Suspicious Death Jharkhand Archives - Udit Vani

Jharkhand Crime : भाई के कमरे में मिला युवक का लहूलुहान शव, भाभी और भाई समेत तीन हिरासत में
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरिया कला गांव में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे से बरामद किया गया. मृतक के सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस हत्या की आशंका से मामले की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान संतोष भुइयां के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां, उसकी पत्नी अंजू देवी और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को जब काम पर जाने के लिए अपने कमरे में जूता लेने पहुंचा तो उसने अपने छोटे भाई संतोष का शव बिस्तर पर पड़ा देखा. शव खून से सना हुआ था.

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और कथित प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है.

ग्रामीणों के अनुसार, संतोष भुइयां का एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था, जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है. मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतक के बड़े भाई टिंकू भुइयां ने अपनी पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगा दिया.

टिंकू का दावा है कि उसकी पत्नी ने साजिश के तहत संतोष की हत्या कराई है. हालांकि, अंजू देवी ने इन आरोपों से इनकार किया है. इटखोरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. गांव में घटना के बाद तनाव और चर्चा का माहौल है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : भाई के कमरे में मिला युवक का लहूलुहान शव, भाभी और भाई समेत तीन हिरासत में appeared first on Udit Vani.