SUMMER HEATWAVE Archives - Udit Vani

Jamshedpur: भीषण गर्मी का कहर, निजी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 11:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में बढ़ती भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए निजी स्कूलों ने छात्रों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। लगातार बढ़ रहे पारे और लू (Heatwave) की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सभी कक्षाएं सुबह जल्दी शुरू होंगी और दोपहर 11:30 बजे तक समाप्त कर दी जाएंगी।

सुबह 6:45 से शुरू होंगी कक्षाएं, दोपहर की लू से मिलेगी राहत

नई समय-सारिणी के अनुसार, अब स्कूल सुबह करीब 6:45 बजे से खुलेंगे। यह निर्णय शहर के निजी स्कूलों द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया है ताकि छात्रों को दोपहर की झुलसाने वाली धूप और लू से बचाया जा सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में जमशेदपुर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।

अभिभावकों ने फैसले का किया स्वागत, प्रशासन ने दी सलाह

स्कूल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों को नई टाइमिंग की सूचना भेज दी है और इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इस फैसले का अभिभावकों ने भी पुरजोर स्वागत किया है और इसे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य कदम बताया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने अपील की है कि अभिभावक बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और धूप में निकलने से बचाएं।

The post Jamshedpur: भीषण गर्मी का कहर, निजी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह 11:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई appeared first on Udit Vani.

Kolabira : गर्मी की भीषण प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उदित वाणी, कोलाबीरा : पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित कर दी है. लू जैसे हालात और झुलसा देने वाली धूप ने न केवल इंसानों को परेशान किया है, बल्कि वन्यजीव भी इससे अछूते नहीं रहे हैं.

जंगल से भटककर गांव पहुंचे लंगूर

शनिवार को तेज गर्मी और प्यास से व्याकुल दो लंगूर जंगल क्षेत्र से भटकते हुए मुड़कुम गांव तक पहुंच गए. गांव में दोनों लंगूरों को एक साथ देखकर ग्रामीणों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया. बच्चे और बड़े दोनों ही उन्हें देखकर आनंदित हो उठे.

ग्रामीणों ने किया स्वागत

लंगूर कुछ समय तक कई ग्रामीणों के छप्परों पर बैठे रहे और लोगों ने उन्हें भोजन व पानी भी उपलब्ध कराया. पानी पीकर उन्होंने अपनी प्यास बुझाई और गर्मी से थोड़ी राहत पाई. ग्रामीणों का यह व्यवहार मानवीयता की मिसाल बन गया.

The post Kolabira : गर्मी की भीषण प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त appeared first on Udit Vani.

Heat Care: चिलचिलाती धूप में हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? जानें आसान उपाय
नई दिल्ली: देश के अनेक हिस्से इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे हैं. तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा भी अधिक हो गया है. यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो ये स्थितियां जानलेवा साबित हो सकती हैं.

क्या होता है हीट स्ट्रोक और इसके लक्षण

हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है और पसीना आना बंद हो जाता है. इससे शरीर स्वयं को ठंडा नहीं रख पाता. इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं – तेज सिरदर्द,चक्कर आना, उल्टी, थकान या कमजोरी, बेहोशी

डिहाइड्रेशन से भी खतरा

गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना सामान्य है लेकिन गंभीर डिहाइड्रेशन थकावट, कमजोरी और चक्कर जैसे लक्षण पैदा कर सकता है. इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है.

कैसे रखें खुद को हाइड्रेटेड और सुरक्षित

गर्मी से खुद को बचाने के लिए ये उपाय आजमाएं –

प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं

नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों जैसे तरबूज, जामुन, पपीता और खीरे का सेवन करें

दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें

हल्के, सूती और ढीले कपड़े पहनें

बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें

अधिक शारीरिक मेहनत से बचें

घर लौटने के बाद ठंडा पानी तुरंत न पिएं, पहले शरीर को सामान्य तापमान पर आने दें

खानपान में भी लाएं बदलाव

खाली पेट बाहर न निकलें

तला-भुना, मसालेदार भोजन न करें

घर का हल्का और सुपाच्य भोजन लें

अत्यधिक मीठे या मादक पेय पदार्थों से बचें, ये डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं

आपात स्थिति में क्या करें

यदि हीट स्ट्रोक के लक्षण महसूस हों तो तुरंत छाया में जाएं, ठंडे पानी से शरीर ठंडा करें और बिना देर किए चिकित्सकीय सहायता लें.

