suicide Archives - Udit Vani

Jamshedpur Crime : शराब और विवाद ने छीनी जिंदगी: बिष्टुपुर में टेंपो चालक ने लगाई फांसी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह ने एक और जिंदगी निगल ली. बेल्डीह स्कूल गेट नंबर-3 के सामने स्थित एक आउटहाउस में टेंपो चालक छोटू निषाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार को सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात छोटू निषाद और उनकी पत्नी पिंकी देवी के बीच गाड़ी चलाने को लेकर तीखा विवाद हुआ था. छोटू की आदत थी कि वह शराब के नशे में टेंपो चलाते थे, जिसका उनकी पत्नी लगातार विरोध करती थीं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी.

गुरुवार सुबह पिंकी देवी रोज की तरह काम पर चली गईं. जब वह करीब 11 बजे लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पति को फंदे से लटका पाया. यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पत्नी ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उनकी कोई संतान नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : शराब और विवाद ने छीनी जिंदगी: बिष्टुपुर में टेंपो चालक ने लगाई फांसी appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
उदित वाणी चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के दारा गांव में 28 साल के युवक मोयका पुरती द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है।

मृतक का शव नीम के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी मायके गई हुई है। किसी बात को लेकर दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ, इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

The post Jharkhand: पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: नशे की लत बनी जानलेवा: पैसे नहीं मिलने पर मजदूर ने उठाया आत्मघाती कदम
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित बाबरी बस्ती में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दयाल बाग के रूप में हुई है, जो पेशे से लकड़ी टाल में मजदूरी करता था और अपने पीछे तीन छोटी बेटियां छोड़ गया है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात दयाल नशे की हालत में घर लौटा और पैसों की मांग करने लगा। जब घरवालों ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में आकर मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

कुछ देर बाद वह वापस कमरे में गया और फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां दयाल फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

The post JAMSHEDPUR: नशे की लत बनी जानलेवा: पैसे नहीं मिलने पर मजदूर ने उठाया आत्मघाती कदम appeared first on Udit Vani.

Jharkhand News: आदर्शनगर में दर्दनाक घटना: 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम
उदित वाणी,जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां 20 वर्षीय हिमांसी कौर ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से युवती को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों से लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।

बताया जाता है कि हिमांसी अपने भाई के साथ पंजाब से जमशेदपुर आई थी और मानगो में अपनी चचेरी बहन के साथ रह रही थी। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन रिश्तेदारों के सहारे ही जीवन बिता रहे थे।

घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जबकि इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

सामाजिक संस्था ‘जीवन’ ने लोगों से अपील की है कि मानसिक तनाव के संकेतों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर उनके हेल्पलाइन नंबर 9297777499 एवं 9297777500 पर संपर्क कर भावनात्मक सहायता प्राप्त करें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

The post Jharkhand News: आदर्शनगर में दर्दनाक घटना: 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : ससुराल आए युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के दलदली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ससुराल आए एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी मार्सल सोरेन के रूप में हुई है. वह अपने ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था, लेकिन यह खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया.

परिजनों के अनुसार, मार्सल गुरुवार रात से ही लापता था. काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार को जब परिजन उसे तलाशते हुए घर के पास पहुंचे, तो उसका शव एक पेड़ से लटका मिला. इस दृश्य को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मार्सल ने पहली पत्नी की मौत के बाद करीब छह महीने पहले दलदली गांव में दूसरी शादी की थी.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. परिजन भी इस घटना को लेकर कुछ नहीं बता पा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

The post Jamshedpur Crime : ससुराल आए युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : धुर्वा डैम में कूदकर BIT की BBA छात्रा ने दी जान
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम में गुरुवार की शाम को एक छात्रा के कूदकर जान देने की घटना सामने आई है. मृतका की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी निवासी निमिषा झा (18 वर्ष) के रूप में हुई है.

निमिषा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) लालपुर एक्सटेंशन में बीबीए की छात्रा थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को दोपहर के वक्त डैम के किनारे अकेले देखा गया था. इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या उसे रोकने का प्रयास करते, उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तत्काल नगड़ी थाना पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.

सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की गई. काफी मशक्कत और घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवती का शव पानी से बाहर निकाला. जैसे ही युवती की शिनाख्त हुई और इसकी खबर सेल सिटी स्थित उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन आनन-फानन में धुर्वा डैम पहुंचे, जहां पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की.

युवती के इस आत्मघाती कदम से उसके सहपाठियों और बीआईटी परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

नगड़ी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है. पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव या परेशानी में तो नहीं थी.

परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. डैम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : धुर्वा डैम में कूदकर BIT की BBA छात्रा ने दी जान appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME-RURAL : कोवाली में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 वर्षीय बेटी हुई बेसहारा
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत दानीसाई गांव में शनिवार दोपहर एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान पूजा मिश्रा (23 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में मृतका के पति सुमित मिश्रा ने बताया कि वह और उनकी मां ड्यूटी पर गए हुए थे. इसी दौरान गांव से फोन पर सूचना मिली कि घर में कुछ अनहोनी हो गई है. सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे, जहां देखा कि उनकी पत्नी पूजा मिश्रा गमछे के सहारे पंखे से झूल रही थी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही कोवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पति सुमित मिश्रा ने बताया कि उनके और पत्नी के बीच किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था, लेकिन वह अक्सर आत्महत्या की बातें किया करती थी.

इस संबंध में कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. फिलहाल पुलिस को किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूजा की पांच वर्षीय बेटी है, जिससे घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

The post JAMSHEDPUR CRIME-RURAL : कोवाली में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 वर्षीय बेटी हुई बेसहारा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : पुलिस के सामने युवक ने काट ली गले की नस, घर में विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी अमित सिंह (24) डीवीसी के एक ठेकेदार के अधीन बिजली मीटर लगाने का काम करता है. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह से ही वह नशे की हालत में था और इसी कारण घर के लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था. दिन भर परिजन उसे समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन झगड़ा शांत नहीं हुआ.

अमित के भाई बिल्लू सिंह ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर रात करीब साढ़े नौ बजे बागबेड़ा थाना पुलिस को बुलाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर के बाहर खड़े होकर परिवार के लोगों से बातचीत कर रही थी.

इसी बीच पुलिस बुलाने से नाराज अमित अचानक आक्रोशित हो गया और किसी धारदार वस्तु से अपने गले की नस काट ली. यह देख मौके पर हड़कंप मच गया. परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज जारी है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : पुलिस के सामने युवक ने काट ली गले की नस, घर में विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND CRIME : बोकारो में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शादी न होने से थे मायूस
उदित वाणी, बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव की है, जहां ग्रामीणों ने गुरुवार को दोनों के शव एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए देखे.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान मुरपा गांव की रहने वाली सावित्री कुमारी और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ गांव निवासी फूलचंद मांझी के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे. युवक और युवती अपने रिश्ते को लेकर घरवालों पर विवाह के लिए दबाव बना रहे थे. हालांकि, दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से विवाह के लिए कुछ समय मांगा था और करीब एक वर्ष बाद शादी कराने की बात कही थी.

माना जा रहा है कि इसी बात से दोनों निराश थे. बताया गया कि होली से एक दिन पहले मंगलवार को दोनों अपने-अपने घरों से सरहुल मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद वे नहीं लौटे. परिजनों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

मुरपा गांव के पास स्थित एक पेड़ से दोनों के शव लटकते हुए पाए गए. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने शवों को नीचे उतार लिया था. बाद में पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND CRIME : बोकारो में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, शादी न होने से थे मायूस appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR CRIME : सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा में गुरुवार सुबह एक दिव्यांग युवक द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सूरज प्रसाद का शव उसके कमरे में जमीन पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी उसकी पत्नी सोनी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. मौके से पुलिस ने कीटनाशक की बोतल बरामद की है. इसके अलावा पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है. पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है.

परिजनों के अनुसार सूरज प्रसाद ने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी पिंकी सोनारी में रहती है, जबकि वह अपनी दूसरी पत्नी सोनी के साथ कुम्हारपाड़ा में रह रहा था. बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले वह एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए थे. इस हादसे के बाद से वह काफी परेशान और मानसिक रूप से अवसाद में रहने लगा था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है.

The post JAMSHEDPUR CRIME : सीतारामडेरा में दिव्यांग युवक ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या appeared first on Udit Vani.