Tata Motors compensatory off Archives - Udit Vani

Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मियों को गर्मी से मिली राहत, परिवार संग जा सकते हैं छुट्‌टी पर
फाउंड्री को छोड़ टाटा मोटर्स में कल से लगातार सात दिन की छुट्‌टी

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने कुछ विभाग को छोड़ 29 मई से लेकर 4 जून तक लगातार सात दिन की छुट्‌टी की घोषणा की है. इस छुट्‌टी से एक तो कर्मियों को गर्मी से राहत मिलेगी, दूसरे वे बाहर घुमने भी जा सकते हैं. टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर प्लांट ने सर्कुलर के माध्यम से कर्मचारियों को कम्पेंसेटरी ऑफ (Compensatory Off) देने का ऐलान किया है.

व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सभी डिवीजन्स/डिपार्टमेंट्स के लिए निम्नलिखित कम्पेंसेटरी छुट्टियां घोषित की हैं. फाउंड्री डिवीजन के कर्मचारियों को 29 और 30 मई को छुट्टी नहीं मिलेगी. वे इन दोनों दिनों में सामान्य कार्य करेंगे.जिन कर्मचारियों को 29 मई या 30 मई को काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें 31 मई 2026 तक कम्पेंसेटरी छुट्टी लेनी होगी. 1 जून को काम करने वाले कर्मचारियों को 30 जून 2026 तक छुट्टी अवेल करना अनिवार्य है.

31 मई 2026 (रविवार) को सामान्य साप्ताहिक अवकाश के रूप में ही माना जाएगा.सर्कुलर में सभी डिविजनल/डिपार्टमेंटल हेड्स को निर्देश दिया गया है कि वे कॉमन सर्विसेज की गतिविधियों का समन्वय करें और कर्मचारियों को समय पर सूचना दें. यह फैसला कंपनी के उत्पादन और बिजनेस आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

29 मई 2026- 15 मार्च 2026 के बदले

30 मई 2026- 29 मार्च 2026 के बदले

1 जून 2026- 19 अप्रैल 2026 के बदले

तीन दिन का ब्लॉक क्लोजर भी

टाटा मोटर्स लिमिटेड जमशेदपुर प्लांट ने 2 जून से 4 जून 2026 तक तीन दिवसीय ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. यह फैसला 19 मार्च 2026 को हुए मेमोरेंडम ऑफ सेटलमेंट के प्रावधान के अनुसार लिया गया है. ब्लॉक क्लोजर की अवधि 02 जून 2026 से 04 जून 2026 तक प्रभावित कर्मचारियों (Bargainable Employees) को इस अवधि के दौरान पीएल या सीएल लेनी होगी. दिन के 50 फीसदी के लिए छुट्टी ली जाएगी और शेष 50 फीसदी अवधि के लिए कंपनी द्वारा सामान्य वेतन/सैलरी दी जाएगी.

ब्लॉक क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा, उनके लिए अलग नोटिस जारी किया जाएगा. ऐसे कर्मचारी सामान्य कार्य दिवस की तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट करेंगे.जो कर्मचारी काम पर बुलाए जाने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं आ पाएंगे, उन्हें उस दिन की छुट्टी अपनी लीव बैलेंस से लेनी होगी. ब्लॉक क्लोजर से पहले या बाद में कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी.

नोटिस में सभी संबंधित कर्मचारियों से सहयोग करने की अपील की गई है.यह ब्लॉक क्लोजर कंपनी की उत्पादन व्यवस्था, रखरखाव और अन्य जरूरी कार्यों को ध्यान में रखते हुए लागू किया जा रहा है. टाटा मोटर्स के इस फैसले से प्लांट के कर्मचारियों को आंशिक छुट्टी के साथ वेतन सुरक्षा भी मिलेगी.

The post Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मियों को गर्मी से मिली राहत, परिवार संग जा सकते हैं छुट्‌टी पर appeared first on Udit Vani.