साथ ही पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है ताकि शरीर की गर्मी से लड़ने की क्षमता बनी रहे. गर्मी में सतर्कता और सही देखभाल आपको बीमारियों से बचा सकती है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप खुद को न केवल सुरक्षित बल्कि ऊर्जावान भी बनाए रख सकते हैं.

(IANS)

The post Heat Care: चिलचिलाती धूप में हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? जानें आसान उपाय appeared first on Udit Vani.

लू से बचाव : गर्मी के मौसम में क्या करें, क्या खाएं और क्या पिएं
उदित वाणी, नई दिल्ली : गर्मी के मौसम में अक्सर ‘लू’ का खतरा बढ़ जाता है. लू लगने के लक्षणों की अगर हम बात करें तो, इसमें तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और बेहोश होना शामिल है. कुछ सावधानी बरतकर और खानपान की स्थिति को सुधारकर हम खुद को लू से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि लू से बचने के लिए क्या करें, क्या खाएं और क्या पिएं.

गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने की कोशिश न करें. अगर बाहर जाना जरूरी है तो सुबह जल्दी या शाम को काम निपटाएं. बाहर जाते समय सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें. इसके साथ-साथ टोपी, छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करके अपना सिर और चेहरा धूप से बचाएं. अगर आपका बाहर जाना जरूरी है, तो बीच-बीच में छायादार जगह पर आराम करें और ठंडा पानी पिएं. वहीं, घर के अंदर पंखे, कूलर या एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें. गर्मी के मौसम में अगर आपको चक्कर, सिरदर्द या उल्टी जैसे लक्षण दिखें, तो पानी पिएं और डॉक्टर से संपर्क करें.

गर्मी के मौसम में खानपान पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है. हरी सब्जियों का सेवन करें, जैसे खीरा, ककड़ी, टमाटर और पालक जैसी हरी सब्जियां पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इन्हें सलाद के रूप में खाएं. इसके अलावा, तरबूज, खरबूजा, संतरा, अनानास का सेवन करें, यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है. दही, लस्सी और छाछ पेट को ठंडा रखने और पाचन को बेहतर बनाने का काम करता है. ऐसे में इन्हें अपने आहार में शामिल करें. नारियल पानी पीना भी फायदेमंद साबित हो सकता है.

गर्मी के मौसम में ज्यादा तेल और मसाले का इस्तेमाल करके बनाया गया भोजन खाने से बचें. इसके अलावा, जंक फूड और ज्यादा नमक वाले स्नैक्स न खाएं, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं. कॉफी और चाय कम पिएं, क्योंकि ये शरीर से पानी निकालते हैं. संभव हो तो मांस-मछ्ली का सेवन न करें.

लू से बचाव में हाइड्रेशन सबसे महत्वपूर्ण है. दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं. पानी को ठंडा रखने के लिए मटके का इस्तेमाल करें. नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति होती है. पुदीना और जीरा डालकर बनाई गई छाछ गर्मी में राहत देती है और पेट को ठंडा रखती है. सत्तू का शरबत न केवल ठंडक देता है, बल्कि शरीर को तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है. बेल का शरबत पाचन को बेहतर बनाता है और लू से बचाता है. शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ाते हैं.

(आईएएनएस)

The post लू से बचाव : गर्मी के मौसम में क्या करें, क्या खाएं और क्या पिएं appeared first on Udit Vani.

