Tata Steel Compost Plant Archives - Udit Vani

विश्व पर्यावरण दिवस पर मानगो के पार्षदों ने किया टाटा स्टील कंपोस्ट प्लांट का दौरा, कचरा प्रबंधन की सीखी तकनीक
उदित वाणी जमशेदपुर :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत मानगो नगर निगम के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को टाटा स्टील द्वारा संचालित कंपोस्ट प्लांट का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें घरेलू कचरे को जैविक खाद में बदलने की वैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा स्टील जू परिसर स्थित कंपोस्ट प्लांट में पार्षदों ने कचरा प्रबंधन की पूरी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। विशेषज्ञों ने बताया कि घरों एवं रसोईघरों से निकलने वाले गीले कचरे को वैज्ञानिक तरीके से संसाधित कर उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जा सकती है। इस पहल का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को आधुनिक कचरा प्रबंधन तकनीक से परिचित कराना तथा उनके माध्यम से आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यदि गीले और सूखे कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण किया जाए, तो कचरे के पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।

उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन शहरवासियों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि मानगो क्षेत्र में भी कंपोस्ट प्लांट स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि घरेलू कचरे को उपयोगी खाद में परिवर्तित कर स्वच्छता, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों को मजबूती दी जा सके।

उन्होंने कहा कि कचरे को संसाधन में बदलने की यह सोच न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि हरित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

The post विश्व पर्यावरण दिवस पर मानगो के पार्षदों ने किया टाटा स्टील कंपोस्ट प्लांट का दौरा, कचरा प्रबंधन की सीखी तकनीक appeared first on Udit Vani.