Tata Steel Grade Revision Archives - Udit Vani

Tata Steel ग्रेड वार्ता फिर शुरू; कमेटी मीटिंग में कल वार्ता की प्रगति बताएंगे यूनियन अध्यक्ष
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में लंबित ग्रेड को लेकर गुरुवार को फिर से वार्ता का सिलसिला शुरू हुआ. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली वार्ता अपने निर्णायक दौर में चल रही है. वार्ता में कोशिश है कि पुराने ग्रेड के साथ ही एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को भी अच्छा लाभ मिलें. टाटा स्टील प्रबंधन आने वाली चुनौतियों को देखते हुए ग्रेड रिवीजन को करने पर जोर दे रहा है, जबकि यूनियन पुराने ग्रेड समझौतों का हवाला देकर अपनी मांग कर रही है.

वार्ता शुक्रवार शाम 4 बजे से भी होगी, जिसमें यूनियन के टॉप थ्री के साथ प्रबंधन की ओर से जुबिन पालिया और राहुल दूबे भाग लेंगे. दूसरी ओर टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग भी शुक्रवार को होगी, जिसमें यूनियन अध्यक्ष ग्रेड पर अब तक हुई प्रगति की जानकारी देंगे और कमेटी मेंबर्स अपनी मांगों और सुझावों को रखेंगे. एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर्स यूनियन पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं.

The post Tata Steel ग्रेड वार्ता फिर शुरू; कमेटी मीटिंग में कल वार्ता की प्रगति बताएंगे यूनियन अध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

Tata Steel में 17 महीने से लंबित ग्रेड रिवीजन पर समझौता अगले सप्ताह
उदित वाणी, जमशेदपुर : एक जनवरी 2025 से लंबित ग्रेड रिवीजन (वेतन समझौता) पर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच चल रही वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह तक कंपनी का ग्रेड हो जाएगा. यह सात साल का समझौता होगा, जिसमें पुराने (ओल्ड/स्टील वेज) और नए (एनएस/न्यू सीरीज) दोनों ग्रेड के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

मुख्य आकर्षण और बढ़ोतरी के अनुमान

टाटा स्टील में पिछले सात सालों में एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की संख्या काफी बढ़ गई है. अब वे कुल मैनपावर का लगभग 70 प्रतिशत हो गए हैं (पहले यह अनुपात उलटा था). प्रबंधन का फोकस इन्हीं बहुसंख्यक कर्मचारियों पर है, ताकि पुराने और नए कर्मचारियों के बीच वेतन बढ़ोतरी में ज्यादा असमानता न रहे.

पुराने ग्रेड (ओल्ड सीरीज/स्टील वेज) कर्मचारियों के लिए

मिनिमम गारंटीड बेनेफिट (एमजीबी) लगभग 10 फीसदी रहने की संभावना है (पिछले समझौते में 12 फीसदी था). बेसिक + डीए के आधार पर 8,000 से 20,000 रुपये तक मासिक बढ़ोतरी हो सकती है.

नए ग्रेड (एनएस) कर्मचारियों के लिए

वेतन में 30-35 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है (पिछली बार 20-25 फीसदी थी). बेसिक + डीए 30,000 से 50,000 रुपये वाले कर्मचारियों को 9,000 से 17,000 रुपये तक मासिक फायदा मिल सकता है. कुल मिलाकर पुराने कर्मचारियों को 20,000 रुपये तक और नए कर्मचारियों को 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का अनुमान है.

अन्य लाभ

17 महीने का एरियर: समझौते के बाद एकमुश्त एरियर मिलेगा.

विभिन्न एलाउंसेज (भत्तों) में भी बढ़ोतरी होने जा रही है.

अनुमानित सालाना 3 फीसदी की दर से वेतन वृद्धि.

जमशेदपुर और ट्यूब डिविजन के लगभग 10,500 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.

वार्ता की पृष्ठभूमि

यूनियन और प्रबंधन के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रबंधन ज्यादा संतुलित बढ़ोतरी पर जोर दे रहा है. कर्मचारियों में लंबित समझौते को लेकर बेचैनी है, लेकिन हालिया बैठकें आशाजनक रही हैं. टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए मजबूत मांग रखी है. प्रबंधन भी उत्पादकता और कर्मचारी संतोष को ध्यान में रखकर बातचीत कर रहा है. यह समझौता न सिर्फ वेतन बढ़ोतरी बल्कि लंबे समय तक स्थिरता देगा. एरियर और नए भत्तों से कई परिवारों को राहत मिलेगी. आधिकारिक घोषणा होते ही विस्तृत डिटेल्स (फिटमेंट, स्लैब आदि) उपलब्ध हो जाएंगी.

The post Tata Steel में 17 महीने से लंबित ग्रेड रिवीजन पर समझौता अगले सप्ताह appeared first on Udit Vani.