IMD Issues Heat Wave Alert in Jharkhand During Holi
UditVani, Jamshedpur: Brace up to face the heat during Holi, the festival of colours, this year.

The sudden spurt in maximum temperature prompted the Met department to issue a heat wave alert in Jharkhand for the next 72 hours.

Holi would be celebrated in Jharkhand tomorrow, Friday.

IMD’s Ranchi Meteorological Centre issued a heat wave alert in isolated places over south eastern parts of the state alongwith Garhwa and Palamu district in the next two days.

According to the forecast, heatwave condition is also expected to prevail in northwest parts of the state around Sunday, March 16.

A heat wave condition is declared when the day temperature goes up five degree Celsius above the normal.

The maximum temperature in Jamshedpur and Daltonganj has touched 39 degree Celsius, five to six notches above the normal.

Ine Bokaro the day temperature has touched the 38 degree Celsius mark, 5.6 noches above normal.

The maximum temperature has reached 37 degree Celsius in Godda, Pakur and several other places.

Weatherman said Loo, hot and dry wind which blows in the plains during this time of the season might also prevail at a few isolated places in southern Jharkhand after the next 24 hours.

Thus, Holi is expected to be unusually warm in several parts of Jharkhand.

The Met Centre also issued an appeal asking people to take precautionary measures for preventing heat stroke.

The post IMD Issues Heat Wave Alert in Jharkhand During Holi appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: भीषण गर्मी का प्रकोपः आदित्यपुर में दूसरे दिन हुई बुजुर्ग की मौत
उदित वाणी आदित्यपुर : आदित्यपुर और आस-पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिसके कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. आदित्यपुर में लगातार दूसरे दिन भीषण गर्मी (लू) की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में वृक्ष के नीचे आज एक वृद्ध व्यक्ति को अचेतावस्था में पाया गया, जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष बतायी जाती है. हालाँकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. राहगीरों की नजर जब अचेतावस्था में पड़े उक्त व्यक्ति के उपर पड़ी, तो राहगीरों ने उन्हें पानी पिलाने का प्रयास किया. परन्तु वे अचेत हीं रहे. राहगीरों की सूचना पर आदित्यपुर पुलिस की टीम स्थल पर पहुँची तथा पंचनामा तैयार कर वहाँ पड़े हुए शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेजा गया. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति जयप्रकाश उद्यान के आस-पास हीं रहता था. इससे पूर्व भीषण गर्मी की वजह से बुधवार की शाम को बिजली ऑफिस के पास भी एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गई थी.

The post Jamshedpur: भीषण गर्मी का प्रकोपः आदित्यपुर में दूसरे दिन हुई बुजुर्ग की मौत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रचंड गर्मी के कारण राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे, सरकार ने जारी किया आदेश
उदित वाणी,जमशेदपुर: राज्य में अत्याधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालय सोमवार 12 जून से बुधवार 14 जून तक बंद रहेंगे. आशय का आदेश राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी किया गया है.

सरकार के सचिव कि रवि कुमार की ओर से यह आदेश सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है.

पत्र के प्रति सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, एम.डी.एम, जे.सी.ई.आर.टी, राज्य परियोजना निदेशक, जे.ई.पी.सी को भी भेजी गई है.

बताते चलें कि गर्मी की छुट्टी के कारण राज्य के सरकारी स्कूल खुल चुके हैं जबकि अधिकांश प्राइवेट स्कूल 12 जून से खुलने वाले हैं.

इस बीच प्रचंड गर्मी के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने अथवा बीमार पड़ने की भी कई खबरें सामने आई हैं.

इसके बाद गर्मी की छुट्टी को आगे बढ़ाते हुए स्कूलों को फिलहाल बंद रखने की मांग तेज होती जा रही थी शिक्षक संघ अभिभावक संगठनों व अन्य स्तर भी स्कूलों मैं गर्मी की छुट्टी को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी.

