिखाई गई कि आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल हमेशा आग की जड़ पर करना चाहिए, न कि केवल ऊपर उठ रहे धुएं और लपटों पर।

बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर और मॉक ड्रिल का अभ्यास

आग से बचाव के अलावा रेलकर्मियों को मेडिकल इमरजेंसी से निपटने का भी कड़ा अभ्यास कराया गया। इसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट, (CPR) देने की विधि तथा गले या वायु मार्ग में विदेशी वस्तु फंसने की स्थिति से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

इस पूरे मॉक ड्रिल का सफल संचालन सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और शंकर कुमार प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में एमडीडीटीआई के प्राचार्य पी. रवि किरण ने सिविल डिफेंस टीम के इस बेहतरीन प्रशिक्षण कार्य की सराहना की और सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

The post Jamshedpur: एमडीडीटीआई बागबेड़ा में रेलवे कर्मचारियों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, सीपीआर और आग से बचाव का मिला पाठ appeared first on Udit Vani.

Railway : यात्री सुरक्षा के लिए रेलकर्मियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, सिनी संस्थान में सिविल डिफेंस की पहल
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिनी स्थित जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से विभिन्न डिवीजनों के रेलकर्मियों को यात्री सुरक्षा और आपातकालीन बचाव कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्टेशन मैनेजर, प्रो स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर, प्रो ट्रेन मैनेजर, सीसीटीसी और पॉइंट मैन सहित कुल 147 रेलकर्मी शामिल हुए.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने प्रतिभागियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) की अहम तकनीकों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अक्सर स्टेशनों पर यात्रियों के अचानक बेहोश होने, सीढ़ियां चढ़ते या ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर घायल होने जैसी घटनाएं सामने आती हैं. ऐसी परिस्थितियों में आसपास मौजूद लोग असहाय होकर केवल दर्शक बन जाते हैं, जबकि समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी की जान बचा सकती है.

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रेलकर्मी ‘फर्स्ट रिस्पांडर’ की भूमिका निभा सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) की स्थिति में सीपीआर (CPR) देने की विधि, अचेतन अवस्था में जीवन रक्षक उपाय, और श्वसन नली में बाहरी वस्तु फंसने पर हेमलिच मैनोवर तकनीक का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया.

इसके अलावा, सिविल डिफेंस डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया. उन्होंने आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और उपकरणों के सही इस्तेमाल की बारीकियां समझाईं.

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के मुख्य अनुदेशक ने सभी प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. वहीं, जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने इस पहल को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से रेलकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलेगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा, खड़गपुर, नागपुर, संबलपुर, विशाखापट्टनम, खुर्दा, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य डिवीजनों के रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. यह पहल रेलवे में सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

The post Railway : यात्री सुरक्षा के लिए रेलकर्मियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, सिनी संस्थान में सिविल डिफेंस की पहल appeared first on Udit Vani.