Tata Steel में ग्रेड पर वार्ता रूकी, कलिंगानगर की यूनियन रजिस्ट्रार की शरण में
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी की पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते टाटा स्टील में ग्रेड पर वार्ता नहीं हो पा रही है. इस माह ग्रेड समझौता होने की पूरी संभावना है. उधर, टाटा स्टील कलिंगानगर की यूनाइटेड यूनियन ने भी ग्रेड में देरी को लेकर ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को शिकायत की है और जल्द ग्रेड समझौता कराने की मांग की है.

टाटा कमिंस में ग्रेड पर कल होगी वार्ता

उधर, टाटा कमिंस में लंबित ग्रेड को लेकर बुधवार को यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता होगी. वार्ता में लोकल टीम ही भाग लेगी. उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता में सकारात्मक नजीता निकलेगा और जल्द ही ग्रेड समझौता होगा.

The post Tata Steel में ग्रेड पर वार्ता रूकी, कलिंगानगर की यूनियन रजिस्ट्रार की शरण में appeared first on Udit Vani.

Tata Workers Union की अहम बैठक, ग्रेड वार्ता पर चला मंथन
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को चमरिया गेस्ट हाउस में आयोजित हुई. बैठक में प्रबंधन के साथ चल रही ग्रेड वार्ता की विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों को दी गई. यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने पिछले तीन ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों के एलाउंस और वेतन में हुई बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के वर्कफोर्स में वर्तमान में एनएस ग्रेड के लगभग 7500 कर्मचारी और ओल्ड ग्रेड के करीब 3000 कर्मचारी कार्यरत हैं.अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि यूनियन की पूरी कोशिश है कि कर्मचारियों को बेहतर ग्रेड मिले. बैठक में सभी ऑफिस बेयरर्स ने सुझाव दिए और जोर देकर कहा कि कर्मचारियों के हित में बेहतर ग्रेड के लिए प्रबंधन पर दबाव बनाए रखना चाहिए.

पिछले ग्रेड रिवीजन की तुलना

अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में ग्रेड रिवीजन 6 वर्ष के लिए हुआ था, जिसमें मिनिमम गारंटेड बेनिफिट (एमजीबी) 18.25 प्रतिशत मिला था, वहीं 2019 के ग्रेड रिवीजन में कार्यकाल को बढ़ाकर 7 वर्ष कर दिया गया, लेकिन एमजीबी घटकर 12.75 प्रतिशत रह गया.

इस बार प्रबंधन ने ग्रेड के कार्यकाल को 8 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा है. ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों के लिए एमजीबी लगभग 7.5 प्रतिशत प्रस्तावित किया गया है, जबकि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए प्रति पॉइंट डियरनेस अलाउंस (डीए) बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है.

यूनियन जल्द सौंपेगी प्रस्ताव

बैठक में यह फैसला लिया गया कि यूनियन जल्द ही प्रबंधन को अपना औपचारिक प्रस्ताव सौंपेगी. यूनियन की पूरी टीम कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए बेहतर से बेहतर ग्रेड हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है. मौके पर सभी ऑफिस बेयरर्स ने यूनियन के टॉप-थ्री (अध्यक्ष, महामंत्री एवं डिप्टी प्रेसिडेंट) को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि सारे कमेटी सदस्य कर्मचारियों के साथ मिलकर बेहतर ग्रेड के लिए लगातार दबाव बनाए हुए हैं. बैठक में यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के अलावा महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, आमोद दूबे, संजय सिंह, संजीव तिवारी, श्याम बाबू और अजय चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

The post Tata Workers Union की अहम बैठक, ग्रेड वार्ता पर चला मंथन appeared first on Udit Vani.

Tata Steel के ग्रेड को लेकर दूसरे दिन भी वार्ता जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में ग्रेड रिवीजन को लेकर गुरुवार को भी वार्ता का दौर जारी रहा. इस वार्ता में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ही टाटा स्टील कलिंगानगर के भी यूनियन पदाधिकारी शामिल थे. वार्ता में टिस्को एलाउंस पेंशन स्कीम के साथ विभिन्न एलाउंसेस को लेकर भी वार्ता हुई. वार्ता में एनएस ग्रेड के कर्मियों को लेकर वार्ता हुई.

एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से मिल अपनी बातों को रखा. उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू के नेतृत्व में स्टील वेज के समान एनएस ग्रेड के कर्मियों को भी सुविधा दिलाने की मांग की गई. उल्लेखनीय है कि टाटा स्टील का ग्रेड एक जनवरी 2025 से लंबित है. उम्मीद की जा रही है कि अगले माह तक ग्रेड हो जाएगा.

The post Tata Steel के ग्रेड को लेकर दूसरे दिन भी वार्ता जारी appeared first on Udit Vani.