The post Jamshedpur: प्रचंड गर्मी के कारण राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे, सरकार ने जारी किया आदेश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: प्रचंड गर्मी के कारण लोयला स्कूल ने एलकेजी से स्टैंडर्ड 2 तक का ग्रीष्मावकाश 18 जून तक बढ़ाया, बाकी कक्षाओं के समय में भी बदलाव
उदित वाणी,जमशेदपुर: राज्य में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण स्कूली बच्चों के बीमार या बेहोश होने की घटनाओं के बीच जमशेदपुर के प्रतिष्ठित निजी स्कूल लोयोला ने एलकेजी से लेकर स्टैंडर्ड 2 तक की कक्षाओं के लिए गर्मी की छुट्टी को 18 जून तक बढ़ा दिया है. जबकि क्लास 3 और चार की कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक ही चलेंगी.

स्टैंडर्ड 4 से 12:00 तक की कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से दिन में 10:35 बजे तक चलेंगी. पढ़ाई की नई व्यवस्था 12 जून से प्रभावी होगी. इस बाबत स्कूल की ओर से जारी नोटिस से सभी बच्चों के अभिभावकों को अवगत कराया गया है.

बताते चलें कि गर्मी की छुट्टी के बाद निजी स्कूल 12 जून से खुलने वाले हैं हालांकि पिछले 2 दिनों के दौरान गर्मी का रौद्र रूप और उसकी चपेट में बड़ी संख्या में बच्चों की आने की खबरों के बाद संभावना जताई जाने लगी है कि निजी स्कूलों में गर्मी को देखते हुए छुट्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है.

वैसे अभी तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है निजी स्कूल अपने स्तर से निर्णय लेने लगे हैं.

वहीं दूसरी ओर अभिभावकों का कहना है कि इतनी गर्मी में स्कूल खोलने के निर्णय पर प्रशासन को पुन: विचार करना चाहिए और कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद कर देना चाहिए. बताते चले कि शहर का तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया था. इस दौरान तेज धूप और लू ने लोगों को काफी परेशान किया.

The post Jamshedpur: प्रचंड गर्मी के कारण लोयला स्कूल ने एलकेजी से स्टैंडर्ड 2 तक का ग्रीष्मावकाश 18 जून तक बढ़ाया, बाकी कक्षाओं के समय में भी बदलाव appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: शहर का पारा 43 के पार, बचके रहने की सलाह
– जिला प्रसासन ने जारी किया एडवाइजरी

-सरकारी अस्पतालों में खुला ओआरएस काउंटर

शहर का तापमान बुधवार को भी 43 डिग्री के पार रहा. भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर गर्मी से बचने की अपील की है. उपायुक्त विजया जाधव ने जिलेवासियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सभी सरकारी अस्पताल तथा स्कूलों में ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क ओआरएस काउंटर स्थापित करने के लिए कहा.

11 से 3 बजे के बीच जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें

ंजिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सुबह 11 से 03 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, बहुत जरुरी हो तभी से घर से बाहर निकलें. घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें, गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं, हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें. बाहर निकलना जरूरी है तो सिर ढक कर ही बाहर निकलें. कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें. कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें,

लू एवं गर्म हवाओं से बचाव के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें

1. दोपहर 11 से 03 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें.

2. घर से बाहर निकलें तो खुद को कवर करके ही निकलें.

3. गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीएं.

4. हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें.

5. अपना सिर ढक कर बाहर निकलें, कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें.

6. कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें.

7. धूप का चश्मा इस्तेमाल करें, सम्भव हो, तो तौलिया / गमछा रखे.

8. मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें.

9. हीट स्ट्रोक या हीट रैश जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचाने जैसे चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास / अस्पताल जाएं.

10. लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें.

11. लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार न हो, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं.

12. विशेषकर श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें.

13. बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृत्ति और अवधि बढ़ाएं.

14. नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, आम का शर्बत, छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी का नियमित सेवन करें

The post Jamshedpur: शहर का पारा 43 के पार, बचके रहने की सलाह appeared first on Udit Vani.